मोदी केबिनेट ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य मे बढ़ोतरी करके किसानो को खुशखबरी दी है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता मे आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-2023 ने न्यूनतम समर्थन मूल्य की लिस्ट घोषित की है। Kharif MSP Rate 2022-23 के अनुसार धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी रेट) पिछले साल 1940 रुपये प्रति क्विंटल था। जिसे बढ़ाकर वर्ष 2022-23 के लिए 2040 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। केन्द्रीय मंत्री के अनुसार इस वर्ष पिछले वर्ष के मुकाबले खरीफ फसलों के न्यूनतम मूल्य (MSP) मे 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस लेख मे हम आपको New MSP Rate 2022-23 बताने वाले है। ताकि आप अपनी खरीफ की फसल बेचने से पहले खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 न्यूनतम समर्थन मूल्य का पता कर सके।
न्यूनतम समर्थन मूल्य ( MSP RATE ) क्या होती है ?
न्यूनतम समर्थन मूल्य ( Minimum Support Price ) उस मूल्य को कहा जाता है। जिस मूल्य पर सरकार किसानों से खाधान्न खरीदती है। अगर कोई किसान अपनी खरीफ या रबी की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचना चाहता है तो सरकार द्वारा निर्धारित किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP RATE) पर बेचना होगा।

Kharif Crops New MSP Rate List 2022-23
फसल का नाम | खरीफ MSP Rate 2022-2023 ( रुपये मे ) | खरीफ MSP Rate 2021-22 ( रुपये मे ) | पिछले साल के मुकाबले MSP Rate मे बढ़ोतरी ( रुपये मे ) | लागत के मुकाबले आमदनी ( प्रतिशत मे ) |
धान (Common) | 2040 | 1940 | 100 | 50 |
धान ( ग्रैड A ) | 2060 | 1960 | 100 | 50 |
ज्वार ( हाइब्रिड ) | 2990 | 2738 | 232 | 50 |
ज्वार ( मालडांडी ) | 2990 | 2758 | 232 | 50 |
बाजरा | 2350 | 2250 | 100 | 85 |
रागी | 3578 | 3377 | 201 | 50 |
मक्का | 1962 | 1870 | 92 | 50 |
तुर ( अरहर ) | 6600 | 6300 | 300 | 60 |
मूंग | 7755 | 7275 | 480 | 50 |
उड़द | 6600 | 6300 | 300 | 59 |
मूंगफली | 5850 | 5550 | 300 | 51 |
सूरजमुखी बीज | 6400 | 6015 | 385 | 56 |
सोयाबीन ( पीला ) | 4300 | 3950 | 350 | 53 |
तिल | 7830 | 7307 | 523 | 50 |
रामतिल ( नाइजीर सीड ) | 7287 | 6930 | 357 | 50 |
कपास ( मिडियम स्टेपल ) | 6080 | 5726 | 354 | 50 |
कपास (लॉन्ग स्टेपल ) | 6380 | 6025 | 355 | 50 |
स्त्रोत – खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 न्यूनतम समर्थन मूल्य 2022-23
सबसे ज्यादा कौनसी खरीफ फसल की MSP Rate मे बढ़ोतरी की गई है ?
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 न्यूनतम समर्थन मूल्य ( MSP RATE ) मे इस वर्ष पिछले वर्ष के मुकाबले सबसे ज्यादा बढ़ोतरी एमएसपी रेट मे तिल के भाव मे की गई है। तिल के न्यूनतम समर्थन मूल्य मे 523 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। तिल के बाद मे इस बार तुअर और उड़द की दाल के न्यूनतम समर्थन मूल्य मे 300 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।
किसान कल्याण योजना ऑनलाइन फॉर्म
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 न्यूनतम समर्थन मूल्य से संबंधित प्रश्न ( FAQs )
धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ( एमएसपी रेट ) 2021-22 मे 2040 रुपये प्रति क्विंटल है।
मक्का की MSP RATE 2022-23 मे 1962 रुपये प्रति क्विंटल है। पिछले साल 2021-22 मे मक्का की MSP RATE 1870 रुपये प्रति क्विंटल थी। इस बार मक्का के न्यूनतम समर्थन मूल्य मे 92 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।
बाजरे का 2022-23 मे न्यूनतम समर्थन मूल्य ( एमएसपी रेट ) 2350 रूपये प्रति क्विंटल है।
मूंग की 2022-23 मे एमएसपी रेट ( न्यूनतम समर्थन मूल्य ) 7755 रुपये प्रति क्विंटल है।
सोयाबीन पीला की एमएसपी रेट 2022-23 मे 4300 रुपये प्रति क्विंटल है। इस बार सोयाबीन पीला की रेट मे 350 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।
कपास मीडियम स्टेपल का न्यूनतम समर्थन मूल्य ( एमएसपी रेट 2022-23 ) मे 6080 रुपये प्रति क्विंटल है। और कपास लॉंग स्टेपल का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6380 रुपये प्रति क्विंटल है।