रबी फसल एमएसपी रेट 2022-23 – केंद्र सरकार ने इस बार रबी की फसल की बुवाई से पहले ही रबी फसलो के न्यूनतम समर्थन मूल्य लिस्ट 2022-23 को जारी कर दिया है। इस बार केंद्र सरकार रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्यों मे इजाफा करके किसानों को बड़ी सौगात दी है। आगे हम आपके विस्तार से बताएंगे गेहू, जौ, चना, दाल, सरसों, कुसुम के फूल की 2022-23 मे Minimum Support Price Of Rabi Crops कितनी सरकार ने तय की है।

क्या है इस लेख मे :-
रबी फसलों की एमएसपी रेट (MSP RATE 2022-23) मे कितनी बढ़ोतरी की गई है ?
सरकार ने आरएमएस 2022-23 के लिए रबी की फसलों की MSP रेट मे इजाफा किया है। ताकि किसानों को उनकी फसलों के या उत्पाद की उचित कीमत मिल सके। पिछले वर्ष के MSP Rate मे मसूर की दाल और कैनौला ( रेपसीड ) और सरसों की कीमत मे सबसे ज्यादा बढ़ोतरी करने की सिफारिश की गई है। जो प्रत्येक के लिए 400 ₹ प्रति क्विंटल है। कहने की एमएसपी रेट 130 ₹ प्रति क्विंटल रखी गई है। पिछले साल की तुलना मे इस बार कुसुम के फूल की एमएसपी रेट मे 114 ₹ प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। सरकार ने मिनटों मे अंतर इसलिए रखा है। ताकि किसानो को अलग-अलग फसलों को बौने के लिए प्रोत्साहित मिले।
विपणन मौसम 2022-23 की रबी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य ( MSP RATE LIST 2022-23 ) की सूची (रुपये/प्रति क्विंटल मे)
फसल का नाम | आरएमएस 2021-22 के लिए MSP | आरएमएस 2022-23 के लिए MSP | उत्पादन लागत 2022-23 | MSP मे की गई बढ़ोतरी (सम्पूर्ण) | लागत पर लाभ ( % मे ) |
---|---|---|---|---|---|
गेहू | 1975 | 2015 | 1008 | 40 | 100 |
जौ | 1600 | 1635 | 1019 | 35 | 60 |
चना | 5100 | 5230 | 3004 | 130 | 74 |
दाल (मसूर) | 5100 | 5500 | 3079 | 400 | 79 |
कैनोला और सरसों | 4650 | 5050 | 2523 | 400 | 100 |
कुसुम के फूल | 5327 | 5441 | 3627 | 114 | 50 |
स्त्रोत – https://pib.gov.in
रबी फसल के उत्पादन मे लागत खर्च 2022-23
सरकार के द्वारा Rabi Fasal Nyuntam Samarthan Mulya 2022-23 जारी करने के साथ रबी फसलों के लागत मूल्यों को भी जारी किया है। केंद्र सरकार के अनुसार गेहू का लागत मूल्य एमएसपी रेट 2022-23 के अनुसार 1008 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। वही जौ का लागत मूल्य 1019 रुपये प्रति क्विंटल, चना का लागत मूल्य 3004 रुपये प्रति क्विंटल, दाल ( मसूर ) का लागत मूल्य 3079 रुपये प्रति क्विंटल, कैनोला और सरसों के लागत मूल्य 2523 रूपी प्रति क्विंटल, कुसुम के फूल के लागत मूल्य 3627 रुपये प्रति क्विंटल इस बार रखा गया है।
Minimum Support Price Of Rabi Crops 2022-23 से संबंधित किसानों के द्वारा पूछे जाने वाले सवाल ( FAQ )
गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य ( एमएसपी रेट ) 2015 रुपये प्रति क्विंटल है।
जौ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2022-23 मे 1635 रुपये प्रति क्विंटल है।
चना का न्यूनतम समर्थ मूल्य ( चना एमएसपी रेट 2022-23 ) 5230 रुपये प्रति क्विंटल है।
किसान साथियों अगर आपको हमारी Minimum Support Price Of Rabi Crops 2022-23 की जानकारी अच्छी लगी है। तो इस जानकारी को अपने किसान मित्रों के साथ जरूर शेयर करे। रबी एमएसपी रेट 2022-23 को लेकर आपके किसी भी तरह के कोई सवाल है, तो आप हमारे को नीचे कमेन्ट करके पूछ सकते है।