वोटर लिस्ट मे ऑनलाइन नाम कैसे जोड़े | How To Add Name In Voter List

Voter List 2024 Me Apna Naam Online Aur Offline Kiase Jode – अगर दोस्तों आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक है, और आप अपने मत का प्रयोग यानि किसी भी चुनाव मे मतदान करना चाहते है। तो आपका वोटर लिस्ट मे नाम जुड़ा हुआ होना जरूरी है। बिना वोटर लिस्ट मे नाम के आप ग्राम पंचायत, विधानसभा और लोकसभा किसी भी चुनाव मे वोट नहीं डाल सकते है। अगर आपका नाम भी वोटर लिस्ट मे नहीं जुड़ा हुआ है, तो चिंता मत करिए आज के इस लेख मे हम आपको How To Add Name In Voter List की पूरी जानकारी प्रदान करने वाले है। हम आपको वोटर लिस्ट मे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों के द्वारा नाम जुड़वाने की प्रक्रिया विस्तार से बताने वाले है। वोटर लिस्ट मे नाम जुड़वाने की पूरी प्रोसेस जानने के लिए आप इस लेख को अंत तक जरूर पढे।

How To Add Name In Voter List

वोटर लिस्ट मे ऑनलाइन या ऑफलाइन अपना नाम कैसे जोड़े

जैसा की आप सभी को मालूम है भारत एक लोकतांत्रिक देश है। और यहाँ लोगों के द्वारा सरकार चुनी जाती है। इसलिए 18 वर्ष से अधिक आयु के महिला और पुरुषों को अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए। मतदान करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने कुछ नियम बनाए है। जिनका हमारे को पालन करना जरूरी है। जैसे वोट देने के लिए आपकी आयु का 18 वर्ष से अधिक होना, वोटर लिस्ट मे नाम दर्ज होना, और वोटर आईडी कार्ड का बना होना आदि जरूरी हैं।

वोटर लिस्ट मे नाम ऑनलाइन राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाईट www.nvsp.in पर जाकर ऑनलाइन जोड़ा जा सकता है। अगर आप ऑनलाइन मतदाता सूची ( Voter List ) मे नाम नहीं जुड़वाना चाहते है, तो आप ऑफलाइन तरीके के द्वारा अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करके मतदाता सूची मे नाम शामिल करवा सकते है।

लेख मे क्या है ?वोटर लिस्ट मे ऑनलाइन नाम कैसे जोड़े
भाषा हिन्दी ( Hindi )
लाभार्थी कौन होंगे भारत के सभी महिला व पुरुष जिनकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक हो
वोटर लिस्ट मे नाम जोड़ने की प्रक्रिया ऑनलाइन / ऑफलाइन
Age Declaration Form Download PdfClick Here
भारतीय निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाईट Click Here

वोटर लिस्ट मे नया नाम जुड़वाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

मतदाता सूची ( Voter List 2024 ) मे नाम जुड़वाने के लिए आवेदक के पास निम्न दस्तावेज का होना जरूरी है।

  1. महिला या पुरुष आवेदक का 18 वर्ष से अधिक का होना जरूरी है।
  2. आवेदक का आधार कार्ड
  3. पहचान पत्र ( पासपोर्ट / ड्राइविंग लाइसेंस / मार्कशीट )
  4. निवास प्रमाण पत्र
  5. जन्म प्रमाण पत्र ( बर्थ सर्टिफिकेट )
  6. रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो
  7. मोबाईल नंबर आदि।

Voter List Me Apna Naam Online Kaise Jode

वोटर लिस्ट मे ऑनलाइन नया नाम जोड़ने के लिए नीचे बताए गए सभी स्टेप को आप जरूर फॉलो करे। हम आपको How To Add Name In Voter List की पूरी प्रक्रिया विस्तार से स्टेप by स्टेप बता रहे है।

  • मतदाता सूची मे अपना नाम ऑनलाइन जोड़ने के लिए सबसे पहले आपको राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाईट www.nvsp.in को ओपन करना होगा।
  • इस आधिकारिक वेबसाईट पर आने के बाद आपको Voter Portal के ऊपर क्लिक करना है।
Voter List Me Apna Naam Online Kaise Jode
  • अब आपको सामने वोटर पोर्टल का होमपेज ओपन हो जाएगा। यहाँ पर आप फ़ेसबुक आईडी, जीमेल अकाउंट,आदि के द्वारा लॉगिन कर सकते है। या फिर मोबाईल नंबर / ईमेल आईडी / वोटर आईडी नंबर डाले और पासवर्ड भरने के बाद आपको आपको कुछ नंबर दिखाई देंगे, आपको नंबर को Solve करने के बाद भर देना है। और Login के बटन पर क्लिक करके Login कर लेना है।
  • लॉगिन करने के बाद आपको New Voter Registration के ऊपर आपको क्लिक करने के बाद Let’s Start के ऊपर क्लिक करना है।
Voter List Me Apna Naam Online Kaise Jode
  • अगले पेज पर आने के बाद आपको Yes, I am applying for the first time के ऊपर आपको क्लिक करने के बाद आपको Save & Continue के ऊपर क्लिक करना है।
Voter List Me Apna Naam Online Aur Offline Kiase Jode
  • नए पेज पर आने के बाद आपको Yes, I am Indian Citizen के ऊपर क्लिक करने के बाद Save & Continue के ऊपर क्लिक करे।
Voter List Me Apna Naam Online Aur Offline Kiase Jode
  • इसके बाद सबसे पहले आपको अपनी जन्म दिनांक को भरना है। अपने जन्म स्थान को ( Birth Place ) को भरे। स्टेट, और जिला का नाम भरने के बाद। Date Of Birth के लिए कोई एक Documents को चुनना होगा। जैसे मैंने आधार कार्ड को सिलेक्ट किया है। इसके बाद आपको आधार कार्ड के नंबर डाल देना है और आधार कार्ड की फोटो को अपलोड कर देना है।
नोट – जाने Age Declaration Form किन लोगों को भरना होगा ?
  1. अगर आप वोटर लिस्ट मे नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर रहे है और आपकी आयु 18 साल से 21 साल के बीच मे है तो आपको Age Declaration Form भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन अगर आपकी आयु 21 साल से अधिक यही तो आपको Age Declaration Form भरना होगा।
  2. जैसे ही आप अपनी जन्म दिनांक भरेंगे। अगर आपकी आयु 21 साल से अधिक रहेगी तो आपको नीचे ही एक Download Age Declaration Form का ऑप्शन दिखाई देगा। इस फॉर्म को आपको डाउनलोड करने के बाद पूरा भर लेना है। फॉर्म को भरने के बाद इसको स्कैन करने के बाद आपको वापिस अपलोड कर देना है।
  • सभी जानकारी को सही भरने के बाद आपको नीचे Save & Continue का बटन दिखाई देगा। इस पर आपको क्लिक कर देना है।
How To Add Name In Voter List
  • इसके बाद आपको अगले पेज पर आपका नाम और उपनाम हिन्दी और अंग्रेजी मे देखने को मिल जाएगा। यहाँ पर आपको अपनी फोटो Upload Photo पर क्लिक करके अपलोड कर देनी है। और Save & Continue पर क्लिक करके आगे बढ़ जाना है।
How To Add Name In Voter List
  • नया पेज ओपन होने के बाद आपको Enter Family Member Details के नीचे ही अपने परिवार के सदस्य जैसे माता पिता का वोटर आईडी नंबर को डालना है। रिश्तेदार का नाम और उपनाम हिन्दी और अंग्रेजी मे भरने के बाद Relation Type को सिलेक्ट करने के बाद Save & Continue के ऊपर क्लिक करे।
How To Add Name In Voter List
  • अब दोस्तों आपको Enter Your Current Address के नीचे आपका House No. और Street / Area / Locality को भरने के बाद Town / Village भरने के Area Type के बाद Pin Code के बाद आपके State और District को सिलेक्ट करने के बाद विधानसभा को सिलेक्ट कर लेना है। इसके बाद आपको कोई एक Address Proof Documents को अपलोड करना है।
  • एड्रेस प्रूफ डॉक्युमेंट्स के लिए आप बैंक पासबुक, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, आदि दस्तावेज को अपलोड कर सकते है।
  • अड्रेस प्रूफ डॉक्युमेंट्स को अपलोड करने के बाद डॉक्युमेंट्स के नंबर भरने के बाद Save & Continue के बटन पर क्लिक करना है।
वोटर लिस्ट मे ऑनलाइन या ऑफलाइन अपना नाम कैसे जोड़े
  • Declaration के नीचे आपको बताना है की आप कितने सालों से इस एड्रैस पर निवास कर रहे है। आपको भरना है और अपना Palace को भरने के बाद Name Of Applicant के नीचे अपना नाम भरने के बाद आगे बढ़ जाना है।
  • अब आपके सामने आपका भरा हुआ पूरा फॉर्म आ जाएगा। आपको फॉर्म को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद Submit पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने Congratulations लिखा हुआ आ जाएगा। इसके आगे ही आपका नाम लिखा हुआ आ जाएगा। इसके नीचे ही आपको बता दिया जाएगा ही आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर एक Reference Id भेज दी गई। आप reference id के द्वारा status track कर सकते है।
How To Add Name In Voter List
  • इस तरह से आप आसानी से वोटर लिस्ट मे ऑनलाइन अपना नाम जुड़वा सकते है। और आप अपने मत का आसानी से इस्तेमाल चुनाव मे कर सकते है।

यह भी जरूर पढे :-

Voter Id Card Application Status Online Kiase Check Kare

  • वोटर आईडी कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आपको voterportal.eci.gov.in की आधिकारिक वेबसाईट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको Track Status के ऊपर क्लिक करने के बाद Application को सिलेक्ट कर लेना है। और अपनी Reference Id को भरने के बाद Track Your Status के ऊपर क्लिक करना होगा।
Voter Id Card Application Status Online Kiase Check Kare
  • जैसे ही आप Track Your Status के ऊपर क्लिक करेंगे। आपके आवेदन की सभी जानकारी आपके सामने आ जाएगी।
Voter Id Card Application Status Online Kiase Check Kare
  • इस तरह से आप आसानी से अपने Voter Card Status Online Check कर सकते है। और घर बैठे ही अपने आवेदन की स्तिथि का पता कर सकते है।

वोटर लिस्ट मे नाम कैसे देखे, मोबाईल फोन से वोटर लिस्ट डाउनलोड करे ?

  • वोटर लिस्ट 2024 मे अपना नाम देखेने या वोटर लिस्ट पीडीएफ़ मे डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको चुनाव आयोग आयोग की आधिकारिक वेबसाईट www.nvsp.in पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाईट को ओपन करने के बाद आपको Download Electoral Roll PDF के ऊपर क्लिक करना होगा।
GRAM PANCHAYAT KI VOTER LIST KAISE DEKHE
  • अब अगले पेज मे आपको Select State के ऊपर क्लिक करके। अपना स्टेट सिलेक्ट करने के बाद Go के ऊपर क्लिक करना होगा।
voter list download kaise kare
  • अब आप जिस भी राज्य को सिलेक्ट करेंगे उस राज्य की वेबसाईट ओपन हो जाएगी। जैसे मैंने मध्यप्रदेश राज्य को सिलेक्ट किया है। अब आपको Voter List वाले ऑप्शन मे General Electors के ऊपर क्लिक करना है।
voter list download kaise kare
  • अगले पेज पर आने के बाद आपको अपना District के साथ ही Assembly को चुनने के बाद केप्चा कोड भरने के बाद Submit के बटन को दबाए।
वोटर लिस्ट डाउनलोड कैसे करे
  • आपके सामने एब एक लिस्ट ओपन हो जाएगी। जिसमे आपके Polling Station Name यानि मतदान केंद्र का नाम। आपको मतदान केंद्र के नाम के आगे आगे ही Voter List / मूल सूची देखने को मिल जाएगी। आपको नीचे मूल सूची 2020 के ऊपर क्लिक करना है।
voter list me naam kaise dekhe
  • अब आपके सामने आपके मोबाईल फोन या कंप्युटर स्क्रीन पर आपके ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट देखने को मिल जाएगी। आपको इस वोटर लिस्ट मे अपना नाम चेक कर लेना है। आप चाहे तो इस वोटर लिस्ट को पीडीएफ़ फाइल मे डाउनलोड भी कर सकते है।

How To Add Name In Voter List से संबंधित प्रश्न-उतर ( FAQ )

वोटर लिस्ट मे अपना नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरना होगा ?

वोटर लिस्ट मे अपना नाम जोड़ने के लिए आपको फॉर्म 6 भरना होगा।

वोटर लिस्ट मे ऑनलाइन अपना नाम जोड़ने की आधिकारिक वेबसाईट कौनसी है ?

अगर आप भी ऑनलाइन वोटर लिस्ट मे अपना नाम जोड़ना चाहते है तो आपको राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाईट www.nvsp.in पर जाकर आप ऑनलाइन वोटर लिस्ट मे नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते है।

मतदाता सूची मे नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?

मतदाता सूची मे ऑनलाइन नाम जोड़ना बहुत ही आसान काम है। आप निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर अपना नाम वोटर लिस्ट मे शामिल करवा सकते है। वोटर लिस्ट मे ऑनलाइन नाम जोड़ने की पूरी प्रक्रिया हमने इस लेख मे विस्तार से बता दी है।

अगर आपको हमारी यह How To Add Name In Voter List की यह जानकारी पसंद आई हो तो आप इस जानकारी को अपने मित्रों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। ताकि इस जानकारी का फायदा सभी लोगों को मिल सके। अगर आपके वोटर लिस्ट मे नाम जोड़ने को लेकर किसी तरह के कोई सवाल है तो आप हमारे को कमेन्ट करके पूछ सकते है। हम जल्द ही आपके सवाल का जवाब देने का प्रयास करेंगे। अपना अमूल्य समय निकालकर हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ने के लिए आपका तहेदिल से हार्दिक आभार। ईश्वर आपका दिन मंगलमय करे।

Share Now

1 thought on “वोटर लिस्ट मे ऑनलाइन नाम कैसे जोड़े | How To Add Name In Voter List”

Leave a Comment