Bhu Lekh Online Check 2023 – अगर आप भी किसी जमीन का प्लॉट की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक करना चाहते है। इस जमीन का प्लॉट की रजिस्ट्री किस व्यक्ति के नाम है। यानि इस Plot या Jamin का मालिक कौन है ? कही बार हम कोई जमीन या प्लॉट खरीद रहे होते है। उस समय हमारे को कही बार उस जमीन या प्लॉट के मालिक का पता नहीं चल पाता है। लेकिन हम ऑनलाइन जमीन की रजिस्ट्री चेक करके किसी भी प्लॉट या जमीन के मालिक का पता लगा सकते है। अगर आप भी Plot Ki Registry Kaise Check Kare की जानकारी चाहते है। तो आप इस लेख को शुरू से अंत तक जरूर पढे। ताकि आप विस्तार से जान सके की मोबाईल से जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन कैसे देखे जाता है।

क्या है इस लेख मे :-
Jamin / Plot Ki Registry Kaise Check Kare
जमीन की रजिस्ट्री चेक करने की सुविधा ऑनलाइन कर दी गई है। आप घर बैठे अपने मोबाईल फोन से ऑनलाइन किसी भी जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक कर सकते है। Bhu Naksha या Bhu Lekh की जानकारी चेक करने के लिए सभी राज्यों की आधिकारिक वेबसाईट है। आप जिस भी राज्य के निवासी है, आप अपने राज्य की राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर आवश्यक जानकारी जैसे जमीन का खसरा नंबर, या खाता संख्या और अपना जिला, तहसील, ग्राम आदि की जानकारी भरकर प्राप्त कर सकते है।
उत्तर प्रदेश जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन कैसे चेक करे ?
हम आपको आगे उत्तर प्रदेश राज्य की जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन निकालना बता रहे है। इसी तरह से अगर आप किसी अन्य राज्य के निवासी है, तो आप अपने राज्य की भूलेख की आधिकारिक वेबसाईट के द्वारा रजिस्ट्री की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते है।
स्टेप-1. उत्तर प्रदेश जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक करने के लिए। सबसे पहले आपको स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश को आधिकारिक वेबसाईट को ओपन करे। आधिकारिक वेबसाईट ओपन होने के बाद आपको नागरिक ऑनलाइन सेवाएं के नीचे ही सम्पति विवरण के ऊपर क्लिक करना है। यूजर आईडी, पासवर्ड और केप्चा कोड डालने के बाद लॉगिन करना है।

स्टेप-2. जैसे ही आप सम्पति खोजे के ऊपर क्लिक करेंगे। आपके सामने सम्पति का पता, पंजीकरण संख्या, क्रेता का नाम, विक्रेता का नाम ( विलेखों के विवरण का दिनांक ) देखने को मिल जाएगा। आपको किसी एक विवरण को सिलेक्ट कर लेना है।

स्टेप-3. अब आपको जनपद का नाम, तहसील / निबन्धन कार्यालय का चयन करना है। मोहल्ला / गाँव, वर्ष, केप्चा को अंकित करने के बाद। विवरण देखे के ऊपर क्लिक करना है।

स्टेप-4. आपके सामने अब पंजीकरण वर्ष, पंजीकरण संख्या, पक्षकार का नाम, पक्षकार का पता, सम्पति का विवरण, खसरा/मकान/गाटा संख्या के साथ ही पंजीकरण तिथि, लेखपत्र का विवरण देखने को मिलेगा। आपको पूर्ण विवरण देखे। के नीचे ही चयन करे पर क्लिक करना है।

स्टेप-5. जैसे ही आप चयन करे पर क्लिक करेंगे। आपके सामने जमीन ता प्लॉट की रजिस्ट्री के सभी दस्तावेज आ जाएंगे। इसे आप पीडीएफ़ फाइल मे डाउनलोड भी कर सकते है।

इस तरह से आप आसानी से उत्तर प्रदेश जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन घर बैठे अपने मोबाईल फोन से निकाल सकते है।
यह भी जरूर पढे :-
- किसी भी जमीन का सरकारी रेट कैसे पता करे ?
- जमीन का पुराना रिकार्ड ऑनलाइन कैसे निकाले ?
- मोबाईल से जमीन को कैसे नापे ?
- जमाबंदी नकल ऑनलाइन कैसे निकाले ?
राजस्थान जमीन / प्लॉट की रजिस्ट्री ऑनलाइन कैसे चेक करे ?
राजस्थान राज्य की जमीन या प्लॉट की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको नीचे बताए सभी स्टेप को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले आपको अपने मोबाईल फोन मे Rajasthan Bhulekh सर्च करना है।
- इसके बाद आपके सामने राजस्थान सरकार राजस्व मण्डल की apnakhata.raj.nic.in आधिकारिक वेबसाईट आ जाएगी।
- अब आपको अपना जिला और तहसील को सिलेक्ट करना है।
- अपना ग्राम, खाता संख्या, खसरा नंबर आदि की जानकारी डालकर आप अपनी जमीन या प्लॉट की रजिस्ट्री की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते है।
मध्यप्रदेश राज्य की जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन कैसे चेक करे ?
- मध्यप्रदेश राज्य की किसी भी जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल पर सर्च करना है।
- MP land Records सर्च करना होगा। या फिर आप landrecords.mp.gov.in पर सीधे ही जा सकते है।
- आपको अपनी तहसील, जिला को सिलेक्ट करना है। इसके बाद सखरा खतौनी, नंबर आदि की जानकारी डालकर आप जमीन की रजिस्ट्री की डिटेल्स ऑनलाइन चेक कर सकते है।
बिहार जमीन/प्लॉट की रजिस्ट्री ऑनलाइन कैसे देखे ?
- बिहार जमीन की रजिस्ट्री के दस्तावेज ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाईट lrc.bih.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आप अपना जिला, अनुमंडल, मौजा आदि की जानकारी भरकर।
- अपनी जमीन की रजिस्ट्री के दस्तावेज ऑनलाइन चेक कर सकते है।
Plot Ki Registry Kaise Check Kare से संबंधित प्रश्न-उत्तर (FAQ)
किसी भी राज्य की जमीन की रजिस्ट्री की डिटेल्स आप अपने राज्य की Bhu Land Record की आधिकारिक वेबसाईट पर जाने के बाद ग्राम, तहसील, जिला, खसरा नंबर या खाता नंबर की जानकारी भरकर ऑनलाइन चेक कर सकते है।
प्लॉट या जमीन की जानकारी ऑनलाइन निकालना आसान है। आप अपने मोबाईल फोन के द्वारा पता कर सकते है। प्लॉट किस व्यक्ति के नाम है, वही अगर आप किसी जमीन का पता करना चाहते है। तो भी आप खाता संख्या, या खसरा नंबर के द्वारा जमीन के मालिक का पता ऑनलाइन कर सकते है।
बिहार जमीन की जानकारी आप ऑनलाइन bhumijankari.bihar.gov.in आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर चेक कर सकते है। Bhumi Jankari Services के ऊपर क्लिक करके। आप बिहार की किसी भी जमीन की जानकारी ऑनलाइन पता कर सकते है।
अगर दोस्तों आपको Jamin / Plot Ki Registry Kaise Check Kare की जानकारी पसंद आई है। तो इस जानकारी को अपने मित्रों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर क्रमे मे हमारी मदद जरूर करे। ताकि यह जानकारी सभी लोगों तक पहुँच सके। अगर आपके जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन निकालने को लेकर किसी तरह के कोई सवाल है। आप हमारे को कमेन्ट करके पूछ सकते है। हम आपके सवाल का जल्द ही जवाब देने का प्रयास करेंगे।