Jharkhand Bhulekh 2023 – आज के इस आर्टिकल मे हम आपको बताने वाले है की आप झारखंड भूलेख अपना खाता ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते है। राजस्व विभाग के द्वारा jharbhoomi.nic.in पोर्टल पर अपना खाता भूलेख खतियान की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवा दी गई है। झारखंड भूलेख की प्रक्रिया ऑनलाइन होने से अब कोई भी व्यक्ति अपनी जमीन का भूलेख विवरण ऑनलाइन चेक कर सकता है। अगर आप भी Bhulekh Jharkhand की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते है तो आप हमारे इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक जरूर पढे।

आज का युग डिजिटल युग है आप ऑनलाइन घर बैठे ही भूलेख जमीन के दस्तावेज आदि की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते है। पहले हमारे को जमीन की जानकारी व दस्तावेज प्राप्त करने के लिए अपने क्षेत्र के पटवारी या लेखपाल के पास जाना पड़ता था। जिससे समय और पैसा दोनों लगता था। लेकिन अब झारखण्ड भूलेख आदि की जानकारी ऑनलाइन होने से आप घर बैठे ही झारखण्ड भूलेख ऑनलाइन देख सकते है। आगे हम आपको Jharkhand Bhulekh Online Check करने की प्रोसेस स्टेप by स्टेप बता रहे है।
झारखण्ड के जिलों के नाम जिनका का भूलेख आप ऑनलाइन चेक कर सकते है –
1. गढ़वा | 2. सिमडेगा |
3. पलामू | 4. राँची |
5. लातेहार | 6. खूटी |
7. चतरा | 8. पश्चिम सिंहभूम |
9. हजारीबाग | 10. सराईकेला खरसावां |
11. कोडरमा | 12. पूर्वी सिंहभूम ( East Singhbhum ) |
13. गिरीडीह | 14. जामताड़ा |
15. रामगढ़ | 16. देवघर |
17. बोकारो | 18. दुमका |
19. धनबाद | 20.पाकुड़ |
21. गुमला | 22. गोड्डा |
23. लोहरदग्गा | 24. साहिबगंज |
Bhulekh Map Jharkhand Online Check & Download
Jharkhand Land Record ऑनलाइन चेक करने की प्रोसेस हम आपको अब आगे बताने जा रहे है। आप भी नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो जरूर करे –
Step-1. Jharbhoomi.nic.in ऑफिसियल पोर्टल को ओपन करे
झारखण्ड भूलेख जमीन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन देखने के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाईल/लैपटॉप मे गूगल ब्राउजर को ओपन करने के बाद राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के आधिकारिक पोर्टल www.jharbhoomi.jharkhand.gov.in को ओपन कर लेना है।

Step-2. अपना खाता देखे ऑप्शन को सिलेक्ट करे
आधिकारिक पोर्टल के ओपन करने के बाद आपको अपना खाता देखे ऑप्शन पर क्लिक करके सिलेक्ट कर लेना है।

Step-3. अपने जिले को सिलेक्ट करे
जैसे ही आप अपना खाता देखे के ऊपर क्लिक करेंगे। आपके सामने झारखण्ड स्टेट का मैप और सभी जिलों का नाम आ जाएगा। आपको यहाँ से अपने जिले के नाम पर क्लिक करके अपने जिला को सिलेक्ट कर लेना है।

Step-4. अपने अंचल को सिलेक्ट करे
जिला को सिलेक्ट करने के बाद आपके सामने अंचल का मैप आ जाएगा। आपको अपने अंचल के नाम पर क्लिक करके अंचल को सिलेक्ट कर लेना है।

Step-5. अपने मौजा का चयन करे
अब आपको हल्का को सिलेक्ट करने के बाद किस्म जमीन पर क्लिक करके जमीन को सिलेक्ट करना है और मौजा का नाम लिस्ट अपने मौजा को सिलेक्ट कर लेना है।

झारखंड भूलेख खोजने के लिए विभिन्न विकल्पों मे से किसी एक को चुने :-
- मौजा के समस्त खातों को नमानुसार देखे
- मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार देखे
- खाता संख्या से देखे
विकल्प मे से किसी एक विकल्प को सिलेक्ट करने के बाद सुरक्षा कोड को भरने के बाद खाता खोजे के नीचे ही अधिकार अभिलेख देखे पर क्लिक करे।

अब जैसे ही आप देखे के ऊपर क्लिक करेंगे। आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा और अधिकार अभिलेख विवरण आ जाएगा। यहाँ से आप अपनी जमीन आदि की सभी जानकारी चेक कर सकते है।
भूलेख झारखंड खाता एवं खतियान एवं रजिस्टर 2 चेक और डाउनलोड ऑनलाइन
खाता एवं रजिस्टर-2 देखने के लिए आपको राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड की ऑफिसियल वेबसाईट ओपन करने के बाद खाता एवं रजिस्टर-2 देखे के ऊपर क्लिक करना है।

अब आपके सामने खाता संख्या के अनुसार खतियान देखे का ऑप्शन आ जाएगा। सबसे पहले आपको खतियान को सिलेक्ट करना है। और अपने जिला, अंचल, हल्का का नाम, मैजा नाम, खाता नंबर और किस्म जमीन को सिलेक्ट करने के बाद सुरक्षा कोड को भरे और खतियान के ऑप्शन पर क्लिक करे।

सभी जानकारी को भरने के बाद आप जैसे ही खतियान पर क्लिक करेंगे। आपके सामने खतियान विवरण आ जाएगा।
खाता संख्या के अनुसार खाता एवं रजिस्टर-2 देखे
खाता संख्या से खाता एवं रजिस्टर-2 देखने के लिए आपको रजिस्टर 2 को सिलेक्ट करे। और जिला, अंचल नाम, हल्का नाम, मैजा नाम, खाता नंबर, जमीन किस्म और सुरक्षा कोड को भरने के बाद रजिस्टर 2 पर क्लिक करे।

अब आपके सामने झारखंड भूलेख की जानकारी आ जाएगी। इसी तरह से आपको झारखंड भूलेख की ऑफिसियल वेबसाईट पर अपना खाता देखे, खाता एवं रजिस्टर-2 देखे, पंजी-2 खेसरा वर विवरण देखे, खेसरा का सम्पूर्ण विवरण देखे, भूमि बैंक, ऑनलाइन आवेदन आदि की ऑप्शन भी देखने को मिल जाते है।
Bhulekh Jharkhand से सम्बन्धित पूछे जाने वाले सवाल ( FAQ )
झारखंड खतियान ऑनलाइन ऑनलाइन चेक करने की प्रोसेस हमने आपको इस आर्टिकल मे बताई है। आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आसानी से झारखंड भूलेख ऑनलाइन निकाल सकते है।
झारखण्ड जमीन की जानकारी खतियान चेक करने की ऑफिसियल साइट jharbhoomi.jharkhand.gov.in है।
अगर दोस्तों आपको हमारी Bhulekh Jharkhand की जानकारी को लेकर अभी भी किसी भी तरह के कोई सवाल है तो आप हमारी टीम को नीचे कमेन्ट बॉक्स मे कमेन्ट करके पूछ सकते है। हमारी टीम आपके सभी सवाल का जल्द से जल्द जवाब देने का प्रयास करेगी। अगर आप झारखंड भूलेख की जानकारी को और अधिक लोगों तक पहुँचाने मे हमारी मदद करना चाहते है तो आप इस जानकारी को अपने व्हाट्सअप और फ़ेसबुक ग्रुप मे शेयर कर सकते है।