मुर्गी पालन कैसे करे | Murgi Palan Kaise Kre

मुर्गी पालन एक ऐसा व्यवसाय है जिसे किसान भाई खेती के साथ-साथ आसानी से कर सकते है। क्योंकि खेती – बाड़ी करने के साथ किसान के पास बचा हुआ समय का सदुपयोग करने के लिए मुर्गी पालन एक अच्छा साधन हो सकता है। इस व्यवसाय की सबसे अच्छी बात यह है की ज्यादा खर्च नहीं आता है। आप घर कर बची हुई सब्जी व अनाज डालकर भी मुर्गी का पालन कर सकते है। मुर्गी पालन को आप शुरू मे कम मुर्गी रखकर भी शुरू कर सकते है। जब अच्छा मुनाफा मिलने लग जाए तब आप मुर्गीयों की संख्या को बढ़ाकर मुर्गी फार्म भी खोल सकते है। आज हम बात करेंगे की कम देखरेख व कम लागत मे Murgi Palan Kaise Kre। जिससे आपको इस व्यवसाय मे बढ़िया मुनाफा मिल सके।

Murgi Palan Kaise Kre

मुर्गी पालन कैसे करे इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए आवश्यकता

अगर आपको मुर्गी पालन के बारे मे जानकारी नहीं है तो सबसे पहला काम आपको अपने आस – पास के मुर्गी फार्म के मालिक से बातचीत करके इसके बारे मे जानकारी लेनी है। क्योंकि कोई भी नया व्यापार शुरू करने से पहले Murgi Palan कैसे करे उसके बारे मे जानकारी जुटाना जरूरी है। जानकारी के अभाव मे आप ज्यादा मुनाफा नहीं कमा पाएंगे।

  • मुर्गी पालन शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको मुर्गीयों को रखने के लिए शेड की व्यवस्था करनी चाहिए ।
  • मुर्गी पालन को शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको कम मुर्गी का ही पालन शुरू करना चाहिए। व इसके बाद आप धीरे – धीरे मुर्गीयों की संख्या बढ़ा सकते है।
  • मुर्गी पालन मे हमेशा बढ़िया नस्ल की मुर्गी का ही चयन करना चाहिए। क्योंकि नस्ल का इस व्यवसाय के मुनाफा पर बहुत असर पड़ता है।
  • मुर्गी पालन के दाना देने के लिए बर्तन व पानी के लिए बर्तन आदि की आवश्यकता होती है।

मुर्गी की कौनसी नस्ल को पाले

उन्नत व बढ़िया नस्ल की मुर्गी पालने से आपको अंडे के साथ – साथ मुर्गी का मांस भी बढ़िया मात्रा मे प्राप्त होता है। मुर्गी पालन मे बढ़िया लाभ लेने के लिए अच्छी नस्ल की मुर्गी को ही पालना चाहिए। एक अच्छी नस्ल की मुर्गी आपको सालभर में 240 से 250 तक अंडे दे देती है

वही अगर आप Desi Murgi Palan का पालन करते है तो आप एक साल में देशी मुर्गी से 50 से 60 अंडे ही प्राप्त कर पाएंगे।  इसलिए मुर्गी पालन से अच्छा लाभ कमाने के लिए मुर्गी की उन्नत नस्ल का ही चयन करे।

मुर्गीयों के लिए शेड का निर्माण

मुर्गीयों को रखने के लिए शेड का निर्माण करना प्राथमिक आवश्यकता है। सबसे पहले आपको यही ही काम करना चाहिए। मुर्गीयों के लिए शेड का निर्माण आपको साफ – सुथरी जगह पर करना चाहिए। शेड हमेशा ऊंची जगह पर ही बनाना चाहिए, ताकि बारिश के समय मे शेड मे पानी न भरे व ऊंचाई पर होने के कारण हवा भी अच्छी आ सके।

अगर आप 150 मुर्गीयों का पालन करते है तो आपको 150 से 200 की जगह की शेड बनाने के लिए आवश्यकता होगी। शेड का निर्माण इस तरह से करे की गर्मियों के दिनों मे मुर्गीयों को गर्मी न लगे व हवा के लिए आसानी से चारों और से खुल सके। क्योंकि गर्मी के मौसम मे मुर्गी को गर्मी बहुत लगती है। इस समय मे आपको मुर्गीयों को हवा देने के लिए कूलर या पंखे की व्यवस्था भी करनी होती है।

मुर्गी की उन्नत नस्ले

मुर्गी को नस्ल को 3 भागों मे बाँटा गया है। पहली नस्ल है अधिक अंडे देने वाली नस्ल व दूसरी अधिक मांस देने वाली नस्ल तीसरी नस्ल जो मांस व अंडे दोनों देती है। हम तीनों नस्ल के बारे मे विस्तार से बात कर लेते है की मुर्गी पालन कैसे करे व कौनसी नस्ल सबसे बढ़िया रहती है.

  • मुर्गी की अधिक अंडे देने वाली नस्ल – मुर्गी की सबसे अधिक अंडे देने वाली नस्ल वाइट लेग हार्न मुर्गी की नस्ल सबसे अच्छी मानी जाती है। मुर्गी की इस तरह की नस्ल से आप एक साल मे 220 से लेकर 250 तक अंडे प्राप्त  कर सकते है। अगर आप इस नस्ल की मुर्गी की देखरेख बढ़िया करते है। तो आप इससे 300 अंडे साल के भी ले सकते है।
  • मांस और अंडे देने वाली मुर्गी की नस्ले  – जो मुर्गी की नस्ल मांस व अंडे दोनों अच्छी मात्रा मे दे, वह नस्ल मुर्गी पालन के लिए बेस्ट मानी जाती है। अगर आप इस तरह की मुर्गी का पालन करना चाहते है तो आपको रोड आइलेंड रेड व इसके साथ ही एक और इसी की तरह की नस्ल है। जिसका नाम है ब्लैक अस्ट्रालार्प यह मुर्गी की नस्ल भी मांस व अंडे दोनों प्राप्त करने के लिए उतम मानी जाती है। इस नस्ल की मुर्गी से आप साल भर मे 200 अंडे तक प्राप्त कर सकते है।
  • केवल मांस देने वाली नस्ल – अगर आप केवल मांस के लिए मुर्गी पालन कर रहे है तो आपको मुर्गी की व्हाइट रॉक मुर्गी की नस्ल का पालन करना चाहिए। इसके साथ ही बहुत सी नस्ल है, जिसने आप अच्छा खासा मांस प्राप्त  कर सकते है। इस नस्ल की मुर्गी से आप दो महीने मे 4 किलोग्राम मुर्गी को दाना देकर एक किलोग्राम की मुर्गी तैयार कर सकते है।

मुर्गियों के लिए संतुलित आहार

मुर्गीयों से अच्छा अंडा व मांस के उत्पादन लेने के लिए आपको मुर्गीयों के खान पान पर ध्यान देना जरूरी है। मुर्गीयों के आहार मे प्रोटीन व विटामिन वाले आहार ज्यादा शामिल करे। आप चाहे तो मुर्गीयों को दिया जाने वाला संतुलित आहार घर पर भी बना सकते है। चूजों को जल्दी बड़ा करने के लिए आपको चूजों को अलसी व मक्का का दाना देना चाहिए। पानी की उतम व्यवस्था करे, मुर्गी को पानी हमेशा साफ बर्तन मे रखे। मुर्गीयों से बढ़िया उत्पादन लेने के लिए हमेशा दिन मे देना चाहिए।

यह भी जरूर पढे :-

मुर्गी मे होने वाले रोग

मुर्गी पालन मे आपको समय – समय पर मुर्गी रोग के जानकार से सलाह लेते रहन चाहिए। ताकि मुर्गीयों मे होने वाले रोग से बचा जा सके। संक्रामक रोग मुर्गीयों मे अधिक होता है। इस तरह के रोग मुर्गीयों मे होने पर इन पर नियंत्रण आसनी से नहीं पाया जा सकता है। शुरू से ही आपको मुर्गीयों पर ध्यान देना चाहिए। मुर्गीयों के बाड़े की आपको एमी – समय पर साफ सफाई करनी चाहिए। मुर्गी मे सबसे ज्यादा रानीखेत रोग होता है, इस रोग के होने पर जल्दी ही आपको चिकित्सक से इलाज कराना चाहिए।

उत्पाद को मार्केट मे कैसे बेचे

मुर्गी के पॉल्ट्री फार्म मे आपको मुर्गी पालन के साथ ही मुर्गीयों से प्राप्त अंडे व मांस को मार्केट मे समय पर ले जाना भी जरूरी है। तब ही आपको इस व्यवसाय से अच्छा मुनाफा मिल पाएगा। मार्केट मे उत्पाद को बेचने के लिए अपने आस – पास के मुर्गी के अंडे व मांस रखने वाले दुकानदारों से आपको संपर्क करना चाहिए। अगर आपके पास ही कोई मंडी लगती है तो वहा भी आप अपने माल को ले जाकर बेच सकते है।

मुर्गी फार्म लगाने मे लागत व मुनाफा

मुर्गी पालन में लागत  – एक नया मुर्गी पोल्ट्री फार्म लगाने मे अगर आप अधिक मात्रा मे मुर्गी का पालन कर रहे है, तो शुरुआती लागत इस व्यवसाय को शुरू करने मे लगभग 1 से 2 लाख की आती है। क्योंकि इस व्यवसाय को शुरू करने के समय आपको नया शेड का निर्माण करना होता है, व मुर्गियों के पानी की व्यवस्था के लिए बर्तन व चूजे भी लाने होते है एक चूजे की कीमत लगभग 30 से 35 रूपये तक होती है|

मुर्गी पालन में लाभ – मुर्गी का पालन अगर आप शुरू से ही मेहनत व लगन से कर रहे है। व मुर्गीयों के खानपान पर ध्यान दे रहे है, और माल को समय पर मार्केट पर भेज रहे है। तो आप इस मुर्गी पालन के व्यवसाय से 2 लाख रुपये लगाकर अच्छा मुनाफा कम सकते है। आप महीने के 30 से 35 हजार रुपये आसानी से कमा सकते है। अगर आप और ज्यादा रुपये लगते है, और अधिक मुर्गीयों को पालते है तो यह मुनाफा और अधिक बढ़ जाएगा।

मुर्गी पालन कैसे करे इसके लिए आवश्यक सावधानी

  1. मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू करते समय शुरू के समय में आपको कम मुर्गी का ही पालन करना चाहिए। अगर आपके वातावरण व जलवायु मे अच्छा परिणाम मिलता है, तो अधिक मुर्गी का पालन कर सकते है।
  2. इस व्यवसाय मे आपको हमेशा 9 से 10 मुर्गी के लिए केवल 1 ही मुर्गा रखना चाहिए।
  3. मुर्गी का बाड़ा बनाते समय हमेशा ऊंचाई वाली जगह का चयन करे। ताकि भूमि मे नमी न बनी रहे। मिट्टी मे नमी रहने से मुर्गीयों मे रोग अधिक फैलता है।
  4. मुर्गीयों के अंडे व मुर्गा को बेचने के लिए हमेशा अपने नजदीक के बाजार मे बेचने की कोशिश करे, ताकि परिवहन मे लागत कम आ सके।
  5. मुर्गीयों के रोग होने की दशा पर समय पर मुर्गीयों ईलाज व टीकाकरण का कार्य कराए। ताकि दूसरी मुर्गी को रोग न फैले।

Murgi Palan Kaise Kre से संबंधित प्रश्न उत्तर ( FAQ )

मुर्गी फार्म खोलने मे कितना पैसा लगता है ?

नया मुर्गी फार्म खोलने के लिए शुरुआती समय मे 50 हजार रुपये तक आपको खर्च करना पड़ता है।

मुर्गा का मंडी रेट क्या है ?

मुर्गी का मंडी मे रेट वजन के हिसाब से मिलता है। जैसे अगर अगर मुर्ग का वजन 1400 ग्राम है तो इसका 54 से 55 रुपये किलो के भाव मंडी मे मिल जाते है।

मुर्गी का चूजा कितने दिन मे बनकर तैयार हो जाता है ?

मुर्गी का चूजा लगभग 21 दिन मे बनकर तैयार हो जाता है।

अगर आपको Murgi Palan Kaise Kre की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करे। ताकि मुर्गी पालन की जानकारी सभी को मिल सके। मुर्गी पालन को लेकर आपके किसी भी तरह के कोई सवाल है तो आप हमारे को नीचे कमेन्ट करके पूछ सकते है। हम जल्द ही आपके सवालका जवाब देने का प्रयास करेंगे।

Share Now

1 thought on “मुर्गी पालन कैसे करे | Murgi Palan Kaise Kre”

Leave a Comment