भू नक्शा झारखंड ऑनलाइन चेक 2024 | Bhu Naksha Jharkhand

भू नक्शा झारखंड ऑनलाइन डाउनलोड 2024 – आज के इस लेख मे हम झारखंड सरकार के द्वारा शुरू किया गया ऑनलाइन पोर्टल से झारखंड भू नक्शा ऑनलाइन चेक और डाउनलोड करना बताने वाले है। किस तरह से आप इस ऑनलाइन सुविधा का लाभ लेते हुए Bhu Naksha Jharkhand या Jharkhand Apna Khata Jamabandi Nakal ऑनलाइन निकाल सकते है। झारखंड भू नक्शा पोर्टल के द्वारा अपनी जमीन की जानकारी ऑनलाइन निकालने के लिए आप इस लेख को शुरू से अंत तक ध्यानपूर्वक जरूर पढे।

Bhu Naksha Jharkhand

क्या है इस लेख मे :-

झारखंड भू नक्शा ऑनलाइन डाउनलोड 2024

झारखंड राज्य के सभी नागरिक अपनी जमीन की जानकारी ऑनलाइन Apna Khata Jharkhand की आधिकारिक वेबसाईट के द्वारा ऑनलाइन घर बैठे प्राप्त कर सकते है। झारखंड भूमि की जानकारी ऑनलाइन होने से अब लोगों को अपनी जमीन की जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूर नहीं है। आप घर बैठे ही अपने फोन से भू नक्शा झारखंड प्राप्त कर सकते है। आप ऑनलाइन अपनी भूमि के खसरा नंबर डालकर अपनी जमीन का पूरा रिकार्ड चेक कर सकते है।

लेख मे ( आर्टिकल ) मे जानकारी भू नक्शा झारखंड ऑनलाइन चेक, डाउनलोड 2024
भाषा हिन्दी ( Hindi )
लाभार्थी कौन होंगे झारखंड राज्य के नागरिक
भू नक्शा झारखंड निकालने की प्रक्रिया ऑनलाइन ( Online )
ऑफिसियल वेबसाईट Click Here

झारखंड भूलेख ऑनलाइन होने के लाभ – Jharbhoomi Jamabandi Nakal Benefits

  • अपना खाता झारखंड पोर्टल के द्वारा झारखंड राज्य के निवासी अपनी भूमि का सभी विवरण जैसे – भू नक्शा, भूलेख आदि की जानकारी।
  • भूमि की जानकारी ऑनलाइन होने से अब घर बैठे ही लोग अपने मोबाईल से Bhu Lekh की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
  • Bhu Naksha Jharkhand की प्रक्रिया सरकार के द्वारा ऑनलाइन करने से लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इससे समय और पैसा दोनों की बचत होगी।

झारखंड भू नक्शा ऑनलाइन चेक, डाउनलोड कैसे करे

आज के इस डिजिटल युग मे सभी के पास मोबाईल फोन और इंटरनेट की सुविधा होने से भू नक्शा चेक करना बहुत आसान हो गया है। झारखंड सरकार ने अपने राज्य के लोगों को भूमि की जानकारी ऑनलाइन चेक करने के लिए jharbhoomi.nic.in पोर्टल की शुरुआत की है। ताकि झारखंड राज्य के निवासी अपनी जमीन की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सके। नीचे हम आपको झारखंड भू नक्शा ऑनलाइन चेक करने की पूरी प्रोसेस स्टेप by स्टेप बता रहे है।

स्टेप-1. झारखंड भू नक्शा ऑफिसियल पोर्टल को ओपन करे

झारखंड राज्य का भू नक्शा ऑनलाइन चेक और डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले दोस्तों आपको अपने फोन या लैपटॉप मे jharbhunaksha.nic.in आधिकारिक वेबसाईट को ओपन कर लेना है। आप इस लिंक पर क्लिक करके भी सीधे आधिकारिक वेबसाईट पर जा सकते है।

स्टेप-2. अपना डिस्ट्रिक्ट, जिला, सर्किल, हल्का और मौजा को सिलेक्ट करे

आधिकारिक पोर्टल को ओपन करने के बाद आपको अपना डिस्ट्रिक्ट, सर्किल और हल्का, मौजा को सिलेक्ट कर लेना है। नीचे आप देख सकते है।

Jharkhand Bhu Naksha
स्टेप-3. अपनी जमीन का खसरा नंबर सिलेक्ट करे

अपना जिला, सर्किल और हल्का, मौजा को सिलेक्ट करने के बाद। आपको भू नक्शा देखने को मिल जाएगा। आपको अपनी जमीन के खसरा नंबर या मैप पर क्लिक करना है। आप ऊपर सर्च बॉक्स मे अपनी जमीन का खसरा नंबर डालकर सर्च कर सकते है।

Jharkhand Bhu Naksha Online Check
स्टेप-4. अपनी जमीन या प्लॉट की जानकारी चेक करे

आप अपने जमीन के खसरा नंबर या मैप पर क्लिक करेंगे। Plot Info के नीचे ही आपको अपनी जमीन या प्लॉट की सभी जानकारी जैसे खतियान नाम, क्षेत्रफल आदि की जानकारी देखने को मिल जाएगी।

Jharbhoomi Jamabandi Nakal
स्टेप-5. Map Report के ऊपर क्लिक करे

झारखंड भू नक्शा देखने के लिए आपको Plot Info के नीचे ही आपको Map Report के ऊपर क्लिक करना होगा।

JharBhumi Bhu Naksha
स्टेप-6. झारखंड भू नक्शा चेक करे

आप जैसे ही Map Report के ऊपर क्लिक करेंगे। आपके सामने आपकी जमीन का भू नक्शा देखने को मिल जाएगा। इस भू नक्शे के ऊपर आपकी जमीन की सभी जानकारी जैसे- जमीन का खसरा नंबर, नाम, खाता संख्या, भूमि का क्षेत्रफल आदि की जानकारी देखने को मिल जाएगी।

स्टेप-7. jharkhand Bhu Naksha Download करे

Jharbhunaksha ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए आपको Show Report PDF के ऑप्शन के ऊपर क्लिक करना होगा।

Jharbhunaksha
स्टेप-8. झारखंड भूमि नक्शा प्रिन्ट करे

भू नक्शा आपके सामने ओपन होने के बाद झारखंड भू नक्शा प्रिन्ट करने के लिए आपको अपने लैपटॉप के कीबोर्ड से Ctrl+P बटन को प्रेस करना होगा। जैसे ही आप इन दोनों बटन को एक साथ दबाएंगे। आपके सामने झारखंड भू नक्शा प्रिन्ट करने का बटन आ जाएगा। आपको Bhu Naksha को प्रिन्ट करने के लिए Print के बटन पर क्लिक करना है।

 Bhu Naksha Jharkhand Online Download

इस प्रकार दोस्तों आप झारखंड भू नक्शा ऑनलाइन अपने मोबाईल फोन से चेक और डाउनलोड कर सकते है। और अपने भू नक्शा का प्रिन्ट भी निकाल सकते है।

Bhu Naksha Jharkhand से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्न-उत्तर ( FAQ )

भू नक्शा झारखंड मोबाईल से ऑनलाइन कैसे निकाले ?

झारखंड भू नक्शा ऑनलाइन निकालने के लिए भू नक्शा झारखंड के आधिकारिक पोर्टल jharbhunaksha.nic.in इस आधिकारिक पोर्टल पर आने के बाद। आप अपना जिला, सर्किल, हल्का और मौजा को सिलेक्ट करने के बाद झारखंड भू नक्शा ऑनलाइन चेक कर सकते है।

खेत या जमीन प्लाट का नक्शा ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करे ?

अपने खेत या जमीन का नक्शा ऑनलाइन अपने राज्य के राजस्व विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर खसरा नंबर या खाता संख्या के द्वारा ऑनलाइन निकाला जा सकता है।

झारखंड भूमि नक्शा (Jhar Bhumi Bhu Naksha) ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करे /

झारखंड भू नक्शा ऑनलाइन अपने फोन या कंप्युटर से डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया हमने आपको इस लेख मे स्टेप by स्टेप बताई है। आप इस लेख को पढ़कर आसानी से झारखंड भू नक्शा डाउनलोड कर सकते है।

दोस्तों अगर आपको हमारी Bhu Naksha Jharkhand Online Check करने की जानकारी पसंद आई हो तो इस जानकारी को अपने मित्रों के साथ जरूर शेयर करे। ताकि इस जानकारी को पढ़ने के बाद सभी झारखंड भू नक्शा ऑनलाइन डाउनलोड कर सके। अपना अमूल्य समय निकालकर इस लेख को अंत तक पढ़ने के लिए आपका हार्दिक आभार। ईश्वर आपका आज का दिन मंगलमय करें।

Share Now

Leave a Comment