पॉलीहाउस कैसे तैयार करे | पॉलीहाउस सब्सिडी के लिए आवेदन कैसे करे

Poli House – कृषि के क्षेत्र मे लगातार नई तकनीकों की सहायता से फसल से अच्छी मात्र मे पैदावार ली जा रही है। सरकार भी किसानों की आय को दुगुना करने का लगातार प्रयास कर रही है। किसानों को अनेक योजनाओ के द्वारा सब्सिडी आदि प्रदान करके खेती को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। आज हम आपको खेती मे फसल की पैदावार को दुगुना करने की एक तकनीक के बारे मे जानकारी प्रदान करने वाले है। पॉलीहाउस कैसे तैयार करे। इसके फायदे व लागत व किसान किस तरह से पॉलीहाउस सब्सिडी के लिए आवेदन कैसे करे व इस योजना का फायदा कैसे ले। पूरी जानकारी प्रदान करेंगे।

पॉली हाउस क्या है ( What Is Poly House )

पॉलीहाउस का निर्माण मुख्य रूप से बांस या फिर लोहे के पाइप के साथ ही पॉलिथीन के द्वारा रक्षात्मक घर के आकार का बनाया जाता है। पॉली हाउस मे लगे हुए उपकरणों की मदद से पॉलीहाउस के अंदर का तापमान जैसे आद्रता व प्रकाश आदि को नियंत्रित करके किसी भी मौसम की फसल को आप आसानी से उगा सकते है। इस तरह से खेती करने से किसानों की बढ़िया पैदावार के साथ ही फसल मे रोग भी बहुत ही कम लगते है।

पॉलीहाउस कैसे तैयार करते है

पॉलीहाउस कैसे तैयार करे ( Types Of Poly House )

वैसे तो पॉलीहाउस आकार मे तो एक ही तरह के होते है। आप पॉली हाउस को लोहे के पाइप या बांस का बनवा सकते है। लेकिन इनको बनाने मे आने वाली लागत व इनकी उम्र के आधार पर पॉलीहाउस दो तरह के होते है। निचे हम बात करेंगे की पॉलीहाउस कैसे तैयार करे पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे।

बांस से तैयार होने वाले पॉली हाउस

बांस से तैयार पॉली हाउस के ढ़ाचे को बनाने के लिए बांस का ही उपयोग किया जाता है। बांस के द्वारा पॉली हाउस का निर्माण करने से किसान को लागत बहुत कम आती है। इस तरह से तैयार पॉली हाउस उपकरण की आवश्यकता बहुत ही कम होती है। बांस से तैयार पॉली हाउस को नेचुरल वेंटीलेटर पॉली हाउस भी कहा जाता है। क्योंकि इस तरह के पॉलीहाउस का तापमान बिना किसी उपकरणों के प्राक्रतिक नियंत्रित होता है। बांस से बने हुए पॉली हाउस की उम्र कम होती है।

लोहे के पाइप से तैयार पॉली हाउस

अगर कोई किसान लोहे के पाइप से पॉली हाउस का निर्माण करता है, तो इसमे बांस से बने पॉली हाउस की तुलना मे काफी ज्यादा खर्च आता है। क्योंकि पॉली हाउस का ढांचा को तैयार करने के लिए लोहे के पाइप का इस्तेमाल किया जाता है। लोहे वाले पॉली हाउस मे उपकरणों का खर्च भी काफी अधिक होता है। क्योंकि इस तरह के पॉलीहाउस मे तापमान को कृत्रिम तरीके से उपकरणों की मदद से तैयार किया जाता है। लोहे के पाइप से बने पॉली हाउस की उम्र की सालों तक की होती है।

यह भी जरूर पढे :- किस महीने मे कौनसी सब्जी को उगाए

पॉलीहाउस कैसे बनवाए ?

किसान भाई पॉली हाउस को आसानी से तैयार कर सकते है। पॉलीहाउस कैसे तैयार करते है आज के समय मे बहुत सारी निजी कंपनी भी पॉली हाउस को बनाने का काम करती है। आप अपनी आय के अनुसार पॉली हाउस बनवा सकते है। लोहे के पाइप का पॉली हाउस को बनाने मे कुशल कारीगर की आवश्यकता होती है। लेकिन बांस के ढ़ाचे वाले पॉली हाउस को किसान भी आसानी से बना सकते है।

पॉलीहाउस कैसे तैयार करते है

1 एकड़ मे पॉलीहाउस के निर्माण मे कितनी लागत आती है

पॉलीहाउस कम से कम कितने एकड़ मे बनवाए पॉलीहाउस कम से कम 1 एकड़ मे बनवाए, 1 एकड़ से कम जमीन मे पॉलीहाउस का निर्माण करने मे लागत अधिक आती है।
1 बीघा मे पॉलीहाउस के निर्माण मे लागत 1 बीघा मे पॉलीहाउस का निर्माण करने मे 10 से 11 लाख रुपये की लागत आती है।
1 एकड़ मे पॉलीहाउस लगवाने के खर्च या लागत पॉलीहाउस बनवाने का 1 स्कवायर मीटर का सरकारी रेट 844 रुपये है।
1 स्कवायर मीटर पॉलीहाउस निर्माण की लागत 1 स्कवायर मीटर पॉलीहाउस निर्माण की लागत लगभग 1034 रुपये आती है।

पॉलीहाउस सब्सिडी के लिए आवेदन कैसे करे

सरकार के द्वारा ग्रीन हाउस या पॉली हाउस बनाने के लिए किसानों को सब्सिडी के रूप मे सहायता प्रदान की जाती है। अगर कोई किसान अपने खेत मे पॉली हाउस का निर्माण करता है तो केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा 50% तक सब्सिडी दी जाती है। इसके अलावा पॉली हाउस का निर्माण करने के लिए बहुत सारी कंपनी लोन भी प्रदान करती है। पॉलीहाउस के निर्माण मे आने वाली लागत का 25% किसान को देना होता है। और 75% कंपनी लोन के रूप मे प्रदान करती है। इसमे 50% सब्सिडी मिलने के बाद किसान को केवल 25% ही लोन की राशि भरनी पड़ती है।

यह भी जरूर पढे : अनार की उन्नत खेती करने की तकनीक

पॉलीहाउस का निर्माण करते समय रखे इन मुख्य बातों का ध्यान

  • जब भी आप पॉलीहाउस का निर्माण कर रहे है, तो पॉली हाउस के दो दरवाजे जरूर रखे दोनों दरवाजे एक – दूसरे के 90 डिग्री के कोण पर होने चाहिए।
  • अच्छी क्वालिटी की पॉलिथीन का ही चुनाव करे, पॉलिथीन हमेशा सफेद रंग की होनी चाहिए।
  • पॉलीहाउस हमेशा ऊंची जगह पर ही बनाए ताकि बारिश का पानी एकत्र न हो।
  • पॉली हाउस मे काम आने वाले उपकरण अच्छी क्वालिटी के ही खरीदे।
  • पॉली हाउस के अंदर और बाहर की तरफ अच्छी तरह से साफ – सफाई रखे।
  • पॉलीहाउस की पॉलिथीन को 3 साल के बाद चेंज कर देनी चाहिए।

पॉली हाउस मे खेती कैसे करे

पॉलीहाउस मे खेती करना कोई कठिन काम नहीं है। अगर कोई किसान पॉली हाउस मे खेती करता है तो आसनी से काफी अच्छी मात्रा मे पैदावार प्राप्त करता है। पॉलीहाउस मे खेती हमेशा बेड बनाकर ही की जाती है। भूमि की जुताई के लिए आजकल बहुत से आधुनिक उपकरण मार्केट मे उपलब्ध है, जिनसे पॉलीहाउस मे मिट्टी की जुताई कर सकते है। पॉली हाउस मे बेड पर बीज को जिग – जैग तरीके से लगाए। फसल की सिचाई किसान को हमेशा ड्रिप इनोवेशन के द्वारा करनी चाहिए।

यह भी जरूर पढे :- पपीते की आधुनिक तरीके से करे उन्नत खेती

पॉलीहाउस मे कौनसी फसल को उगाए

पॉलीहाउस के निर्माण मे इतना खर्च करने के बाद किसान को बढ़िया पैदावार व अच्छे भाव वाली फसल का ही चुनाव करना चाहिए। पॉली हाउस मे हमेशा फसल उगाने के लिए हमेशा उच्च क्वालिटी के बीजों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। पॉलीहाउस मे हमेशा कम समय मे ज्यादा पैदावार देने वाली सब्जीयां ही लगानी चाहिए। ताकि कम समय मे सब्जी से अधिक पैदावार प्राप्त करने के बाद नई सब्जी को उगाया जा सके।

पॉलीहाउस मे आप जैसे – टमाटर, शिमला मिर्च, खीरा, मिर्च, ब्रोकोली , मिर्च, अंगूर, आदि को लगा सकते है।

यह भी जरूर पढे :-

पॉलीहाउस मे खेती करने से होने वाले लाभ

  • पॉलीहाउस मे खेती करके किसान कम समय मे फसल से अधिक और अच्छे भाव वाली फसल पर्पट कर सकता है।
  • पॉलीहाउस मे खेती करने से किसान को रोग रहित पैदावार प्राप्त होती है।
  • इस तरह से पॉलीहाउस का निर्माण करके किसान किसी भी समय मे कोई भी फसल को उगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते है।
  • जिन किसानों के पास जमीन कम मात्रा मे है उनके लिए पॉलीहाउस मे की गई खेती बहु ही फायदेमंद है। कम जगह मे ऐसे किसान बढ़िया पैदावार ले सकते है।

Poly House Farming से सम्बन्धित सवाल (FAQ)

एक एकड़ मे पॉली हाउस बनाने का कितना खर्च आता है ?

एक एकड़ मे पॉली हाउस बनाने का 1 स्क्वायर मीटर का सरकारी रेट 844 रुपये है।

एक बीघा मे पॉली हाउस लगाने का खर्च ?

एक बीघा मे पॉली हाउस लगाने मे लगभग दस से ग्यारह लाख रुपये की लागत आती है।

पॉली हाउस निर्माण पर कितनी सब्सिडी मिलती है ?

Polyhouse निर्माण के लिए सरकार के द्वारा लगभग 50% तक सब्सिडी प्रदान की जाति है। सब्सिडी का प्रावधान अलग-अलग राज्य सरकर अलग-अलग तय करती है।

किसान साथियों अगर आपको पॉलीहाउस कैसे तैयार करे की जानकारी अच्छी लगी। हो तो जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर जरूर करे। किसी भी तरह के आपको कोई सवाल हो तो आप हमारे को कमेन्ट करके पूछ सकते है।

Share Now

2 thoughts on “पॉलीहाउस कैसे तैयार करे | पॉलीहाउस सब्सिडी के लिए आवेदन कैसे करे”

  1. Good blog you have got here.. It’s difficult to find excellent writing like yours nowadays.

    I seriously appreciate people like you! Takee care!

Comments are closed.