राजस्थान फ्री स्मार्टफोन योजना मे आवेदन कैसे करे | Mukhyamantri Digital Seva Yojana

Rajasthan Free Smartphone Yojana – राज्य व केंद्र सरकार के द्वारा डिजिटलीकरण पर बहुत जौर दिया जा रहा है। इस कारण देश के महिलाओ व पुरुषों के पास स्मार्टफोन का होना बहुत जरूरी हो गया है। ताकि वे घर बैठे ही ऑनलाइन अपने स्मार्टफोन से सभी सरकारी योजनाओ की जानकारी के साथ ही उनका लाभ प्राप्त कर सके। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के द्वारा राजस्थान सरकार बजट 2022-23 मे चिरंजीवी योजना की 1 करोड़ 33 लाख महिलाओ को फ्री इंटरनेट कनेक्शन के साथ स्मार्टफोन देने की घोषणा की है। आज के इस लेख मे हम आपको Mukhyamantri Digital Seva Yojana मे लाभ प्राप्त करने के लिए पात्रता, आवश्यक डॉक्युमेंट्स के साथ ही राजस्थान फ्री मोबाईल फोन योजना मे आवेदन करने के लिए आवेदन कैसे करे के बारे मे आपको पूरी जानकारी प्रदान करने वाले है।

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना क्या है ?

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बजट 2022-23 मे मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत चिरंजीवी योजना मे परिवार की मुखिया 1 करोड़ 33 लाख महिलाओ को फ्री मे स्मार्टफोन दिया जाएगा। इस योजना की सबसे अच्छी बात यह है की इस योजना मे पात्र महिलाओ को फ्री मे स्मार्टफोन देने के साथ ही 3 साल तक फ्री इंटरनेट कनेक्शन भी दिया जाएगा जिसका एक भी पैसा नहीं नहीं लिया जाएगा। मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य पात्र परिवारों को कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी पहुँचाने के साथ डिजिटल सेवाओ का लाभ घर बैठे पहुँचाना है।

Mukhyamantri Digital Seva Yojana मे लाभ लेने के लिए पात्रता

बहुत सारे लोगों के दिमाग मे यह सवाल चल रहा की मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत किन – किन महिलाओ को फ्री मे मोबाईल फोन ( Free Smartphone ) प्रदान किया जाएगा। राजस्थान बजट 2022-23 को घोषणा के अनुसार राजस्थान मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना मे फ्री स्मार्टफोन का वितरण उन परिवारों की मुखिया महिलाओ को किया जाएगा जिनका नाम चिरंजीवी योजना मे आता है।

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के लाभ

  • राजस्थान बजट 2022-23 मे मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत प्रदेश मे चिरंजीवी योजना की 1 करोड़ 33 लाख महिला मुखियाओ को फ्री स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध कराने से महिलाओ के लिए डिजिटल सेवा को सुलभ बनाएगी।
  • राजस्थान सरकार के द्वारा इस योजना के तहत महिलाओ को फ्री मे स्मार्टफोन प्रदान किया जाएगा।
  • स्मार्टफोन के साथ 3 साल के लिए फ्री मे इंटरनेट सेवा कनेक्शन मिलेगा।
  • मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का लाभ चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओ को दिया जाएगा।

डिजिटल सेवा योजना – राजस्थान फ्री स्मार्टफोन योजना मे आवेदन कैसे करे ?

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की अभी राजस्थान बजट 2022-23 मे घोषणा की गई है। जल्द ही इस योजना के तहत महिलाओ को स्मार्टफोन प्रदान किया जाएगा। सरकार के द्वारा इस योजना मे आवेदन करने व योजना से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाईट लॉन्च की जाएगी। Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023 मे आवेदन से सम्बन्धित कोई भी भी अपडेट आएगी हम आपको इस लेख के माध्यम से जल्द से जल्द सूचित करने का प्रयास करेंगे।

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना लिस्ट मे अपना नाम कैसे चेक करे

  • लिस्ट मे अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाईट पर जाना होगा।
  • आपके सामने आधिकारिक वेबसाईट का होम पेज खुल जाएगा।
  • चिरंजीवी योजना मे मुखिया महिला की पूछी गई सभी जानकारी भरे।
  • इसके बाद आपके सामने स्मार्टफोन वितरण का स्टेटस दिखाई देगा।

अभी तक राजस्थान बजट 2022-23 मे मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की घोषणा की गई है। सरकार के द्वारा जल्द ही इस योजना की नियम शर्ते व आधिकारिक वेबसाईट आदि जारी की जाएगी।

Mukhyamantri Digital Seva Yojana से सम्बन्धित पूछे गए सवाल ( FAQ )

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना मे फ्री स्मार्टफोन किन-किन महिलाओ को दिया जाएगा ?

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना मे चिरंजीवी योजना की 1 करोड़ 33 लाख महिला मुखियाओ को इंटरनेट कनेक्शन और फ्री स्मार्टफोन दिया जाएगा।

राजस्थान मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना फ्री स्मार्टफोन योजना मे फ्री इंटरनेट कनेक्शन कितने साल मिलेगा ?

इस योजना मे पात्र महिलाओ को फ्री स्मार्टफोन के साथ 3 साल तक फ्री इंटरनेट कनेक्शन मिलेगा।

दोस्तों अगर आपके अभी भी मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना को लेकर किसी भी तरह के कोई सवाल है तो आप हमारे को कमेन्ट करके पूछ सकते है। हमारी टीम आपके सभी सवाल का जल्द ही जवाब देने का प्रयास करेगी।

Share Now

Leave a Comment