ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन के फायदे व लाभ | e Shram Card Benefits

e-Shram Card Ke Fayde 2024 – श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के द्वारा देश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ई श्रम पोर्टल के द्वारा एक नेशनल डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। जिससे सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली सरकारी योजनाओ का लाभ श्रमिकों को प्रदान किया जा सके। अब तक e-Shram Portal पर 3 करोड़ से अधिक असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों ने अपने ई श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है।

 e Shram Card Benefits

ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से सरकार का देश के 38 करोड़ से अधिक असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को लाभ पहुँचाना है। अगर आपने भी ई श्रम पोर्टल के द्वारा e Shram Card Registration कर लिया है तो आज के इस लेख मे हम आपको भारत सरकार के द्वारा ई श्रम पोर्टल पर पंजीकृत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड के द्वारा मिलने वाले e Shram Card Benefits के बारे मे बताने विस्तार से बताने वाले है। आपको ई श्रम कार्ड के द्वारा कौन-कौनसे लाभ व फायदे मिलने वाले है। ई श्रम कार्ड के लाभ / फायदे जानने के लिए हमारे इस आर्टिकल को आप अंत तक जरूर पढे।

क्या है इस लेख मे :-

What Is E Shram Card – ई श्रम कार्ड क्या है ?

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा 26 अगस्त 2022 को ई श्रम पोर्टल की शुरूआत की गई है। जिसके द्वारा ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को 12 विशेष ( UAN ) अंकों का ई श्रम कार्ड जारी किया जाएगा। जो पूरे भारत देश मे मान्य होगा। ई-श्रम कार्ड बनाने का सरकार का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को सरकार के द्वारा समय -समय पर चलाई जाने वाली सभी सरकारी योजनाओ के तहत लाभ प्रदान करना है। आगे हम आपको ई श्रम कार्ड के द्वारा श्रमिकों को मिलने वाले लाभ के बारे मे बता रहे है।

आर्टिकल मे दी गई जानकारी e Shram Card Benefits In Hindi
भाषा हिन्दी ( Hindi )
लाभार्थी कौन होंगे देश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक
ई श्रम पोर्टल लॉन्च तिथि26 अगस्त 2021
e-Shram Card Registration की प्रक्रिया ऑनलाइन ( Online )
अब तक कितने लोगों ने ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कर लिया है 3 करोड़ से अधिक लोगों ने
ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाईट Click Here

ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन के फायदे

  • अगर आप कामगार/श्रमिक/मजदूर या स्व रोजगारी है और आप ई श्रम पोर्टल पर ई श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन ( Apply ) करते है तो आपको 12 अंकों का विशिष्ट यूएएन नंबर का ई श्रम कार्ड प्रदान किया जाएगा।
  • सरकार के द्वारा भविष्य मे असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कोई योजना लाई जाती है तो इसका सीधा लाभ श्रमिकों को दिया जाएगा।
  • ई श्रम पोर्टल के द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डेटाबेस जैसे श्रमिक का कार्य शैक्षणिक योग्यता आदि की जानकारी होने से लोगों को सरकार के द्वारा रोजगार मुहैया कराने मे सरकार को सुविधा होगी।

e-Shram Card Benefits In Hindi – ई श्रम कार्ड के लाभ

असंगठित क्षेत्र के कामगारों को ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने पर निम्न मिलने वाले लाभ इस प्रकार है –

  • श्रमिकों के द्वारा बनवाया जाने वाला ई श्रम कार्ड पूरे देश मे स्वीकार्य होगा।
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ( पी. एम. एस. बी. वाई. ) के तहत दुर्घटना बीमा कवरेज का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • सरकार के द्वारा प्रदान की जाने वाले सामाजिक सुरक्षा लाभों का वितरण ई श्रम कार्ड के द्वारा किया जाएगा।
  • ई श्रम कार्ड के द्वारा आपदा या महामारी व कठिन परिस्थितियों मे केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा मिलने वाली मदद मे आसानी होगी।
  • दुर्घटना से होने वाली मृत्यु अथवा स्थाई रूप से विकलांग होने पर ई श्रम कार्ड धारक को 2 लाख रुपये अनुदान राशि प्राप्त होगी।
  • ई-श्रम कार्ड धारक के आंशिक रूप से विकलांग होने पर 1 लाख रुपये की अनुदान राशि मिलेगी।

e-Shram Card Self Registration 2024

ई श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन घर बैठे रजिस्ट्रेशन करना बहुत आसान है। अगर आप भी असंगठित क्षेत्र के कामगार, मजदूर एवं स्वरोजगारी हो तो नीचे बताए अनुसार आप ऑनलाइन अपना ई श्रम कार्ड बना सकते है।

ई-श्रम पंजीकरण के लिए आवश्यक शर्ते

  • कामगार / श्रमिक या स्वरोजगारी की आयु सीमा 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • कामगार या श्रमिक ई. पी. एफ. ओ. व ई. एस. आई. सी. का सदस्य न हो।
  • श्रमिक आयकर ( Income Tax ) दाता नहीं होना चाहिए।

ई श्रम कार्ड ऑनलाइन बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • श्रमिक का आधार कार्ड ( आधार कार्ड मे मोबाईल नंबर लिंक होना चाहिए )
  • बैंक अकाउंट की पासबुक ( खाता की जानकारी के लिए )
  • फोन नंबर आदि।

ई श्रम कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाए (Step By Step)

अगर आप e Shram Card Online Apply करना चाहते है तो सबसे पहले आपको ई श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाईट eshram.gov.in को अपने मोबाईल या कंप्युटर मे ओपन कर लेना है।

e shram card apply online
  • आधिकारिक पोर्टल के ओपन होने के बाद आपके सामने Register On e-Shram Card आपको अपना ई श्रम कार्ड ऑनलाइन बनाने के लिए इसके ऊपर क्लिक करना है।
e-Shram Card Self Registration 2024
  • अब सबसे पहले आपको अपने आधार कार्ड के नंबर और नीचे दिख रहे Captcha Code को भरना है। अगर आप EPFO और ESIC के सदस्य नहीं है तो No को सिलेक्ट करने के बाद Send OTP पर क्लिक करे।
e shram card online kaise banaye
  • आपके आधार कार्ड के साथ लिंक मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी को भरने के बाद Submit करे।
  • इसके बाद आपको अपने आधारकार्ड के नंबर डालना है। अगर आप ई श्रम पोर्टल की शर्तों से सहमत है तो टिक करे और Submit करके आगे बढ़े। आपके मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी आएगा ओटीपी को डालकर Validate पर क्लिक करे।
  • आपके सामने आपके आधार कार्ड के अनुसार सभी जानकारी या जाएगी। इसके बाद Continue To Enter Other Details के बटन पर क्लिक करे और आगे बढ़े।
  • अब आपको अपनी Personal Information व Address और Education Qualification के साथ ही Occupation And Skill की जानकारी व Bank Details भरने के बाद Preview Self Declaration को भरने के Submit करे। अब आपका ई श्रम कार्ड डाउनलोड व प्रिन्ट करने के लिए तैयार है।

ई श्रम कार्ड मोबाईल से डाउनलोड कैसे करे ?

ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस समाप्त होने के बाद आप जैसे ही Submit के बटन पर क्लिक करेंगे। आपके सामने आपका ई श्रम कार्ड पीडीएफ़ फाइल मे आ जाएगा। e Shram Card Download करने के लिए आपको ऊपर दिख रहे Download UAN Card के ऊपर क्लिक करना है।

e shram card mobile se download kaise kare

इस तरह से दोस्तों आप ई श्रम कार्ड के लिए खुद से रजिस्ट्रेशन कर सकते है और कुछ ही मिनटों मे अपने ई श्रम कार्ड को डाउनलोड कर सकते है। सरकार के द्वारा ई-श्रम कार्ड के द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओ का सीधा ही लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

e Shram Card Benefits से सम्बन्धित पूछे गए सवाल ( FAQ )

ई-श्रम कार्ड बनाने की अंतिम तिथि कितनी है ?

ई श्रम कार्ड बनवाने की अभी तक कोई अंतिम तिथि नहीं है।

पीएमएसबीवाई के तहत ई श्रम कार्ड धारक को दुर्घटना बीमा के तहत कितने रुपये का लाभ प्राप्त होगा ?

प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत ई श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को दुर्घटना मे मृत्यु या स्थाई रूप से विकलांग होने पर 2 लाख रुपये व आंशिक रूप से विकलांग होने पर 1 लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।

क्या ई श्रम कार्ड पूरे भारत मे मान्य होगा ?

जी हाँ ई श्रम कार्ड पूरे भारत देश मे स्वीकार्य होगा।

ई श्रम कार्ड 1000 रुपये की पहली किस्त कैसे चेक करे ?

ई श्रम कार्ड के तहत आने 1000 रुपये की पहली किस्त आपने बैंक अकाउंट के साथ रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर से कॉल बैंक अकाउंट का मिनी स्टेटमेंट चेक करके या बैंक ब्रांच मे जाकर अपने बैंक खाते मे जमा राशि का पता करके चेक कर सकते है।

ई श्रम कार्ड कैंसिल / रिजेक्ट कैसे करे ?

ई श्रम कार्ड कैंसिल या डिलीट करने के ई श्रम पोर्टल पर अभी तक किसी भी तरह का लिंक उपलब्ध नहीं है। जैसे ही गलती से बने ई श्रम कार्ड को डिलीट करने को लेकर कोई अपडेट आएगी आपको बता दिया जाएगा।

प्यारे साथियों आपको हमारी e Shram Card Benefits की यह जानकारी पसंद आई हो तो इस जानकारी को अपने मित्रों व सोशल मीडिया के ग्रुप के द्वारा अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने मे हमारी मदद जरूर करे। ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन व ई श्रम कार्ड के फायदे व लाभ के बारे मे आपके कोई भी सवाल- जवाब है तो आप हमारे को कमेन्ट करके जरूर पूछे।

Share Now

Leave a Comment