खसरा खतौनी ऑनलाइन चेक 2023 – आज के इस लेख मे हम आपको बताएंगे की आप ऑनलाइन अपने फोन से किसी भी जमीन का खसरा नंबर ऑनलाइन कैसे देखे। अगर दोस्तों आपको भी अपनी जमीन का खसरा नंबर मालूम नहीं है तो अब जमीन का खसरा खाता नंबर चेक करने की ऑनलाइन सुविधा हो गई है। आगे हम आपको Apna Khata Khasra Number Bhulekh Online Kaise Dekhe के बारे मे विस्तार से जानकारी प्रदान करने वाले है। आप किसी भी भूमि की खाता खसरा खतौनी ऑनलाइन चेक करने के लिए हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढे।

क्या है इस लेख मे :-
Khasra Number Check Online 2023
पहले हमारे को अपनी जमीन या किसी अन्य जमीन की जानकारी जैसे खसरा नंबर आदि की जानकारी प्राप्त करने के लिए राजस्व विभाग के कार्यालय मे चक्कर लगाना होता था। लेकिन अब भूमि की खसरा नंबर, खतौनी भूलेख आदि की जानकारी ऑनलाइन होने से आप घर बैठे ही अपने फोन से फ्री मे Khsra Number की जानकारी प्राप्त कर सकते है। देश के लगभग सभी राज्यों के राजस्व विभाग ने ऑनलाइन भूलेख खसरा खतौनी आदि निकालने की सुविधा प्रदान कर दी है। ताकि जब भी लोगों को अपनी जमीन के खसरा नंबर की जानकारी प्राप्त करना हो तो वे आसानी से देख सके। आगे हम आपको अपना खाता खसरा नंबर ऑनलाइन कैसे देखे की प्रोसेस विस्तार से बता रहे है।
खसरा नंबर खतौनी नकल ऑनलाइन चेक करने के लाभ
- खेत / जमीन खसरा नंबर ऑनलाइन चेक करने की सुविधा होने से लोगों को राजस्व विभाग के सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
- इससे लोगों के समय और पैसा दोनों की बचत होगी।
- अब लॉग घर बैठे ही अपने मोबाईल फोन से अपनी भूमि की जानकारी चेक कर सकेंगे जैसे भूमि का क्षेत्रफल, खसरा नंबर, खाता नंबर, भूमि का प्रकार आदि।
- जब भी लोगों को अपनी जमीन की जानकारी की आवश्यकता होगी तुरंत ऑनलाइन जमीन की सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
Apna Khata Khsra Khatauni Nakal Online Kaise Dekhe
भारत के सभी राज्यों के राजस्व विभाग के द्वारा अपने – अपने राज्य की भूमि का खसरा नंबर चेक करने की अलग -अलग आधिकारिक पोर्टल है। आप जिस भी राज्य के नागरिक या निवासी है उस राज्य के राजस्व विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर खसरा नंबर खतौनी की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते है। नीचे हम आपको अच्छी तरह समझाने के लिए राजस्थान राज्य मे अपना खाता खसरा नंबर चेक कैसे करे के बारे मे बताते है। इसी तरह से आप अन्य राज्यों का खसरा नंबर देख सकते है।
अपना खाता आधिकारिक पोर्टल को ओपन करे
खसरा नंबर ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाईल फोन मे अपना खाता राजस्थान पोर्टल को ओपन करे। apnakhata.raj.nic.in आप इस लिंक पर क्लिक करके भी सीधे आधिकारिक पोर्टल पर जा सकते है।

अपने जिले को चुने
आपको नीचे दोस्तों जिला चुने के ऊपर क्लिक करके। आप जिस भी जिले के निवासी है या जिस जिले की जमीन का खसरा नंबर चेक करना चाहते है उस जिले को चुने।

अपना तहसील को सिलेक्ट करे
जैसे ही जिलों की लिस्ट मे से अपने जिले को चुनेंगे। आपके सामने उस जिले की सभी तहसील की लिस्ट आ जाएगी। आपको अपनी तहसील को सिलेक्ट कर लेना है।

अब आप अपने गाँव को चुने
आपके सामने सभी गाँव की लिस्ट आ जाएगी। आपको अपने गाँव पटवार मण्डल के ऊपर क्लिक करना है।

आवेदक की जानकारी भरे
आपको अब आवेदक का नाम, आवेदक का शहर का नाम, आवेदक का पता, आवेदक के पिन कोड की जानकारी को भरना है।

जमाबंदी / नामांतरण प्रतिलिपि के लिए विकल्प
अपने खाता संख्या व खसरा नंबर के साथ ही आप अपने नाम से GRN से भूमि की जानकारी चेक कर सकते है।

अपने नाम के ऊपर क्लिक करे
जैसे ही आप नाम दर्ज करे मे अपना नाम टाइप करने के बाद सर्च करेंगे आपके सामने आपकी जमीन की सभी जानकारी आ जाएगी।

इस तरह से दोस्तों आप आसानी से अपनी जमीन का खसरा नंबर जमाबंदी भूमि की जानकारी को ऑनलाइन चेक कर सकते है।
Apna Khata Khasra Number Bhulekh Online Kaise Dekhe से सम्बन्धित सवाल ( FAQ )
अपना खाता जमाबंदी नकल, खसरा नंबर, खतौनी की जानकारी आप अपने राज्य के राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाईट के पोर्टल से सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद देख सकते है।
अपना खाता राजस्थान राजस्व मण्डल राजस्थान के आधिकारिक पोर्टल apnakhata.raj.nic.in पर जाकर चेक कर सकते है।
राजस्थान भू नक्शा, भूलेख की जानकारी जैसे खसरा नंबर, खाता संख्या आदि की जानकारी अब आप घर बैठे ही राजस्थान राजस्व मण्डल के आधिकारिक पोर्टल से अपने फोन से चेक कर सकते है।
अगर दोस्तों आपको हमारी Apna Khata Khasra Number Bhulekh Online Kaise Dekhe की जानकारी अच्छी और फायदेमंद लगी हो तो हमारी इस जानकारी को अपने मित्रों के साथ सोशल मीडिया के द्वारा शेयर करने मे हमारी मदद जरूर करे। जमीन का खसरा नंबर आदि चेक करने को लेकर आपके सवाल है तो आप कमेन्ट बॉक्स मे कमेन्ट करके जरूर पूछे।
अपने खाते की जानकारी