मनरेगा की मजदूरी रेट कितनी है | नरेगा लेबर रेट कितनी है | मनरेगा रेट लिस्ट 2022 ऑल स्टेट | Mnrega Majduri Rate | Nrega Rate List 2022 | Mnrega Majduri Rate Kitni Hai | Mnrega Labour Rate List All State Wise
मनरेगा की मजदूरी 2021- 2022 मे कितनी है :- मनरेगा की मजदूरी रेट सभी राज्यों में एक नही है। मनरेगा में रेट सभी राज्यों में अलग – अलग मिलती है। आगे आपको बताने वाले है की कौनसे राज्य में मनरेगा मजदूरों को कितनी मजदूरी मिलती है। जैसा की आप सभी को मालूम होगा की नरेगा योजना का अधिनियम 7 सितम्बर 2005 को विधान परिषद में पारित किया गया था, और पहली बार नरेगा योजना के तहत कार्य की शुरुआत 2 फरवरी 2006 को आंध्रप्रदेश राज्य से हुई थी। वर्तमान समय में मनरेगा योजना भारत के सभी राज्य में लागु है। आज हम बात करने वाले है मनरेगा की मजदूरी 2022 मे कितनी है| अगर आप भी मनरेगा में मजदूरी करते है और जानना चाहते है की भारत के सभी राज्यों में Mnrega Majduri Rate कितनी है। जानना चाहते है तो इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़े।
Mnrega Majduri Rate Kitni Hai
मनरेगा योजना के तहत भारत के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों मे जिन लोगों का जॉब कार्ड बना हुआ है। उनको एक वितिय वर्ष मे 100 दिनों का रोजगार गारंटी के साथ उपलब्ध कराया जाता है। हालांकि ग्रामीण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा मनरेगा मजदूरो की प्रतिदिन की मजदूरी तय कर रखी है। लेकिन यह मजदूरी अलग-अलग राज्यों की अलग-अलग होने से मनरेगा मजदूरों को पता नहीं चल पता है की प्रतिदिन की मनरेगा की मजदूरी रेट कितनी है। आगे हम आपको विस्तार से मनरेगा मजदूरी रेट स्टेट वाइज़ बता रहे है। आप आसानी से चेक कर सकते है। कौनसे राज्य मे कितनी नरेगा की मजदूरी रेट मिल रही है।

मनरेगा मे 1 दिन की कितनी मजदूरी मिलती है 2022 ?
भारत के सभी राज्य और संघ राज्य क्षेत्र मे मनरेगा के तहत मजदूरी करने वाले मजदूरी को प्रतिदिन के हिसाब से कितनी मजदूरी मिलती है। नीचे हमने आपको सभी राज्यों की मनरेगा की एक दिन की मजदूरी को बताया है। इस टेबल से आप आसानी से मनरेगा की प्रतिदिन की रेट चेक कर सकते है।
क्र. संख्या | राज्य या संघ राज्य क्षेत्र का नाम | मनरेगा मजदूरी प्रतिदिन दर रुपये मे |
1. | आंध्र प्रदेश | 237.00 रुपए |
2. | असम | 213.00 रुपए |
3. | अरुणाचल प्रदेश | 205.00 रुपए |
4. | बिहार | 194.00 रुपए |
5. | छतीसगढ़ | 190.00 रुपए |
6. | गुजरात | 224.00 रुपए |
7. | हरियाणा | 309.00 रुपए |
8. | हिमाचल प्रदेश | गैर अनु. क्षेत्र – 198.00 रुपए अनुसूचित जनजातीय क्षेत्र मे – 248.00 रुपए |
9. | जम्मू & कश्मीर | 204.00 रुपए |
10. | झारखंड | 194.00 रुपए |
11. | केरल | 291.00 रुपए |
12. | कर्नाटक | 275.00 रुपए |
13. | महाराष्ट्र | 238.00 रुपए |
14. | मध्य प्रदेश | 190.00 रुपए |
15. | मणिपुर | 238.00 रुपए |
16. | मेघालय | 203.00 रुपए |
17. | मिजोरम | 225.00 रुपए |
18. | नागालेंड | 205.00 रुपए |
19. | उड़ीसा | 207.00 रुपए |
20. | पंजाब | 263.00 रुपए |
21. | राजस्थान | 220.00 रुपए |
22. | सिक्किम | 205.00 रुपए |
23. | तमिल नाडु | 256.00 रुपए |
24. | त्रिपुरा | 205.00 रुपए |
25. | उत्तर प्रदेश | 201.00 रुपए |
26. | उत्तराखंड | 201.00 रुपए |
27. | पश्चिम बंगाल | 204.00 रुपए |
28. | अंडमान निकोबार | अंडमान जिला रेट – 267.00 रुपए निकोबार जिला रेट – 282.00 रुपए |
29. | दादर और नगर हवेली | 258.00 रुपए |
30. | दमन और द्वीप | 227.00 रुपए |
31. | लक्षद्वीप | 266.00 रुपए |
32. | पुडुचेरी | 256.00 रुपए |
33. | तेलंगाना | 237.00 रुपए |
34. | गोवा | 280.00 रुपए |
यह भी जरूर पढे :-
- नरेगा का पैसा कैसे चेक करे
- राशन कार्ड मे नाम ऑनलाइन कैसे जोड़े
- राशन कार्ड मे आधार कार्ड नंबर लिंक कैसे करे
मनरेगा की मजदूरी कैसे मिलती है
मनरेगा की मजदूरी मनरेगा मे काम करने वाले मजदूरों के सीधे ही बैंक खाते मे भेज दी जाती है। मजदूर अपनी आवश्यकता के अनुसार या अपनी मनरेगा की मजदूरी राशि को अपनी बैंक ब्रांच से निकलवा सकते है। सरकार के द्वारा मनरेगा की मजदूरी व कितना पैसा बैंक खाते मे आया है ऑनलाइन सुविधा कर रखी है। ताकि मनरेगा मे काम करने वाले मजदूर अपना पैसा नरेगा की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाकर आसानी से चेक कर सके।
यह भी जरूर पढे :-
नरेगा का पैसा कैसे देखे ऑनलाइन ?
मनरेगा का पैसा कितने दिनों के बाद बैंक खाते मे आ जाता है
मनरेगा का मजदूरी का पैसा मजदूर के नरेगा मे काम करने के बाद कुछ दिनों के बाद ही सीधे बैंक खाते मे सरकार के द्वारा भेज दिया जाता है। जैसे कोई मजदूर नए मनरेगा मे 15 दिन तक काम किया है तो 15 दिनों का काम पूरा होने के कुछ दिनों के बाद मनरेगा मजदूरी बैंक खाते मे आ जाती है। मनरेगा का पैसा आप ऑनलाइन फोन से नरेगा की वेबसाईट से भी देख सकते है।
मनरेगा की मजदूरी 2022 मे कितनी है से संबंधित प्रश्न ( FAQs )
नरेगा मेट की मजदूरी केंद्र सरकार के द्वारा अप्रैल 2020 को 213 रुपए से बढ़ाकर अब 235 रुपए नरेगा मेट की मजदूरी कर दी गई है।
जॉब कार्ड का पैसा आप अपने बैंक अकाउंट से चेक कर सकते है। आपके जॉब कार्ड से बैंक अकाउंट लिंक है। अगर उस बैंक अकाउंट से आपका आधार कार्ड लिंक है तो आप आसानी से जॉब कार्ड का पैसा चेक कर सकते है।
अपने जॉब कार्ड का नंबर पता करने के लिए सबसे पहले आपको नरेगा की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाना होगा। और अपना राज्य को सिलेक्ट करने के बाद आपको अपना जिला, ब्लॉक, पंचायत को सिलेक्ट करने के बाद अपने नाम के आगे जॉब कार्ड नंबर पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके जॉब कार्ड की सभी डिटेल्स आपको देखने को मिल जाएगी। आप अपना जॉब कार्ड नंबर आसानी से पता कर सकते है।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की ऑफिसियल वेबसाईट nrega.nic.in है। इस वेबसाईट पर जाकर आप मनरेगा से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
नरेगा की मजदूरी चेक करने के लिए आप यह विडिओ भी देख सकते है
मनरेगा की मजदूरी 2023 मे कितनी है – अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इस जानकारी को अपने मित्रों के साथ जरूर सोशल मीडिया पर शेयर करे। आपके कोई भी सवाल है तो आप हमारे को कमेन्ट करके पूछ सकते है। ऐसी ही जानकारी पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।
B.A IIIdard
Arvind Kumar verma kardka Thol Sikar Rajasthan pin 332719