भैंस पालन कैसे करे | Buffalo Farming

सदियों से किसान खेती के साथ पशुपालन भी करता रहा है। पशुपालन एक किसान का शोक भी रहा है। बहुत से किसान खेती के साथ ही गाय भैंस को पालकर दुगुना लाभ कमाते है। आज के समय मे बहुत से किसान भाई भैंसों को रखकर दूध से अच्छा खासा पैसा भी कमा रहे है। आज हम आपको बताएंगे की भैंस पालन कैसे करे क्योंकि कोई भी व्यवसाय को शुरू करने से पहले उसकी पूरी तरह से जानकारी प्राप्त कर लेना एक समझदार किसान की निशानी मानी गई है। बात करेंगे इस व्यवसाय को कैसे शुरू करे व भैंस की ज्यादा दूध देने वाली नस्ल व उनमे होने वाली बीमारियों के बारे में।

भैंस पालन कैसे करे - पूरी जानकारी

भैंस पालन शुरू करने के लिए आपको क्या चाहिए ?

पशुपालन का व्यवसाय शुरू करने के लिए बहुत सारी चीजों की आवश्यकता होती है। भैंस पालन कैसे करे व इसके लिए मूलभूत होने वाली आवश्यकता की जानकारी आपको नीचे बता रहे है। आपको इस व्यवसाय को शुरू करने से पहले इनकी आवश्यकता होगी।

Buffalo Dairy Farm के लिए जमीन की आवश्यकता

कोई भी पशुपालन शुरू करने के लिए सबसे पहली मूलभूत आवश्यकता जमीन की होगी। वैसे ग्रामीण क्षेत्र के सभी किसान के पास जमीन होती है। लेकिन बहुत से किसान भाई के पास या कोई शहरी क्षेत्र मे दुग्ध डेयरी लगाने के उद्देश्य से भैंस पालन कर रहे है, तो आप किसी व्यक्ति की जमीन को किराये पर राशि का भुगतान करके ले सकते है। क्योंकि भेस पालन जमीन के बिना संभव नहीं है। क्योंकि अगर आप भैंस पालन को एक व्यवसाय बना रहे है तो आपको एक से अधिक भैंस का पालन करना होगा।  तब ही आप अच्छा खास इस व्यवसाय मुनाफा कमा पाएंगे।

भैंस पालन के लिए बाड़े का निर्माण करे ?

जमीन की आवश्यकता के बाद भैंस पालन करने के लिए आपको भैंस को धूप से बचाव व सर्दी व बारिश  के मौसम के लिए बाड़े का निर्माण करना होगा। बाड़े का निर्माण करने के लिए आप बाड़े की ऊपर की छत पर टीन – शेड भी लगा सकते है। बाड़े को आपको इस तरह से बनाना है की आप इसे सर्दी के मौसम मे चारों और से आसानी से बंद कर सके व गर्मी के मौसम से पशुओ के लिए हवा के लिए बाड़े को चारों और से खोल सके ताकि भैंस को गर्मी नहीं लगे।

आपको बाड़े मे मिट्टी इस तरह की डालनी है, जो पानी को सोख सके व सर्दी के मौसम मे मिट्टी गीली न रहे। क्योंकि भैंस को गीली मिट्टी मे रखने से पशुओ को बहुत सारी बीमारी हो जाती है। और भैंस की दूध देने की क्षमता मे भी गिरावट आती है।

भैंस पालन के लिए संतुलित आहार कौनसा है ?

पशुपालन मे संतुलित आहार का बहुत ही महत्व है क्योंकि जब तक आप पशुपालन कर रहे है। और पशुओ के संतुलित आहार पर ध्यान न देंगे। तो आप इस व्यवसाय से कोई खास मुनाफा नहीं कमा पाएंगे। एकभैंस को रोजाना संतुलित आहार की आवश्यकता की बात करे तो 3 से 4 किलोग्राम तक संतुलित आहार की आवश्यकता होती है।

यह संतुलित आहार अप घर पर भी बना सकते है या फिर मार्केट मे बहुत सारे अलग – अलग नाम से मिल जाते है। आप खरीदकर भेस को खिला सकते है ताकि भेस की दूध देने के क्षमता बढ़िया बनी रहे।

भैंस के लिए संतुलित पशु आहार कैसे बनाए ?

अगर आप भैंस को हरा चारा खिला रहे है तो सबसे अच्छी बात है। हरा चारा से भैंस की दूध उत्पादन क्षमता बढ़ती है। लेकिन आपके पास हरे चारा की व्यवस्था नहीं है तो आपको भैंस  के आहार पर ध्यान जरूर देना चाहिए। क्योंकि जब तक आप भैंस को अच्छा चारा पानी नहीं करेंगे आप मुनाफा नहीं कमा पाएंगे। अत: आपको भैंस को चारे के साथ – साथ आहार मे सरसों की खल, जों, गेहू, मक्का आदि को जरूर शामिल करना चाहिए।

भैंस के लिए पानी की व्यवस्था कैसे करे ?

पशुओ के लिए पानी की व्यवस्था सभी किसान करते है। लेकिन अगर आप उन्नत व आधुनिक तकनीक से भैस के लिए पानी की व्यवस्था करते है तो आप इस पशुपालन मे भैंस के दूध उत्पादन को बढ़ा सकते है। भैंस एक ऐसा पशु है जिसे अन्य दूध देने वाले से ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है।

आजकल कही न कही आपने देखा होगा। जैसे डेयरी फार्म जैसी जगह पर लोग पशुओ के पानी पीने के लिए स्टील या लोहे से बना ऐसा बर्तन रखते है जिसमे भैंस चाहे जब और जितनी मात्रा मे पानी पी सकती है। और पात्र मे पानी खत्म होने पर वापिस भर जाता है। इस तरह से आपको भी भैंस पालन मे पानी की व्यवस्था करनी चाहिए।

यह भी पढे :-

एलोवेरा की खेती कैसे करे – पूरी जानकारी 

किस महीने मे कौनसी सब्जी को उगाए ?

भैंस की उन्नत नस्ल कौन – कौनसी है ?

अगर आप भैंस पालन कैसे करे और  भैंस पालन को एक व्यवसाय की तरह अपना रहे है तो आपको भैंस की उन्नत व अधिक दूध देने वाली नस्ल का ही चुनाव करना चाहिए। आप भैंस की उन्नत नस्ल को ही चुनते है तो आपको इसका फायदा ही फायदा मिलेगा। भैंस की बहुत सारी उन्नत नस्ल है। आप कोई भी ज्यादा दूध देने वाली नस्ल की भैंस को खरीद सकते है।

जैसे भैंस की मुर्रा नस्ल यह नस्ल भैंस की सबसे ज्यादा दूध देने वाली नस्ल है। यह भैंस आपको आप अन्य किसी नस्ल की भैंस से दुगुना दूध दे सकती है। अगर आप इसको सही तरीके से संतुलित आहार देते है। इसके साथ ही भैंस की अन्य उन्नत नस्ल सुरती व जफरबादी, गोदावरी के साथ ही संबलपुरी भैंस की उन्नत व अधिक दूध देने वाली नस्ल मानी जाती है।

अधिक लाभ के लिए भैंस का बच्चा हर साल देना जरूरी

भैंस पालन या डेयरी फार्म चालू करने मे सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की आप जितनी भी भैंस का पालन कर रहे है। सभी भैंस हर साल बच्चा देने वाली होनी चाहिए। अगर कोई भी भैंस हर साल बच्चा नहीं देती है तो उस भैंस की जब तक व बच्चा नहीं देती है। उसका खर्च कमाई की जगह हानि मेजोड़ा जाएगा। क्योंकि इस तरह की भैंस से आप दूध का उत्पादन नहीं ले सकते है। और उनका खर्च दूध देने वाली भैंस के लगभग बराबर ही आता है। इसलिए आप अपने डेयरी फार्म मे हर साल बच्चा देने वाली भैंस को ही रखना चाहिए।

भैंस पालन मे सरकार की और से मिलने वाली अनुदान राशि

भैंस पालन का व्यवसाय को शुरू करने के लिए किसान को 5 से 8 लाख रुपये तक की जरूरत होती है। क्योंकि इस व्यवसाय मे आपको कम से कम 4 से 5 भैस का पालन करना होता है। और एक अच्छी मात्रा मे दूध देने वाली भैंस 50 हजार से 60 हजार रुपये तक आती है।

इसके साथ ही आपको भैंस के लिए बाड़ा का निर्माण करना व चारा के लिए भी पैसा की जरूरत होती है। और सरकार भी पशु पालन के व्यवसाय पर किसानों को कुछ अनुदान राशि भी प्रदान करती है, जिससे आप अपने व्यवसाय को शुरू कर सकते है। सरकर भैंस पालन के व्यवसाय मे अधिकतम डेढ़ लाख रुपये तक का अनुदान प्रदान करती है।

भैंस पालन मे होने वाले मुख्य रोग

भैंस पालन मे कमाई के साथ – साथ किसान क भैंस मे होने वाले रोग का भी सामना करना पड़ता है। भैंस पालन कैसे करे इस तरह के व्यवसाय में भैंस के कई तरह के रोग हो जाते है। कही बार रोग के अधिक होने व किसान का समय पर ध्यान न देने से भैंस की मौत तक हो जाती है। किसान को भारी नुकसान का सामना भी करना पड़ता है।

भैंस मे गलघोंटू रोग संक्रमण से होने वाला रोग है। और यह रोग भैंसों मे बारिश के समय मे अधिक देखने को मिलता है। इस रोग के होने पर आपको समय पर ही भैंस को डॉक्टर को दिखाना चाहिए। क्योंकि इस रोग के होने पर भैंस की मौत ज्यादा होती है। आपको समय – समय पर भैंस को रोगों से बचाने के लिए पशुओ का टीकाकरण जरूर कराना चाहिए, ताकि पशुओ की रोगों से रक्षा की जा सके।

भैंस पालन कैसे करे से संबंधित प्रश्न-उतर ( FAQ )

भैंस पालन मे कितनी कमाई होती है ?

भैस पालन मे अच्छा खासा मुनाफा कमाया जा सकता है। अगर आप भैस पालन बड़े स्तर पर करते है तो और 4 से 5 लाख रुपये खर्च करने होते है। भैंस पालन मे आप लगभग 40% तक मुनाफा आसानी से कम सकता है।

भैंस कितना दूध देती है ?

अच्छी नस्ल की भैंस प्रतिदिन 25 लीटर तक दूध देती है। और सामान्य नस्ल की भैंस 7 से 8 लीटर तक दूध प्रतिदिन दे देती है।

मुर्रा नस्ल ( Murrah Buffalo) भैंस कितना दूध देती है ?

मुर्रा नस्ल की भैंस सबसे अधिक दूध देने वाली भैस होती है। इस नस्ल की भैंस देशी और अन्य नस्ल की भैंस से अधिक दूध देती है। मुर्रा नस्ल की भैंस प्रतिदिन 15 से 20 लीटर दूध देती है। वही कई बहुत बढ़िया मुर्रा नस्ल की भैंस 30 से 35 लीटर दूध भी देती है।

अगर आपको भैंस पालन कैसे करे की जानकारी पसंद आई हो तो आप इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करे। ताकि भैंस पालन के बारे मे लोगों को अधिक जानकारी मिल सके। भैंस पालन को लेकर अगर आपके किसी भी तरह के कोई सवाल है तो आप हमारे को नीचे कमेन्ट करके पूछ सकते है। हम जल्द ही आपके सवाल का जवाब देने का प्रयास करेंगे।

Share Now

Leave a Comment