आयुष्मान भारत योजना लिस्ट मे अपना नाम कैसे देखे | Ayushman Bharat Yojana List

Jan Arogya List Online 2024 – आयुष्मान भारत योजना देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है। अगर आपने भी आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा का लाभ उठाने के लिए आवेदन किया है और आपका या आपके परिवार के सदस्यों का नाम आयुष्मान भारत योजना लाभार्थी सूची मे है तो आयुष्मान भारत योजना मे सूचीबद्ध हॉस्पिटल मे 5 लाख रुपये तक का चिकित्सा उपचार करवा सकते है। अगर आप भी अपना या अपने परिवार के सदस्यों का नाम Ayushman Bharat Yojana List मे देखना चाहते है तो आज के इस लेख मे हम आपको ऑनलाइन घर बैठे फोन से प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लिस्ट मे अपना नाम चेक करना बताने वाले है।

Ayushman Bharat Yojana List

क्या है इस लेख मे :-

How To Check Name In Ayushman Bharat Yojana List

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतगर्त देश के 10 करोड़ से अधिक परिवारों को चिकित्सा लाभ मिलेगा। आयुष्मान भारत योजना का पूरा नाम ”आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना” है लेकिन इस योजना को इसके संक्षिप्त नाम आयुष्मान भारत योजना के से भी जाना जाता है। इस योजना के लागू होने से योजना के पात्र या सम्मिलित परिवार चिकित्सा उपचार के लिए किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल मे हर वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ़्त मे लाभ प्राप्त कर सकते है। इससे देश के गरीब परिवार भी अपना या अपने परिवार के सदस्यों को इलाज आसानी से करवा सकेंगे।

आर्टिकल मे जानकारी आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2024 मे अपना नाम कैसे देखे
भाषा हिन्दी
योजना मे मिलने वाला लाभ योजना मे पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक चिकित्सा उपचार का लाभ प्रदान करना।
आयुष्मान भारत योजना मे आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाईट pmjay.gov.in

Ayushman Bharat Yojana List 2024 मे अपना नाम Online कैसे देखे ?

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट मे अपना नाम चेक करने के आगे हम आपको 3 आसान से तरीके बताने वाले है। आप किसी भी एक तरीके के द्वारा आसानी से घर बैठे ही अपने फोन से पता कर सकते है की आपका नाम आयुष्मान भारत योजना लाभार्थी सूची मे है या नहीं। अब हम Ayushman Bharat Yojana List 2023 मे अपना नाम चेक करने के तीनों तरीकों के बारे मे विस्तार से जान लेते है।

  • pmjay.gov.in आधिकारिक वेबसाईट से आयुष्मान भारत योजना लिस्ट मे अपना नाम चेक करना।
  • Ayushman Bharat ( PM-JAY ) मोबाईल App के द्वारा भारत योजना सूची मे नाम देखना।
  • हेल्पलाइन नंबर के द्वारा Ayushman Bharat Yojana List मे नाम चेक करना।

PMJAY प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड योजना सूची मे नाम कैसे देखे ?

सबसे पहले हम PMJAY की आधिकारिक वेबसाईट के द्वारा आयुष्मान भारत योजना लिस्ट मे अपना नाम चेक करने का तरीका देख लेते है।

Step-1. pmjay.gov.in की ऑफिसियल वेबसाईट को ओपन करे

आपको अपने मोबाईल फोन या कंप्युटर मे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाईट को ओपन कर लेना है। आधिकारिक वेबसाईट के ओपन होने के बाद आयुष्मान भारत योजना लिस्ट मे अपना नाम चेक करने के लिए आपको Am I Eligible पर क्लिक करे।

Ayushman Bharat Yojana List
Step-2. अपने मोबाईल नंबर की जानकारी को भरे

आपके सामने अब LOGIN पेज या जाएगा। आपको अपने मोबाईल नंबर भरने के बाद केप्चा कोड को भरने के बाद Generate OTP पर क्लिक करना है।

Jan Arogya List Online
Step-3. मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करे

अब आपके फोन नंबर पर एक OTP आएगा। आपको ओटीपी को भरने के बाद Submit के बटन पर क्लिक करना है।

Step-4. अपने राज्य को सिलेक्ट करे

आपको सबसे पहले राज्यों की लिस्ट मे से अपने राज्य को सिलेक्ट कर लेना है। Select Category के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद किसी एक ऑप्शन को सिलेक्ट कर लेना है। जैसे अगर अपने नाम या राशन कार्ड नंबर व अपने मोबाईल नंबर के द्वारा सर्च करना चाहते है तो आप किसी एक ऑप्शन को सिलेक्ट कर सकते है।

हम आपको अपने नाम के द्वारा आयुष्मान भारत योजना लिस्ट मे नाम चेक करना बता रहे है। आप भी अपने नाम के द्वारा आयुष्मान योजना लिस्ट मे अपना चेक करने के लिए Search By Name को सिलेक्ट करने के बाद खोजे / Search पर क्लिक करे।

Ayushman Bharat Yojana List Phone Se Kaise Dekhe
Step-5. अब आपके सामने आयुष्मान भारत योजना लिस्ट आ जाएगी

जैसे ही आप अपना नाम और अन्य जानकारी भरने के बाद खोजे पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक लिस्ट या जाएगी। आपको इस लिस्ट मे अपने नाम के ऊपर क्लिक करना है। इसके बाद आप अपने परिवार के सभी सदस्यों के नाम Age, Gender व HHD No. आदि की जानकारी चेक कर सकते है।

Ayushman Bharat Yojana List Online Kaise Dekhe

इस तरह से दोस्तों आप आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाईट के द्वारा सूची मे अपना नाम चेक कर सकते है।

मोबाईल ऐप से आयुष्मान भारत योजना लिस्ट मे नाम कैसे चेक करे ?

एंड्रॉयड मोबाईल ऐप से आयुष्मान कार्ड लिस्ट मे अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाईल फोन मे गूगल प्ले स्टोर से Ayushman Bharat ( PM-JAY ) मोबाईल ऐप को डाउनलोड करने के बाद Install कर लेना है।

  • ऐप के ओपन होने के बाद आपको Check Eligibility के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Ayushman Bharat ( PM-JAY ) App Se Name List Me Naam Kaise Check Kare
  • इसके बाद आपको अपने Select Category पर क्लिक करने के बाद नीचे बताए चारों ऑप्शन मे से किसी एक ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  1. Search By Name
  2. Search By HHD Number
  3. Search By Ration Card Number
  4. Search By Mobile Number
How To Check Name In Jan Aarogya Yojana
  • हमने राशन कार्ड नंबर को सिलेक्ट किया है। तो हम अपने राशन कार्ड के नंबर को डालने के बाद SEARCH के बटन पर क्लिक करेंगे।
apne naam se ayushman bharat yojna list me naam kaise check kare
  • अपने राशन कार्ड नंबर डालने के बाद आप Search के बटन पर क्लिक करेंगे। आपके सामने आपका नाम और परिवार के सदस्यों की जानकारी या जाएगी। अगर आपका नाम आयुष्मान भारत योजना मे शामिल नहीं है तो आपके सामने No Result Found लिखा हुआ आ जाएगा।

हेल्पलाइन नंबर से आयुष्मान भारत योजना लिस्ट मे अपना नाम कैसे देखे ?

अगर आप ऊपर बताए गए दोनों तरीकों के द्वारा आयुष्मान भारत योजना लिस्ट मे अपना नाम चेक करना नहीं चाहते है तो आप प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के टोल फ्री नंबर 14555 पर कॉल करके अपनी आवश्यक जानकारी देकर आयुष्मान भारत योजना लिस्ट मे नाम पता कर सकते है।

Ayushman Bharat Yojana List से सम्बन्धित सवाल ( FAQ )

आयुष्मान कार्ड हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

आयुष्मान कार्ड हेल्पलाइन लाइन नंबर 14555 / 1800111565 है। आप इस टोल फ्री नंबर पर कॉल करके आयुष्मान भारत कार्ड व योजना के बारे मे जानकारी प्राप्त कर सकते है।

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट चेक UP कैसे करे ?

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट उत्तरप्रदेश आप pmjay.gov.in आधिकारिक वेबसाईट पर जाने के बाद अपने स्टेट को सिलेक्ट करने के बाद अपने नाम या राशन कार्ड नंबर आदि की जानकारी भरने के बाद चेक कर सकते है।

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2024 कैसे चेक करे ?

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट आप प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाईट या मोबाईल ऐप के द्वारा अपनी जानकारी भरने के बाद चेक कर सकते है।

दोस्तों अगर आपको हमारी Ayushman Bharat Yojana List की जानकारी आपको पसंद आई हो तो हमारी इस जानकारी को अपने मित्रों के साथ जरूर शेयर करे। आयुष्मान कार्ड लिस्ट 2024 को लेकर आपके किसी तरह के कोई सवाल है तो आप हमारे को कमेन्ट करके पूछ सकते है। हमारी टीम आपके सभी सवाल का जल्द से जल्द जवाब देने का प्रयास करेगी।

Share Now

Leave a Comment