प्याज की उन्नत खेती कैसे करे | Onion Farming

Pyaj Ki Kheti – प्याज की वर्तमान समय मे बहुत सारी उन्नत किस्म बाजार मे आपको मिल जाती है। Pyaj Ki Unnat Kheti से आप अच्छी मात्रा मे प्याज की कम समय मे उपज प्राप्त कर सकते है और अच्छा खासा मुनाफा भी कमा सकते है। नीचे हम आपको कुछ ऐसी की प्याज कुछ किस्मे बता रहे है। जिनसे आप प्याज की अच्छी पैदावार ले सकते है। 

Pyaj Ki Kheti

प्याज की उन्नत किस्मे कौन-कौनसी है ?

प्रो – 6 : यह किस्म प्याज की एक बहुत ही बढ़िया किस्म है। इस किस्म से प्राप्त प्याज सामान्य कद के व बढ़े व लाल रंग के होने के साथ ही गाँठो वाले होते है। इस किस्म के प्याज की फसल मात्र 120 दिन मे पूरी तरह से तैयार हो जाती है। पैदावार की बात करे तो इस किस्म से प्रति एकड़  हमारे को 175 क्विंटल तक प्याज की पैदावार प्राप्त हो जाती है। इस किस्म के प्याज को हम लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते है। 

पंजाब नरोया : यह किस्म भी प्याज की एक उन्नत किस्म है। इस किस्म से प्याज सामान्य कद के व लाल और गोल गाँठो वाले प्याज प्राप्त होते है। इस किस्म की फसल 145 दिन मे पककर तैयार हो जाती है। पैदावार की बात करे तो इस किस्म से प्याज की 150 क्विंटल उपज प्रति एकड़ प्राप्त की जा सकती है। 

प्याज की खरीब व रबी की बुवाई हेतु उन्नत किस्म – अगर आप प्याज की बुवाई खरीफ ऋतु मे कर रहे है तो NF-53 व Agrifound Dark Red प्याज की किस्म की बुवाई कर सकते है। 

रबी की प्याज की बुवाई की उन्नत किस्म – किसान साथियों अगर आप प्याज की बुवाई रबी के मौसम मे कर रहे है तो आप Pusa Red,Pusa Ratnar, Agrifound Light Red, Pusa White, Pusa White Flate जैसी प्याज की उन्नत किस्म के बीज की बुवाई कर सकते है।  

प्याज की बुवाई कब करे ?

अगर आप Pyaj Ki Kheti नर्सरी से तैयार करके कर रहे है तो इसका उचित समय अक्टूबर मध्य से लेकर नवंबर मध्य का महीना माना जाता है। इस समय तैयार प्याज रोपाई दिसंबर महीने से जनवरी महीने के मध्य तक तैयार हो जाती है। इस तरह से तैयार नर्सरी से रोपाई के लिए केवल 1 ओ से 15 सेमी लंबाई के पौधे ही रोपाई के लिए चुने।

प्याज की रोपाई करने का तरीका ?

प्याज बम्पर पैदावार लेने के लिए प्याज की रोपाई के लिए आपको पंक्ति के बीच उचित दूरी रखनी चाहिए। आपको पंक्तियों के बीच दूरी 15 सेंटीमीटर रखनी चाहिए। व प्याज के एक पौधे से दूसरे पौधे के बीच की दूरी आपको 7.5 सेंटीमीटर रखनी चाहिए। अगर हम बात करे की जब आप नर्सरी मे प्याज के बीज की बुवाई कर रहे है आपको बीज को कितनी गहराई पर बौना चाहिए तो 1 से 2 सेंटीमीटर गहराई पर ही आप प्याज के बीज को बोये।

प्रति एकड़ बीज की आवश्यकता व बीज उपचार 

प्याज की खेती  के लिए अगर हम प्रति एकड़ बीज की बात करे तो 4 से 5 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है। प्याज के पौधे को आद्र गलन जैसी बीमारियों से बचाने के लिए आपको प्याज के बीज को थीरम 2 ग्राम और बेनोमाइल 50 wp 1 ग्राम दवा का प्रति लीटर पानी लेकर प्रति किलोग्राम बीज को उपचारित करना चाहिए। प्याज के बीजों को उपचारित करने से प्याज के पौधे को मिट्टी से होने वाली बीमारियों से बचाया जा सकता है।  

यह भी जरूर पढे :-

किस महीने मे कौनसी सब्जी को उगाए

जैविक खाद कैसे तैयार करे

प्याज की खेती मे खरपतवार नियंत्रण

किसी भी खेती से अच्छी मात्रा मे पैदावार लेने के लिए खरपतवार का नियंत्रण पान जरूरी है। प्याज की खेती मे भी खरपतवार नियंत्रण बहुत जरूरी है। क्युकी खरपतवार से फसल मे कीटों के कारण से बहुत सारे रोग हो जाते है। जो प्याज की फसल को काफी नुकसान पहुचाते है। इसका प्याज की पैदावर पर भी काफी असर पड़ता है। प्याज की खेती मे खरपतवार के नियंत्रण के लिए समय -समय पर खेती की आपको निराई गुड़ाई करते रहना चाहिए, ताकि खरपतवार न उग पाए।

प्याज की खुदाई कब करे ?

इस खेती प्याज की रोपाई के लगभग 4 से 5 महीनों के बाद की जाती है। इन 4 से 5 महीनों के समय मे प्याज की खेती पूरी तरह से पककर तैयार हो जाती है। अगर आपको मालूम नहीं चले की प्याज की खेती तैयार हुई या नहीं तो अगर प्याज की फसल के पत्ते पीले पड़कर गिरना शुरू हो जाए तब प्याज की फसल पककर खुदाई के लिए तैयार हो जाती है। इस समय आपको फसल की सिचाई बंद कर देनी चाहिए। क्युकी प्याज की फसल की इस समय सिचाई नहीं करने सेप्याज के कंद ठोस प्राप्त होते है। 

प्याज की पैदावार प्रति हेक्टर ?

प्याज पैदावार किस्म के अनुसार है। समान्यत: इस फसल से पैदावार 250 से 400 क्विंटल प्रति हेक्टर तक रहती है। आज के समय मे आप इस फसल की अगर आप उन्नत खेती करते है तो आप अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते है। फसल का भाव अगर आप जिस समय फसल की कटाई कर रहे है उस समय भाव बढ़िया नहीं है तो आप फसल को 3 से 4 महीने तक स्टोर करके रख सकते है। व प्याज का भाव आने पर बाजार मे बेच सकते है। 

Pyaj Ki Unnat Kheti कैसे करे से संबंधित प्रश्न उत्तर ( FAQ )

प्याज की खेती कितने दिन मे तैयार हो जाती ?

प्याज की फसल रोपाई के लगभग 3 माह के पश्चात तैयार हो जाती है।

प्याज की खेती कौनसे महीने मे करे ?

प्याज की खेती के लिए बुवाई का सही समय नवंबर महीने के अंतिम सप्ताह को उपयुक्त माना गया है।

प्याज की खेती मे खाद कितना डाले ?

प्याज की खेती मे 15 क्विंटल प्रति बीघा के हिसाब से सड़ी हुई गोबर खाद डालनी चाहिए। वही प्याज की रोपाई के 30 से 60 दिनी के बाद 8-8 किलो ग्राम यूरिया प्रति बीघा के हिसाब से निराई गुड़ाई करते समय दे।

 किसान साथियों अगर आपके Pyaj Ki Unnat Kheti, को लेकर किसी भी तरह के कोई सवाल जवाब है तो आप हमारे को नीचे कमेन्ट करके पूछ सकते है। हम आपके सवाल का जल्द ही जवाब देने का प्रयास करेंगे।

 

Share Now

Leave a Comment