बिहार मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन | Death Certificate Bihar PDF Form

Death Certificate Bihar – बिहार मृत्यु प्रमाण पत्र या डेथ सर्टिफिकेट व्यक्ति की मृत्यु होने का एक प्रमाण होता है। जो बिहार राजस्व विभाग के द्वारा मृतक के परिवार वालों को प्रदान किया जाता है। आज के इस लेख मे हम बात करेंगे बिहार मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन कैसे करे। और बिहार डेथ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए कौन – कौनसे दस्तावेज की आवश्यकता होती है। Death Certificate Bihar PDF Form कैसे डाउनलोड करे। पूरी जानकारी के लिए आप इस लेख को अंत तक जरूर पढे।

Death Certificate Bihar PDF Form

Bihar Mrityu Praman Patra Online

मृत्यु प्रमाण पत्र या डेथ सर्टिफिकेट एक ऐसा दस्तावेज होता है। जिसके द्वारा यह प्रमाणित किया जाता है, की व्यक्ति की मृत्यु कब, किस दिनांक, व कहाँ पर हुई है। सरकार के नियमों के अनुसार व्यक्ति की मृत्यु होने के 14 से 21 दिन के भीतर मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन करना जरूरी है। आगे हम आपको बिहार डेथ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया बता रहे है।

लेखबिहार मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन
लेख की भाषा हिन्दी
लाभार्थी कौन होंगे बिहार राज्य के नागरिक
मृत्यु प्रमाण पत्र के लाभ सरकारी प्रक्रिया मे व बैंक, आदि मे।
ऑफिसियल वेबसाईट यहाँ क्लिक करे
Death Certificate Bihar PDF Form Download Click Here

बिहार मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता कहाँ होती है ?

  • बिहार डेथ सर्टिफिकेट की आवश्यकता जमीन आदि का बँटवारा करने मे।
  • व्यक्ति की मृत्यु की बाद संपति आदि को पुत्रों व पुत्रियों के नाम करवाने मे।
  • मृत व्यक्ति की पत्नी की विधवा पेशन चालू करवाने मे।
  • मृत व्यक्ति का प्रमाण के प्रूफ़ के तौर पर मृत्यु प्रमाण पत्र का उपयोग होता है।
  • बैंक खाता बंद करवाने मे, व बैंक खाते मे जमा राशि निकलवाने के लिए।
  • मृतक का अगर बीमा (Insurance) है तो बीमा राशि प्राप्त करने मे।
  • राशन कार्ड से नाम हटवाने आदि मे मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।

Bihar Death Certificate Required Documents

बिहार मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन या ऑफलाइन बनवाने के लिए कुछ दस्तावेज की आपको आवश्यकता होती है। जो निम्न प्रकार है।

  • मृतक व्यक्ति के परिवार राशन कार्ड।
  • मृत व्यक्ति की रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो।
  • मृतक व्यक्ति की पहचान के लिए दस्तावेज – मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस आदि की फोटो कॉपी।
  • मृतक की मृत्यु अगर हॉस्पिटल मे हुई है तो हॉस्पिटल से प्राप्त होने वाला मृत्य प्रमाण पत्र।
  • दुर्घटना (Accident) से मृत्यु होने पर FIR की कॉपी।
  • मृतक की मृत्यु घर पर होने पर सरपंच या ग्राम प्रधान के प्रमाणित द्वारा प्रमाण पत्र आदि।

Bihar Death Certificate Offline आवेदन कैसे करे ?

Bihar Mrityu Praman Patra Offline Apply करने की प्रक्रिया बिल्कुल आसान है। अगर आप भी बिहार डेथ सर्टिफिकेट ऑफलाइन बनवाना चाहते है तो नीचे बताए अनुसार आवेदन कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको मृत्यु प्रमाण पत्र ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड करना है।
  • इसके बाद आपसे इस आवेदन फॉर्म मे मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भर देनी है।
  • बिहार मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज आपको संलग्न कर देना है।
  • फॉर्म पूरी तरह तैयार होने के बाद आपको इस आवेदन फॉर्म को अपनी तहसील कार्यालय या राजस्व विभाग मे जमा करवा देना है।
  • मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के 30 दिन के अंदर आपको मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है।

Death Certificate Bihar Online Apply 2024

बिहार राज्य मे मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाने के प्रक्रिया भी शुरू की गई है। ताकि लोगों को भागदौड़ से छुटकारा मिल सके। और लोगों के समय की बचत हो सके। आगे हम आपको बिहार मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बता रहे है।

  • बिहार डेथ सर्टिफिकेट ऑनलाइन बनवाने के लिए सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिसियल वेबसाईट crsorgi.gov.in पर जाना होगा।
  • यहाँ पर आने के बाद सबसे पहले आपको अपनी एक User Id और Password बना लेना है।
  • और Log In पर आपको क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने Death Certificate Registration Form खुल जाएगा।
  • इस आवेदन फॉर्म मे आपको सभी जानकारी जन्म दिनांक, नाम, मोबाईल नंबर, लिंग और आयु की सभी जानकारी सही भर देनी है।
  • आवश्यक दस्तावेज को स्कैन करने के बाद अपलोड कर देना है।
  • और सबमिट के बटन पर क्लिक करके फॉर्म को सबमिट कर देना है। इसके बाद आपके फॉर्म को Verify किया जाएगा और आपको मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।

Death Certificate Bihar से संबंधित प्रश्न (FAQs)

मृतक की मृत्यु हॉस्पिटल मे होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र कैसे बनाए ?

हॉस्पिटल मे मृतक की मृत्यु होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र हॉस्पिटल या अस्पताल के द्वारा बनाकर मृतक के रिश्तेदार को दिया जाता है।

मृत्यु प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करे ?

मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा सभी राज्यों मे लगभग ऑनलाइन हो गई है। आप अपने राज्य की संबंधित विभाग की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाकर आसानी से ऑनलाइन मृत्यु प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते है।

मृत्यु प्रमाण पत्र फॉर्म डाउनलोड कैसे करे ?

मृत्यु प्रमाण पत्र का फॉर्म आप विभाग की ऑफिसियल वेबसाईट से डाउनलोड कर सकते है। हमने ऊपर आपको मृत्यु प्रमाण पत्र डाउनलोड करने की लिंक दी है। जहाँ से भी आप पीडीएफ़ फाइल मे मृत्यु प्रमाण पत्र फॉर्म डाउनलोड कर सकते है।

मृत्यु प्रमाण पत्र स्टैटस कैसे चेक करे ?

मृत्यु प्रमाण पत्र का स्टैटस आप मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करते समय जो रजिस्ट्रेशन नंबर आपको मिलते है। उनसे आप ऑफिसियल वेबसाईट पर जाकर आसानी से मृत्यु प्रमाण पत्र स्टेटस चेक कर सकते है।

हमारी यह Death Certificate Bihar PDF Form जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस जानकारी को अपने मित्रों के साथ फ़ेसबुक, व्हाट्सअप्प पर जरूर शेयर करे। ताकि यह जानकारी सभी तक पहुँच सके। आपके किसी भी तरह के कोई सवाल है तो आप हमारे को नीचे कमेन्ट जरूर करे।

Share Now

Leave a Comment