राजस्थान सरकार के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है। अगर आपके भी घर मे लड़के या लड़की का जन्म हुआ है। तो आप अब आसानी से Birth Certificate Rajasthan Apply Online कर सकते है। आज के इस लेख मे हम बात करेंगे राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन किस तरह से किया जाता है। बताएंगे जन्म Birth Certificate Rajasthan से होने वाले लाभ, जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज की पूरी जानकारी आप इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढे।

क्या है इस लेख मे :-
जन्म प्रमाण पत्र क्या है ? ( What Is Birth Certificate )
बर्थ सर्टिफिकेट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। जिसे हम जन्म प्रमाण पत्र के नाम से भी जानते है। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है जो हमारे पूरी उम्र भर काम आता है। जैसे उम्र का प्रमाण देने के लिए व स्कुल में एडमिशन लेने के लिए या फिर पासपोर्ट बनवाने की बात हो यहाँ पर जन्म प्रमाण पत्र हमारे बहुत ही काम आता है। इसलिए जन्म प्रमाण पत्र को एक महत्वपूर्ण दस्तावेज माना गया है, जो हमारे सभी के पास होना चाहिए।
Birth Certificate Rajasthan Apply Online 2023
Janam Praman Patra की उपयोगिता को देखते हुए, बच्चे के जन्म के बाद जन्म प्रमाण पत्र बनवाना बहुत ही आवश्यक है। अगर बच्चे का जन्म किसी भी प्राइवेट या सरकारी हॉस्पिटल मे होता है, तो हॉस्पिटल के द्वारा ही आपको बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाकर दे दिया जाता है। लेकिन अगर बच्चे का जन्म घर पर होता है तो बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना बहुत ही आवश्यक हो जाता है। आज हम आपको बताने वाले किस How To Make Birth Certificate Online आसानी से बना सकते है। और जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करे सभी जानकारी देंगे।
लेख | राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन कैसे करे |
भाषा | हिन्दी |
लाभार्थी | राजस्थान राज्य के नागरिक |
जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन माध्यम से |
ऑफिसियल वेबसाईट | यहाँ क्लिक करे |
राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र फॉर्म पीडीएफ़ डाउनलोड | यहाँ से डाउनलोड करे |
राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र के उद्देश्य
राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को राज्य सरकर के द्वारा ऑनलाइन करने से लोगों को इस प्रक्रिया से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने मे आसानी हुई है। पहले ऑफलाइन तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया मे लोगों को नया Janam Praman Patra बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों मे काफी चक्कर लगाने होते थे। लेकिन जब से नया राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया है। तब से लोग अपने घर बैठे ही फोन से ही विभाग की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाकर जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन ही कर सकते है। और ऑनलाइन ही जन्म प्रमाण पत्र को डाउनलोड कर सकते है।
राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र मुख्य तथ्य
- राजस्थान राज्य मे जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बच्चे के जन्म के बाद 21 दिनों के अंदर जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना जरूरी होता है।
- अगर बच्चे के जन्म के 21 दिन के अंदर जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर देते है तो आपको किसी भी तरह का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए शुल्क नहीं देना होता है।
- अगर अपने बच्चे के जन्म के समय जनमं प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है। और बच्चे की आयु 21 वर्ष से अधिक हो गई है तो आपको 30 रुपये की राशि देकर जन्म प्रमाण पत्र के लिए पंजीकरण करवाना होगा।
- अब आपको रजिस्टर पर हस्ताक्षर के साथ पाई पेपर पर शपथ पत्र के साथ 30 दिनों से 1 साल तक का पंजीकरण किया जाना है।
राजस्थान चरित्र प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन 2022
Rajasthan Birth Cretificate Benefits ( राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र के लाभ )
- अगर आप किसी बच्चे का स्कूल मे एडमिशन कर रहे है तो आपको जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।
- एक नया पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत होती है।
- नया आधार कार्ड बनवाने मे।
- पैन कार्ड बनवाने मे अगर आपके पास जन्म प्रमाण पत्र है, तो आसानी से बनवा सकते है।
- मतदाता सूची मे नाम जुड़वाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग होता है।
- राज्य व केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली सरकारी योजनाओ का लाभ लेने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत होती है।
राजस्थान मूल निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन 2023
Birth Certificate Rajasthan Apply Online Documents
राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्न दस्तावेज की आपको आवश्यकता होने वाली है। अगर आप भी अपने बच्चे या खुद का नया जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाइ कर रहे है तो आपके पास नीचे बताए सभी कागजात तैयार होना जरूरी है।
- राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदक का राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी है
- आवेदक या बच्चे के माता – पिता का आधार कार्ड
- फोन नंबर
- एड्रैस प्रूफ़ का दस्तावेज
- माता और पिता का व्यवसाय और उनका पता
- जन्म तिथि
- रंगीन पासपोर्ट फोटो।
राजस्थान जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन 2023
राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाए, हम आपको नीचे डिटेल्स से बता रहे है। अगर आप भी जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने की सोच रहे है। तो आप हमारे द्वारा बताए अनुसार आसानी से Birth Certificate Apply Online कर सकते है।
- जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिसियल वेबसाईट को अपने मोबाईल या कंप्युटर मे ओपन करना होगा।

- जैसे ही आपके फोन मे यह वेबसाईट ओपन हो जाएगी। यहाँ पर आपको आमजन आवेदन प्रपत्र भरे देखने को मिलेगा आपको इस पर क्लिक कर देना है।

- अब आपको इस पेज पर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कुछ दिशा निर्देश बताए गए है। आपको इस दिशा निर्देश को पढ़ लेना है। इस पेज पर आपको सबसे नीचे जन्म प्रपत्र के लिए लिखा हुआ दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।

- अब आपको नए आवेदन हेतु को सिलेक्ट करना है। और जो कोड आपको दिख रहा है। उसको आपको भर देना है और प्रवेश करे पर क्लिक करे।

- इस आवेदन प्रपत्र मे पूछी गई सभी जानकारी जैसे बच्चे की जन्म दिनांक, बच्चे का नाम, माता – पिता का नाम, बच्चे का वजन जैसी सभी जानकारी आपको सही भर देनी है।
- आवेदन प्रपत्र को पूरा भरने के बाद आपको सबसे अंत मे इंद्राज पर क्लिक कर देना है। इस तरह से आप आसानी से जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन कैसे बनाए ?
राजस्थान बर्थ सर्टिफिकेट ऑफलाइन तरीके से बनाने के पूरी प्रक्रिया आपको आगे हम विस्तार से बता रहे है। आप सभी स्टेप को फॉलो करते हुए राजस्थान जन्म प्रमाण प्रमाण पत्र ऑफलाइन माध्यम से आसानी से बनवा सकते है।
- अगर आप Rajasthan Janam Praman Patra Online माध्यम से नहीं बनवाना चाहते है। तो आप ऑफलाइन माध्यम से भी आसानी से जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते है।
- जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन बनाने के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर देना है।

- आवेदन फॉर्म मे मांगी गई सभी जानकारी नगर निगम या पंचायत का नाम, जन्म तारीख, शिशु का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, पिता का आधार कार्ड नंबर आदि को भर देना है।
- तैयार फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज को संलग्न करने के बाद संबंधित विभाग मे आवेदन फॉर्म को जमा करवा देना है।
Birth Certificate Download Rajasthan
- राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको पहचान की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाना होगा।
- इस वेबसाईट के मुख्य पेज पर आपको डाउनलोड सर्टिफिकेट दिखाई देगा। इस पर आपको क्लिक करना है।
- आपको डाउनलोड सर्टिफिकेट पर क्लिक करना है। जैसे ही आप यहाँ पर क्लिक करंगे आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।

- अब आपको जन्म को सिलेक्ट करना है। और पंजीकरण संख्या या मोबाईल नंबर डाल देना है।
- कोड डालने के बाद खोजे पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप खोजे पर क्लिक करेंगे आपका जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड हो जाएगा।
Birth Certificate Rajasthan Apply Online ( FAQ )
राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र अनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों के द्वारा बनवाया जा सकता है। जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन करने के दोनों तरीके हमने आपको आर्टिकल मे बता दिया है। आप लेख मे पढ़ सकते है।
Birth Certificate Rajasthan बनवाने के लिए माता-पिता का आधार कार्ड, एड्रैस प्रूफ का दस्तावेज, जन्म तिथि, फोन नंबर आदि की आवश्यकता होती है।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए बच्चे के जन्म के 21 दिन के भीतर आवेदन करना जरूरी होता है। 21 दिन के बाद आपको जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन शुल्क दिन होता है।
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन राजस्थान राज्य की ऑफिसियल वेबसाईट pehchan.raj.nic.in है।
राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने का पीडीएफ़ फॉर्म डाउनलोड करने की लिंक आपको हमने ऊपर लेख मे दे दी है। हमारे इस आर्टिकल मे से डाउनलोड कर सकते है।
अगर आपको हमारा यह लेख राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन कैसे करे अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। ताकि इस जानकारी से सभी की मदद हो सके। राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित आपके कोई भी सवाल है तो आप हमारे को नीचे कॉमेंट करके पुछ सकते है।