अपना राशन कार्ड कैसे देखे ऑनलाइन | Ration Card Online Check

Online Ration Card Kaise Dekhe – राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करना आसान काम हो गया है। क्योंकि देश के सभी राज्यों को राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध होने के करण कोई भी नागरिक ऑनलाइन अपने फोन या कंप्युटर से घर बैठे ही अपना राशन कार्ड चेक कर सकता है। अगर आपने भी अपना राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल मे हम आपको Apna Ration Card Kaise Dekhe के बारे मे विस्तार से जानकारी प्रदान करने वाले है। राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे देखे की पूरी जानकारी के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढे।

Apna Ration Card Kaise Dekhe

Ration Card Check Kaise Kare

सभी राज्यों के खाद्य विभाग के द्वारा राशन कार्ड स्टेटस जैसे राशन कार्ड नंबर, राशन कार्ड का प्रकार, परिवार के सदस्यों का विवरण चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाईट उपलब्ध करवा रखी है। आप भी अपने राज्य की खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर अपने राशन कार्ड की सभी जानकारी चेक कर सकते है। तो चलिए अब हम पूरी प्रोसेस को समझाने के लिए उत्तरप्रदेश राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन स्टेप by स्टेप चेक करना देख लेते है।

UP Ration Card Online Check करना सीखे ?

राशन कार्ड लिस्ट 2024 मे अपना नाम ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको सबसे पहले अपने फोन मे गूगल ब्राउजर को ओपन कर लेना है। इस बाद उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाईट fcs.up.gov.in को ओपन कर लेना है। हम आपको UP Ration Card ऑनलाइन चेक करने की प्रोसेस बता रहे है। आप भी इसी तरह से अपने राज्य की खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाईट के द्वारा अपना राशन कार्ड चेक कर सकते है।

  • उत्तर प्रदेश राशन कार्ड चेक करने के लिए सबसे पहले आपको www.fcs.up.gov.in ऑफिसियल साइट को ओपन कर लेना है।
ration card kaise dekhe
  • अब आपको राशन कार्ड चेक करने के लिए महत्वपूर्ण लिंक के सेक्शन मे राशन कार्ड पात्रता सूची के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
up ration card list
  • आप जैसे ही राशन कार्ड पात्रता सूची के ऊपर क्लिक करेंगे। आपके सामने उत्तरप्रदेश राज्य के सभी जिलों ( District ) की लिस्ट आ जाएगी। इस लिस्ट मे से आपको अपने जिला के नाम पर क्लिक करके जिला को सिलेक्ट कर लेना है।
apna ration kaise dekhe
  • आप जैसे ही अपने जिला के नाम पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने अगर आप नगरीय क्षेत्र के निवासी है तो आपके सामने टाउन के नाम ( Town ) की लिस्ट और पात्र गृहस्थी, अंत्योदय और कुल राशन कार्ड योग लिस्ट आ जाएगी। आपको इस लिस्ट मे से अपने टाउन को सिलेक्ट करना है।
UP APL BPL Ration Card Kaise Dekhe
  • नगरीय क्षेत्र की टाउन लिस्ट के नीचे आपको ब्लॉक ( Block ) लिस्ट देखने को मिल जाएगी। अगर ग्रामीण क्षेत्र के निवासी है तो आपको अपने ब्लॉक के नाम पर क्लिक करके अपने ब्लॉक को सिलेक्ट कर लेना है। हम आपको ग्रामीण राशन कार्ड लिस्ट निकालना बता रहे है तो हम इस लिस्ट मे से अपने ब्लॉक को सिलेक्ट कर लेते है।
uttar pradesh ration card online kaise dekhe
  • अपने ब्लॉक को सिलेक्ट करने के बाद अब आपके सामने ग्राम पंचायत की लिस्ट आ जाएगी। अब आपको अपनी ग्राम पंचायत को सिलेक्ट करना है।
ration card list me naam kaise dekhe
  • ग्राम पंचायत को सिलेक्ट करने के बाद आपके सामने आपके ग्राम पंचायत के उचित मूल्य वितरण कर्ता यानि दुकानदार का नाम, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड, अंत्योदय राशन कार्ड की संख्या आ जाएगी। अगर आप पात्र गृहस्थी राशन कार्ड की श्रेणी मे आते है तो पात्र गृहस्थी राशन संख्या पर क्लिक करे अन्यथा अंत्योदय राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करे।
ration card bna hai ya nhi kaise dekhte hai
  • जैसे ही आप अपने राशन कार्ड के प्रकार के नीचे राशन कार्ड संख्या के ऊपर क्लिक करेंगे। आपके सामने डिजिटाइज्ड राशन कार्ड संख्या, राशन कार्ड धारक का नाम, पिता/पति का नाम, माता का नाम, कुल यूनिट और राशन कार्ड जारी करने की तिथि आदि की जानकारी आ जाएगी। आपको अपना राशन कार्ड देखने के लिए अपने नाम के आगे राशन कार्ड नंबर के ऊपर क्लिक करना है।
up ration card kaise dekhte hai
  • अब आपके सामने आपके राशन कार्ड की सभी डिटेल्स जैसे राशन कार्ड नंबर, राशन दुकानदार का नाम, दुकान संख्या, धारक का नाम, परिवार के सदस्यों की संख्या आदि जानकारी आ जाएगी।
up ration card status

इस तरह से आप भी ऑनलाइन अपना राशन कार्ड से सम्बन्धित सभी जानकारी जैसे राशन कार्ड संख्या, राशन कार्ड प्रकार, सदस्यों का पूर्ण विवरण आदि की जानकारी पता करे।

अपने स्टेट का राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे देखे ?

नीचे हम आपको कुछ स्टेट की राशन कार्ड लिस्ट मे नाम चेक करने की जानकारी की लिंक दे रहे है। आप अपने स्टेट के नाम के आगे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने स्टेट की राशन कार्ड लिस्ट मे नाम चेक कर सकते है।

राज्य का नामराशन कार्ड मे नाम देखने के लिए क्लिक करे
राजस्थान (Rajasthan)यहाँ क्लिक करे
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)यहाँ क्लिक करे
बिहार (Bihar)यहाँ क्लिक करे
झारखंड (Jharkhand)यहाँ क्लिक करे

Apna Ration Card Kaise Dekhe से सम्बन्धित पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

राशन कार्ड मे अपना नाम कैसे देखे ?

राशन कार्ड मे अपना नाम आप ऑनलाइन अपने स्टेट की खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाईट पर जाने के बाद अपना जिला, ब्लॉक/पंचायत, राशन कार्ड संख्या को सिलेक्ट करने के बाद ऑनलाइन चेक कर सकते है।

NFSA राशन कार्ड लिस्ट चेक करने की ऑफिसियल साइट कौनसी है ?

एनएफएसए राशन कार्ड लिस्ट चेक करने की ऑफिसियल वेबसाईट https://nfsa.gov.in है। इस साइट के द्वारा आप NFSA राशन कार्ड पात्रता लिस्ट मे नाम चेक कर सकते है।

राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करते है ?

राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड अपने राज्य की खाद्य विभाग की वेबसाईट के द्वारा आवश्यक जानकारी को भरने के बाद डाउनलोड कर सकते है।

अगर दोस्तों आपके अभी भी Apna Ration Card Kaise Dekhe को लेकर किसी भी तरह के कोई सवाल है तो आप हमारी टीम को नीचे कमेन्ट करके पूछ सकते है। हमारी टीम आपके सभी सवाल का जल्द से जल्द जवाब देने का प्रयास करेगी। आप हमारी ऑनलाइन राशन कार्ड लिस्ट मे नाम कैसे की जानकारी अपने सोशल-मीडिया ग्रुप के द्वारा अपने मित्रों के पास शेयर करके इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक शेयर करने मे मदद कर सकते है।

Share Now

Leave a Comment