प्लॉट या छत पर मोबाईल टावर कैसे लगवाये | Mobile Tower Kaise Lagwaye

Mobile Tower Installation Process In Hindi – अगर आपके पास भी खाली जमीन या छत है और आप उसमे मोबाईल टावर लगवाना चाहते है तो आप सही जगह पर आए है। आज के इस लेख मे हम आपको मोबाईल टावर लगाने के बाद पैसा कैसे कमाए के बारे मे विस्तार से जानकारी प्रदान करने वाले है। मोबाईल टावर लगवाने की क्या प्रोसेस है, मोबाईल टावर लगवाने के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट्स, कमाई और मोबाईल टावर लगवाने के लिए आवेदन कैसे करे के बारे मे स्टेप by स्टेप बताने वाले है। आप भी Mobile Tower Kaise Lagwaye की पूरी जानकारी के इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक जरूर पढे।

Mobile Tower Kaise Lagwaye

How To Apply For Mobile Tower Installation 2024

टेलिकॉम क्षेत्र मे बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए सभी टेलिकॉम नेटवर्क कंपनीयां अपने कस्टमर को नेटवर्क आदि की बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करने का प्रयास करती है। सभी टेलिकॉम नेटवर्क कंपनी का यह प्रयास करता है की शहर से लेकर गाँव तक नेटवर्क मजबूत रहे ताकि उनके कस्टमर को मोबाईल नेटवर्क को लेकर किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

इसके लिए टेलिकॉम कंपनीयां दूरदराज के गांवों मे जहां नेटवर्क की परेशानी है वहाँ पर नये मोबाईल टावर लगाने का कार्य करती है। इससे जिन लोगों के पास खाली जमीन या खाली छत है उन्हे फायदा होता है। क्योंकि वे अपनी खाली पड़ी जमीन को टावर लगाने के उपयोग मे देकर जमीन के किराये के रूप मे महीने का 7000 से 50,000 रुपये तक कमा सकते है। अगर आपके पास जमीन या खाली छत किसी शहर मे है तो आप मोबाईल टावर लगाने का 1 लाख रुपये तक भी किराया ले सकते है।

मोबाईल टावर कैसे लगवाते है ?

अपनी जमीन या छत पर टावर लगवाने के लिए आपको डायरेक्ट टेलिकॉम कंपनी से जैसे जिओ, एयरटेल, Vodafone Idea आदि टेलिकॉम कंपनीयों से कॉन्टेक्ट नहीं करना होता है। मोबाईल टावर लगवाने के लिए आपको मोबाईल टावर लगाने वाली थर्ड पार्टी कंपनी जैसे इंडस टावर्स, अमेरिकन टावर कार्पोरेशन, इंफ्राटेल, एटीसी, जीटीएल आदि से Mobile Tower Installation के लिए कॉन्टेक्ट करना होता है।

आप मोबाईल टावर लगवाने के लिए आप इनकी वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते है। मोबाईल टावर लगवाने के लिए आवेदन करने के बाद ये कंपनीयां आपसे वापिस पर्सनल कॉन्टेक्ट करती है।

मोबाईल टावर लगाने वाली प्रमुख कंपनीयो कौन- कौनसी है ?

टेलिकॉम कंपनीयो के द्वारा मोबाईल टावर लगाने वाली कंपनीयो के नाम इस प्रकार है –

Mobile Tower Installation Process In Hindi

मोबाईल टावर लगवाने के नियम व शर्ते

मोबाईल टावर लगाने के लिए टेलिकॉम कंपनीयो के द्वारा कुछ नियम बनाए गए है। आपको मोबाईल टावर लगवाने से पहले इन नियमों को जान लेना जरूरी है।

  • गाँव मे मोबाईल टावर लगवाने के लिए आपके पास 2500 स्क्वायर फीट जगह होनी चाहिए।
  • छत पर टावर लगवाने के लिए आपके पास घर की छत 500 Square Feet जगह होनी चाहिए।
  • शहर के किसी प्लॉट मे टावर लगवाने के लिए 2000 स्क्वायर फीट जगह होनी चाहिए।
  • कोई भी कंपनी मोबाईल टावर लगवाने के कोई पैसा नहीं लेती है। मोबाईल टावर लगाने का पूरा खर्च कंपनी खुद ही उठाती है।
  • आपकी जमीन का मकान की छत के आस-पास के 100 मित्र के दायरे मे अगर कोई हॉस्पिटल है तो आप मोबाईल टावर नहीं लगवा सकते है।
  • आपके आस- पडौस के लोग अगर अगर टावर लगाने पर ऑबजेक्शन करते है तो ऐसी स्तिथि मे मोबाईल लगना मुश्किल हो जाता है।

मोबाईल टावर लगवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

अपनी प्लॉट/जमीन या मकान की छत पर मोबाईल टावर लगवाने के लिए आपको कुछ डॉक्युमेंट्स की जरूरत पड़ती है। जो इस प्रकार है –

  • अगर आप मोबाईल टावर की किस मकान या बिल्डिंग की छत पर लगवाना चाहते है तो आपको स्ट्रक्चरल सेफ़्टी सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी। इस सर्टिफिकेट के द्वारा यह पता लगाया जाता है की इस बिल्डिंग की छत मोबाईल टावर लगाने के काबिल है या नहीं।
  • जमीन के मालिक या बिल्डिंग के मालिक की तरफ से NOC ( Non Objection Certificate ) की जरूरत पड़ेगी।
  • मोबाईल टावर लगवाने के लिए Municipality से एक NOC लेनी होगी।
  • बॉन्ड पेपर या एग्रीमेंट पेपर जो मोबाईल टावर लगवाने वाले मालिक और कंपनी के बीच होगा।

मोबाईल टावर लगवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे

आपको मोबाईल टावर लगवाने के लिए ऊपर बताई गई कंपनीयों मे से किसी एक का चुनाव कर लेना है। मोबाईल टावर लगाने वाली बहुत सारी फर्जी कंपनीयां भी होती है। आपको सही कंपनी से ही मोबाईल टावर लगाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है। नीचे हम आपको कुछ मोबाईल टावर लगाने वाली जानी मानी कंपनी की वेबसाईट बता रहे है।

  • Indus Tower :- www.industowers.com
  • Bharti Infratel :- www.bharti-infratel.com
  • ATC Tower :- www.atctower.in

आप इस कंपनी की वेबसाईट या ऑफिस पर जाकर मोबाईल टावर लगाने के लिए आवेदन कर सकते है। इसके बाद टावर लगाने वाली कंपनी आपके एड्रैस पर एक टीम भेजेगी। जो आपई जगह की जांच करेगी, अगर आपकी जमीन या छत मोबाईल टावर लगाने के लिए सही है तो टावर लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

ध्यान दे :- मोबाईल टावर लगाने के नाम पर कही बार लोगों के साथ धोखा-धड़ी हो जाती है। बहुत सारे केश मे देखने को मिलता है की कही बार कोई अनजान आदमी आता है और टावर लगाने के नाम बहुत ज्यादा किराया और पैसा का लालच देकर लोगों से एडवांस मे पैसे और डॉक्युमेंट्स लेकर चला जाता है। इस तरह के लोग वापिस कभी नहीं आते है और पैसों को ठगी कर लेते है। इसलिए आपको मोबाईल टावर लगवाने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद ही मोबाईल टावर लगवाने के लिए आवेदन करना चाहिए।

Mobile Tower Kaise Lagwaye से सम्बन्धित पूछे गए सवाल ( FAQ )

मोबाईल टावर लगाने वाली कंपनी से संपर्क कैसे करे ?

आप मोबाईल टावर लगाने के लिए मोबाईल टावर लगाने वाली कंपनी की वेबसाईट या ऑफिस के द्वारा संपर्क कर सकते है।

मोबाईल टावर लगवाना है कैसे लगवाए ?

अपनी जमीन/प्लॉट या छत पर मोबाईल टावर लगवाने की पूरी प्रोसेस, नियम और मोबाईल टावर लगवाने के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया हमने आपको इस आर्टिकल मे बता दी है। आप इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद मोबाईल टावर लगवा सकते है।

दोस्तों अगर आपके अभी भी Mobile Tower Kaise Lagwaye को लेकर किसी भी तरह के कोई सवाल है तो आप हमारे को नीचे कमेन्ट बॉक्स मे कमेन्ट करके पूछ सकते है। हम आपके सभी सवाल का जल्द से जल्द जवाब देने का प्रयास करेंगे।

Share Now

1 thought on “प्लॉट या छत पर मोबाईल टावर कैसे लगवाये | Mobile Tower Kaise Lagwaye”

Leave a Comment