MP Bhulekh Land Record – राजस्व विभाग मध्यप्रदेश के द्वारा अपनी जमीन की जानकारी जैसे खसरा, खतौनी भूनक्शा आदि निकालने की सुविधा ऑनलाइन कर दी गई है। अगर आपके पास भी कृषि या आवासीय जमीन है तो आप ऑनलाइन अपने खसरा खतौनी अपने नाम के द्वारा निकाल सकते है। आज के इस आर्टिकल मे हम आपको MP Land Record ऑनलाइन चेक करना बताने वाले है। आप भी अपनी जमीन की खसरा खतौनी, भूनक्शा ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए इस जानकारी को अंत तक जरूर पढे।

Bhu Land Record Check MP Online
आज के इस डिजिटल युग मे आप घर बैठे ही ऑनलाइन अपने राज्य के राजस्व विभाग के पोर्टल पर जाने के बाद सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है। पहले हमारे को जमीन के दस्तावेज जैसे नकल, जमाबंदी, बी1 आदि की जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालय या लेखपाल के पास चक्कर लगाना पड़ता था। जिससे हमारे कई घंटों तक लाइन मे लगकर इंतजार करना पड़ता था। इससे हमारे समय और पैसा दोनों की बर्बादी होती थी। लेकिन अब आप घर ऑनलाइन फोन से ही अपने खेत आदि की जमीन की खसरा खतौनी, भूलेख, भूनक्शा चेक कर सकते है।
MP Bhulekh Khasra Khatauni नाम से कैसे चेक करते है ?
एमपी लेंड रिकार्ड यानि खसरा खतौनी व बी1 आदि की जानकारी चेक करने के लिए आपको अपने लैपटॉप या कंप्युटर मे गूगल ब्राउजर ओपन करने के बाद landrecords.mp.gov.in आधिकारिक पोर्टल को ओपन करना है। इसके बाद आपको नीचे बताए सभी प्रोसेस को फॉलो करना है।

अपना जिला ( District ) को सिलेक्ट करे
वेब पोर्टल के ओपन होने के बाद आपके सामने मध्यप्रदेश का नक्शा आ जाएगा। इस नक्शे मे आपको अपने जिले के ऊपर क्लिक करना है। जैसे हमने आपको समझाने के लिए शिवपुरी को सिलेक्ट किया है।

भू-अभिलेख पर क्लिक करे
आपको एमपी भूलेख खसरा खतौनी चेक करने के लिए सामान्य जन हेतु भूअभिलेख की सेवाए के नीचे ही भू-अभिलेख के ऊपर क्लिक करना है।

भू-अभिलेख खसरा चेक करने के लिए Yes पर क्लिक करे
भू-अभिलेख मे खसरा खतौनी चेक करने के लिए आपको “क्या आप भू-अभिलेख मे खसरा खोजना चाहते है” के नीचे ही Yes के ऊपर क्लिक करना होगा।

अपना जिला, तहसील, जिला, गाँव आदि को भरे
अब आपको अपने जिला और तहसील व गाँव और भू-स्वामी, खसरा संख्या, प्लॉट संख्या मे से किसी एक को सिलेक्ट कर लेना है। अगर आपको अपनी जमीन के खसरा नंबर मालूम है तो खसरा नंबर को सिलेक्ट करने के बाद खसरा नंबर भरे। खसरा नंबर या प्लॉट संख्या मालूम नहीं होने पर आप भू-स्वामी के ऑप्शन को सिलेक्ट करने के बाद जमीन के मालिक का नाम भर सकते है। नीचे दिख रही केप्चा नंबर को भरने के बाद विवरण देखे पर क्लिक करे।

अपनी जमीन की जानकारी खसरा खतौनी चेक करे
आप जैसे ही सभी डिटेल्स को भरने के बाद विवरण देखे के ऊपर क्लिक करेंगे। आपके सामने भूखंड से सम्बन्धित सभी जानकारी जैसे भू-भाग का विवरण, भूस्वामी विवरण, भूमि प्रभार विवरण, भूमि के अन्य विवरण, खसरा टिप्पणी, भू-राजस्व मांग, व्यवहार न्यायालय का प्रकरण और जमानत का विवरण आदि चेक करने का ऑप्शन आ जाएगा।

भू-भाग का विवरण देखे
जैसे अगर आप अपने भू-भाग का विवरण चेक करना चाहते है तो आप आपको भू-भाग का विवरण के ऊपर क्लिक करना है। अब आपके सामने भू-भाग आईडी, सर्वेक्षण/ब्लॉक क्रमांक, भूमि का प्रकार और भूमि का क्षेत्रफल व भूमि उपयोग प्रयोजन के साथ ही खसरा नंबर और भूनक्शा देखने के ऑप्शन मिल जाएगा। खसरा नंबर देखने के लिए आपको खसरा देखे पर क्लिक करना है।

MP Khatauni मध्यप्रदेश खतौनी चेक करे
अपनी जमीन की खतौनी चेक करने के लिए आपको खतौनी के ऊपर क्लिक करना है।

खातावार खतौनी / जमाबंदी देखे
आप जैसे ही खतौनी के ऊपर क्लिक करेंगे आपके सामने खातावार खतौनी अथवा जमाबंदी आ जाएगी। इसमे आपको ग्राम और पटवारी हल्का, तहसील व जिला व वर्ष की जानकारी के साथ ही खाता क्रमांक, खातेदार का नाम आदि की जानकारी देखने को मिलेगी।

मध्यप्रदेश खसरा खतौनी प्रिन्ट और डाउनलोड करे
खतौनी या जमाबंदी को चेक करने के बाद आपको नीचे Print का बटन दिखाई देगा। आप खतौनी को प्रिन्ट के बटन पर क्लिक करने के बाद प्रिन्ट कर सकते है।

इस तरह से आप ऑनलाइन अपने फोन से घर बैठे ही मध्यप्रदेश भूमि का खसरा खतौनी ऑनलाइन चेक करने के साथ ही जमीन की सभी जानकारी को देख सकते है।
मध्यप्रदेश भूनक्शा ऑनलाइन कैसे देखे ?
मोबाईल से जमीन का नक्शा देखने के लिए आपको mpbhulekh.gov.in वेबसाईट को ओपन करने के बाद आपको भू-भाग नक्शा के ऊपर क्लिक करना है।

अब आपके सामने ‘क्या आप ग्रामवार नक्शा देखना चाहते है’ तो आपको नीचे Yes के बटन पर क्लिक करना है।

इसके बाद आपको अपने जिला, तहसील और गाँव का चयन कर लेना है।

अब आपके सामने भू नक्शा आ जाएगा। आपको MP Bhunaksha मे अपने खसरा नंबर के ऊपर क्लिक करना है।

खसरा नंबर पर क्लिक करने के बाद आपको खसरा का विवरण करना है। इसके बाद आपके सामने खसरा का विवरण जैसे खसरा संख्या, क्षेत्रफल और धारक / भूमि स्वामी का विवरण आदि की जानकारी आ जाएगी।
MP Land Record Bhulekh से सम्बन्धित पूछे गए सभी सवाल ( FAQ )
मोबाईल फोन से जमीन की जानकारी आप जमीन के खसरा नंबर या जमीन मालिक ( भू स्वामी ) के नाम के द्वारा पता कर सकते है।
जी हाँ आप अपने राज्य के राजस्व विभाग की वेबसाईट पर जाने के बाद अपने जिला, तहसील और गाँव को सिलेक्ट करने के बाद खसरा नंबर आदि की जानकारी को भरने के बाद जमीन का नक्शा निकाल सकते है।
मध्यप्रदेश भू नक्शा, खसरा खतौनी, जमाबंदी आदि की जानकारी ऑनलाइन चेक करने की वेबसाईट mpbhulekh.gov.in है। इस आधिकारिक वेबसाईट के द्वारा आप अपनी जमीन की जानकारी घर बैठे ही चेक कर सकते है।
आपके दोस्तों MP Land Record चेक करने को लेकर अभी भी किसी तरह के कोई सवाल है तो आप हमारी टीम को नीचे कमेन्ट करके पूछ सकते है। हमारी टीम आपके सभी सवाल का जल्द से जल्द जवाब देने का प्रयास करेगी। आप भूलेख एमपी ऑनलाइन चेक की जानकारी को सोशल-मीडिया के द्वारा शेयर करके इस जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक शेयर करने मे हमारी मदद कर सकते है।