e Shram Card Self Registration – आज के इस लेख मे हम आपको ई – श्रम कार्ड मोबाईल से कैसे बनाए के बारे मे जानकारी देने वाले है। पहले ई श्रम कार्ड बनाने के कार्य सीएससी सेंटर के द्वारा किया जाता था। लेकिन सरकार से खुद से e-Shram Card बनाने की सुविधा प्रदान कर दी है। आगे आपके पास लैपटॉप या कंप्युटर नहीं है तो आप घर बैठे ही ऑनलाइन अपने फोन से E Shram Portal पर जाकर ऑनलाइन ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है। आगे हम आपको e Shram Card Registration की प्रोसेस विस्तार से बताने वाले है। ई श्रम कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढे।

ई-श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2023
केंद्र सरकार के द्वार देश के संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओ की शुरुआत की जाती है। ताकि श्रमिकों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सके इसी को ध्यान मे रखते हुए केंद्रीय रोजगार मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव के द्वारा ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की गई है। ई श्रम पोर्टल के द्वारा देश के 38 करोड़ असंगठित क्षेत्र जैसे मजदूरी करने वाले श्रमिक, रेहड़ी, पटरी एवं घरेलू कामगारों का एक डेटाबेस तैयार किया जाएगा जिसे आधार कार्ड से सीड किया जायेगा। ई श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को श्रम कार्ड प्रदान किया जाएगा। नीचे हम आपको ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट्स, ई-श्रम बनाने के उद्देश्य, लाभ, पात्रता आदि की विस्तार से जानकारी प्रदान कर रहे है।
आर्टिकल मे जानकारी | e Shram Card Online Registration |
भाषा | हिन्दी ( Hindi ) |
लाभार्थी | देश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक/कामगार/मजदूर |
योजना प्रारम्भ तिथि | 19 अगस्त 2021 |
आधिकारिक वेबसाईट | Click Here |
ई-श्रम कार्ड कौन – कौन बनवा सकता है ?
अपना ई-श्रम कार्ड ऑनलाइन असंगठित क्षेत्र मे कार्य करने वाले श्रमिक बनवा सकते है।
- छोटे एवं सीमांत किसान
- खेतिहर मजदूर
- बढ़ई का कार्य करने वाले
- ईट भट्टों व पत्थर की खदानों मे कार्य करने वाले श्रमिक
- मछुआरे
- पशुपालन करने वाले
- घरेलू श्रमिक
- भवन एवं निर्माण श्रमिक
- चमड़े का कार्य करने वाले श्रमिक
- सब्जी और फल विक्रेता
- बुनकर
- रिक्शा व ऑटो चालक
- मनरेगा श्रमिक
- आशा कार्यकर्ता
- समाचार पत्र विक्रेता
- दूध डालने का कार्य करने वाले
- प्रवासी मजदूर
- रेशम उत्पादन का कार्य करने वाले इत्यादि ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है।
ई श्रम कार्ड बनवाने के फायदे – e Shram Card Benefits
- ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का नेशनल डाटाबेस तैयार किया जायेगा। और इस डाटाबेस को आधार से सीड करने का कार्य किया जाएगा।
- श्रमिक जब ई-श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे जब श्रमिक का नाम, एड्रैस, शैक्षणिक योग्यता, व्यवसाय व परिवार का विवरण आदि की पूछी जाएगी।
- ई-श्रम कार्ड के द्वारा केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा श्रमिकों को समय – समय पर योजनाओ के द्वारा लाभ पहुंचाया जाएगा।
- ई श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण करने वाले श्रमिकों को 12 विशेष UAN अंकों का ई श्रम कार्ड प्रदान किया जाएगा। जो पूरे भारत देश मे मान्य होगा।
- ई श्रम पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों को उनके कार्य एवं कौशल के अनुसार रोजगार प्रदान करने मे मदद मिलेगी।
ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए पात्रता – e Shram Card Eligibility
ई – श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए पात्रता निम्न प्रकार है।
- ई श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए न्यूनतम आयु 16 वर्ष और अधिकतम आयु 59 वर्ष होनी जरूरी है।
- आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( ईपीएफओ ) और कर्मचारी राज्य बीमा निगम ( ईएसआईसी ) का सदस्य नहीं होना चाहिए।
ऑनलाइन ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
ऑनलाइन E Sharm Portal पर ई श्रम कार्ड के लिए के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपके पास केवल 3 दस्तावेज का होना जरूरी है जो इस प्रकार है –
- आधार कार्ड
- बैंक अकाउंट का पासबुक
- आधार कार्ड से जुड़ा / लिंक मोबाईल नंबर आदि।
e Shram Card Mobile Se Kaise Banaye
आप अपना ई श्रम कार्ड सीएससी सेंटर के द्वारा नहीं बनवाना चाहते है तो आप घर बैठे ही ऑनलाइन अपने मोबाईल से ई श्रम कार्ड बना सकते है। e Shram Card Online Kaise Banaye की जानकारी आपको नीचे स्टेप by स्टेप बता रहे है।
Step -1. सबसे पहले e-Shram Portal को ओपन करे
आपको अपने मोबाईल मे गूगल ब्राउजर को ओपन करने के बाद ई श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाईट eshram.gov.in को ओपन कर लेना है।

Step -2. REGISTER on e-Shram पर क्लिक करे
आपके सामने आधिकारिक वेबसाईट पर Register On e-Shram का ऑप्शन या जाएगा। आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।

Step -3. Aadhar Card Details और आवश्यक जानकारी भरे
आपको अब अपने आधार कार्ड के नंबर को भरना। इसके बाद नीचे दिख रहे Captcha Code को भरे और EPFO और ESIC के Yes / No के ऑप्शन को सिलेक्ट करने के बाद Send OTP के बटन पर क्लिक करे।

Step -4. प्राप्त OTP को भरे
आपके आधार कार्ड के साथ लिंक मोबाईल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा। आपको ओटीपी को भरने के बाद Submit करे।

Step -5. Terms & Conditions को सिलेक्ट करे
सबसे ऊपर आपको आपके आधार कार्ड के नंबर देखने को मिल जाएंगे। और आपको ‘मैं eShram पोर्टल के तहत पंजीकरण के नियम और शर्तों से सहमत हूँ’ को सिलेक्ट करे। और Submit के बटन पर क्लिक करे।

Step -6. Continue To Other Details पर क्लिक करे
अब आपके सामने आधार कार्ड के अनुसार सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म दिनाँक, एड्रैस डिस्ट्रिक्ट, स्टेट आदि की जानकारी या जाएगी। आपको Continue To Other Details के ऊपर क्लिक करना है और आगे बढ़ जाना है।
अपनी Personal Information को भरे जैसे रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर, ईमेल आईडी, पिता का नाम, ब्लड ग्रुप और नॉमिनी डिटेल्स को भरने के बाद Save & continue पर क्लिक करे। अब आपको अपनी Residentials Details और Education Details और महीने की इनकम और Occupation And Skills व Bank Account Details की जानकारी भरने के बाद Save & continue को दबाए।
Step -7. Edit / Submit करे
आपके सामने रेजिस्ट्रेशन फॉर्म की सभी जानकारी या जाएगी। अगर आप किसी जानकारी को चेंज करना चाहते है तो आप Edit के बटन पर क्लिक करके कर सकते है। अगर सभी जानकारी सही है तो आप Declaration को भरने के बाद फॉर्म को Submit के बटन पर क्लिक करके सबमिट करे।

Step -8. e Shram Card Download करे
दोस्तों आपको अब ई श्रम कार्ड बनकर तैयार है। आप Download UAN Card पर क्लिक करके। अपने ई श्रम कार्ड को पीडीएफ़ फाइल मे डाउनलोड करके प्रिन्ट निकाल सकते है।

इस तरह से दोस्तों आप अपने मोबाईल फोन से घर बैठे ही बिल्कुल फ्री मे ई-श्रम कार्ड ऑनलाइन बनाकर कुछ ही मिनटों मे डाउनलोड भी कर सकते है।
e Shram Card Registration को लेकर पूछे जाने वाले सवाल ( FAQ )
ई-श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने का आपका एक भी पैसा नहीं लगता है। आप ई श्रम पोर्टल पर जाकर बिल्कुल फ्री मे अपना ई श्रम कार्ड बना सकते है।
जी हाँ अगर आपसे भी ई श्रम कार्ड बनाते समय किसी भी तरह की कोई गलती हो गई है तो आप e-Shram Portal पर जाकर e Shram Card Online Correction कर सकते है।
हमने आपको इस आर्टिकल मे ई-श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के साथ ही ई श्रम कार्ड डाउनलोड करने की प्रोसेस बताई है। आप पूरी जानकारी को पढ़कर आसानी से अपने मोबाईल से ऑनलाइन ई श्रम कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
सरकारी योजनाओ व e-Shram Card Payment Check आप UMANG की आधिकारिक वेबसाईट Department का नाम डालने के बाद Services के नीचे Know Your Payment क्लिक करे। अपने मोबाईल नंबर और MPIN डालकर लॉगिन करे। आप अपने अकाउंट नंबर, बैंक का नाम, मोबाईल नंबर डालकर पेमेंट की जानकारी चेक कर सकते है।
प्यारे साथियों अगर आपको हमारी e Shram Card Registration की जानकारी पसंद आई हो तो हमारी इस जानकारी को अपने मित्रों के साथ सोशल मीडिया फ़ेसबुक और व्हाट्सप्प के द्वारा पहुँचाने मे हमारी मदद जरूर करे। ई श्रम कार्ड मोबाईल से कैसे बनाए को लेकर आपके किसी भी तरह के कोई सवाल है तो आप हमारे को कमेन्ट बॉक्स मे कमेन्ट करके पूछ सकते है।
Uan card