पपीते की आधुनिक तरीके से करे उन्नत खेती

Papite Ki Kheti – कम लागत व कम समय में तैयार होने के कारण पपीते की खेती किसान करना पसंद करता है। इस खेती को करने का कारण यह भी है की इस खेती को आप आसानी से कही पर भी कर सकते है। इस फल की मांग बाज़ार में हमेशा बनी रहती है। क्योकि पपीते के फल में पर्याप्त मात्रा में विटामिन की मात्रा पाई जाती है। इस फल से अपच की समस्या को दूर किया जा सकता है। इस तरह की खेती करने का सबसे बड़ा लाभ किसानो को यह है की पपीते की खेती के साथ आप कोई अन्य खेती जैसे मिर्च टमाटर जैसी सब्जी वाली खेती करके दुगुना लाभ कमा सकते है। आज के इस लेख मे हम पपीते की आधुनिक तरीके से उन्नत खेती करने के बारे मे बात करेंगे।

पपीते की आधुनिक तरीके से करे उन्नत खेती

पपीते की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु

पपीते की खेती करने के लिए सामान्यत 10 डिग्री से 26 डिग्री सेल्सियस तापमान की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही आप  इसकी खेती गर्म व ठन्डे इलाको दोनों में कर सकते है। अगर आप ज्यादा ठंडी जलवायु में भी खेती करते है तो ऐसी जलवायु वाली जगह पर पपीते की खेती में पाला जल्दी लग जाता है। और फसल को नुकसान पहुंचता है। पपीते की खेती में बीजो के अंकुरण के लिए 35 डिग्री सेल्सियस का तापमान को उपयुक्त माना जाता है।

पपीते की खेती के लिए मिटटी की आवश्यकता

इस खेती के लिए दोमट मिटटी को सर्वोतम माना जाता है। व् इसके साथ ही आप पपीते की खेती हल्की दोमट मिटटी में भी कर सकते है। ऐसे मिटटी जिसका ph मान 6.5 से 7 हो वो मिटटी पपीते की खेती के लिए बढ़िया होती है। अच्छे जल निकास वाली जमीन का ही चयन करे क्योकि पपीते की खेती ज्यादा मात्रा में पानी को रोककर नही रख सकते है। इसलिए पानी निकास अच्छा होना चाहिए।

पपीते की उन्नत किस्मे

किसी भी खेती को करने से पहले किसान को उस खेती की उन्नत किस्मो की जानकारी जरुर कर लेनी चाहिए। क्योकि आज के समय में खेती में मेहनत के साथ बहुत पैसा भी लगता है। अगर आप बिना जानकारी उन्नत किसम का चुनाव नही करते है। तो आपको खेती में अच्छा मुनाफा आपकी मेहनत के हिसाब से नही मिल पायेगा। आगे हम आपको पपीते की कुछ उन्नत किस्मो के बारे में बता रहे है।

पपीते की पूसा डोल सियरा किस्म – यह किस्म बहुत बढ़िया उपज देने वाली किस्म है। इस किस्म से आप प्रति पपीते के पौधे से आप 40 किलो से 45 किलोग्राम तक पपीते की उपज ले सकते है। इस किस्म के के फल भी स्वाद वाले प्राप्त होते है।

पूसा मेजेस्टी किस्म – इस किस्म की अन्य किस्म की तुलना मे उत्पादकता अधिक मानी जाती है। और इसकी भंडारण करनी की क्षमता भी अधिक होती है। इस पपीते की किस्म को आप पूरे भारत मे किसी भी राज्य मे उगा सकते है। इस किस्म से आप प्रति पपीते के पौधे से आप 35 से 40 किलोग्राम तक फल प्राप्त कर सकते है।

यह भी पढे :-

अनार की खेती कैसे करे 

अंगूर की खेती कैसे करे

बुवाई करने का उचित समय क्या है ?

पपीते की आधुनिक तरीके से करे उन्नत खेती का सही समय फरवरी व मार्च महीने के साथ ही अक्टूबर महीने के मध्य समय को माना जाता है। लेकिन आप पपीते की खेती वैसे तो किसी भी समय मे कर सकते है। इससे कोई इस खेती मे खास फर्क नहीं पड़ता है।

पपीते के पौधे तैयार कैसे करे ?

इस खेती के पौधों को आप 2 तरीकों से तैयार कर सकते है। पहला तरीका है नर्सरी से पौधे तैयार करना व दूसरा तरीका है पौधे तैयार करके। इन दोनों तरीकों मे से सबसे बढ़िया पौधों को तैयार करने का तरीका नर्सरी से पौधे उगाकर तैयार करना माना जाता है। पौधों की नर्सरी से तैयार करने के लिए प्रति बीज की मात्रा 500 ग्राम तक लगती है।

जमीन की तैयारी

इस तरह की खेती करने के लिए सबसे पहले आपको अच्छी तरह से खेत की जुताई करके खेत को समतल बना लेना चाहिए। ताकि एक जगह जब भी आप सिचाई करे तो पनि इकट्ठा नहीं हो सके। पौधों को लगाने के लिए आपको गड्डो को समान नाप के खोदना चाहिए। व गड्डो मे आपको पशुओ की सड़ी हुई खाद डाल देनी चाहिए।

पौधों को रोपण कैसे करे

पौधों को लगाने से पहले आपको खोदे गए गड्डो को आपको 15 दिन तक खुली धूप मे छोड़ देना चाहिए। ताकि मिट्टी मे मिले हुए हानिकारक रोगाणु खत्म हो जाए। इसके बाद ही आपको पौधों को रोपना चाहिए, पौधे को लगाने के बाद आपको मिट्टी व खाद को इस तरह से भरना चाहिए। ताकि पौधा जमीन से 15 सेन्टिमीटर तक बाहर रह सके। इसके बाद आपको पौधे की सिचाई कर देनी चाहिए।

पपीते की खेती मे खाद व उर्वरक

पपीते की आधुनिक तरीके से करे उन्नत खेती करने के लिए आपको खाद व उर्वरकों का पूरा ध्यान रखना चाहिए। ताकि आपको पैदावार बढ़िया मिल सके। इस खेती में बढ़िया उपज लेने के लिए आपको समय – समय पर फसल में पोटाश नाइट्रोजन फास्फोरस जैसे उर्वरक देने चाहिए। ही आपको पपीते के प्रति 25 किलोग्राम तक सड़ी हुई खाद चाहिए।

सिचाई कब करे

इस तरह की खेती मे आपको अच्छा मुनाफा व बढ़िया मुनाफा कमाने के लिए आपको गुणवतायुक्त फल प्राप्त करने के लिए भूमि मे नमी का बनाए रखना जरूरी है। व सिचाई के ध्यान रखना आवश्यक है, पपीते की खेती मे आपको सिचाई शरद मौसम मे 10 से 15 दिन के अंतराल मे करनी चाहिए। व गर्मी के मौसम मे सिचाई 5 से 7 दिन के अंदर मे कर देनी चाहिए।

फलों को कब तोड़े

पौधों को लगाने के बाद फल पूरी तरह से पककर 9 महीनों से 10 महीनों मे पूरी तरह से पककर तैयार हो जाते है। पक्के हुए फलों की यह पहचान है जब फल पक जाते है। तो इनका रंग हरे रंग से पीला रंग हो जाता है। इस समय आपको पक्के हुए फलों को तोड़ लेना चाहिए। व बड़े आकार के फलों को अलग कर लेना चाहिए ताकि बाजार या मंडी मे ले जाते समय आपको अच्छा पैसा मिल सके।

पपीते की खेती से कितने कमाई होती है ?

अगर आप पपीते की आधुनिक तरीके से करे उन्नत खेती कर रहे है तो आप प्रति हेक्टर पपीते का 35 से 40 तन फल का उत्पादन ले सकते है. व् आप इस खेती से साल भर में 3 लाख से लेकर 4 लाख तक कमी कर सकते है।

निष्कर्ष – हमने आपको पपीते की खेती करने के बारे मे बताया है। अगर पपीते की खेती को लेकर किसी तरह का आपका सवाल हो तो आप हमारे को कमेन्ट करके पूछ सकते है। हम जल्दी ही आपको सवालों का जवाब देने का प्रयास करेंगे।

Share Now

Leave a Comment