उत्तर प्रदेश मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन | UP Death Certificate Form PDF

Death Certificate UP – किसी भी व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के बाद परिवार के सदस्यों के द्वारा मृत व्यक्ति के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए जरूर ऑनलाइन आवेदन करना चाहिए। क्योंकि जन्म प्रमाण पत्र की तरह ही मृत्यु प्रमाण पत्र भी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद उसकी सम्पति का बटवारा करने जैसे बहुत सारे कामों मे मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है। आज के इस लेख मे हम आपको उत्तर प्रदेश मृत्यु प्रमाण-पत्र ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे मे बताने वाले है। UP Death Certificate Form PDF करने के लिए कौन-कौनसे दस्तावेज की आवश्यकता होती है। मृत्यु प्रमाण पत्र के लाभ, पात्रता, आवेदन शुल्क आदि की पूरी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढे।

UP Death Certificate Form PDF

उत्तर प्रदेश मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन-आवेदन

मृत्यु प्रमाण पत्र एक ऐसा दस्तावेज होता है जो व्यक्ति की मृत्यु को प्रमाणित करने वाला सरकारी दस्तावेज होता है। उत्तर प्रदेश राज्य मे मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके द्वारा आवेदन किया जा सकता है। अगर आप किसी भी व्यक्ति के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करते है तो आप घर बैठे ही ऑनलाइन प्रक्रिया से विभाग की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते है। वही अगर आप ऑफलाइन यूपी मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते है तो आपको सरकारी दफ्तर मे जाकर आवेदन करना होगा।

Death Certificate UP Online Process 2024

लेख मे जानकारी उत्तर प्रदेश मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन
भाषा हिन्दी
लाभार्थी मृतक के परिजन
राज्य उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन / ऑफलाइन
UP Death Certificate Form PDF DownloadClick Here
आधिकारिक वेबसाईट Click Here

Death Certificate बनाने का उद्देश्य

संवैधनिक रूप से जन्म /मृत्यु पंजीकरण अधिनियम 1969 के तहत जन्म या मृत्यु पंजीकरण प्रक्रिया को 21 दिनों के अंदर करवाना जरूरी है। अगर आप 21 दिनों के भीतर जन्म / मृत्यु पंजीकरण के लिए आवेदन करते है तो आपको किसी भी तरह का शुल्क का भुगतान नहीं करना होता है। लेकिन इस समय अवधि के बाद आप पंजीकरण के लिए आवेदन करते है तो आपको शुल्क का भुगतान करना होगा। सरकार के अनुसार किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। तो उसका मृत्यु प्रमाण पत्र देना आवश्यक है। ताकि व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के बाद मृतक के परिवार मृतक के नाम पर सरकारी सेवाओ का लाभ नहीं ले सके। इसलिए व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के बाद Death Certificate बनवाना बहुत जरूरी है।

मृत्यु प्रमाण पत्र से होने वाले लाभ

  • अगर मृतक व्यक्ति की सरकारी योजना का लाभ ले रहा था। तो उसकी मृत्यु होने के बाद उसके परिवार वालों को लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके लिए आपको मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाना आवश्यक है।
  • मृत व्यक्ति नए कही पर बीमा ( इन्श्योरेन्स ) कर रखा है तो व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद परिवार के किसी भी सदस्य के द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाकर आसानी से बीमा का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
  • मृतक की सम्पति जैसे जमीन मकान आदि को पुत्र या पत्नी के नाम करवाने के लिए Death Certificate आवश्यक है।
  • मृतक के बैंक अकाउंट से नॉमिनी को बैंक अकाउंट निकलवाने के लिए डेथ सर्टिफिकेट की आवश्यकता पड़ती है।

यह भी जरूर पढे :-

UP Death Certificate बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

उतर प्रदेश मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन या ऑफलाइन बनवाने के लिए आपको निम्न दस्तावेज की आवश्यकता होती है। जो इस प्रकार है –

  • मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म
  • शपथ पत्र
  • मृत व्यक्ति का राशन कार्ड
  • पहचान प्रूफ़ – आधार कार्ड, वोटर आईदी कार्ड
  • मृतक का पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Death Certificate UP Online Apply

अगर मृतक व्यक्ति की मृत्यु किसी हॉस्पिटल मे हुई है तो मृत्यु प्रमाण पत्र हॉस्पिटल के द्वारा मृतक के परिवार के लोगों को प्रदान कर दिया जाता है। लेकिन मृतक की मृत्यु घर या अन्य जगह हुई है तो आपको मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होगा।

  • मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाईट को ओपन कर लेना है।
  • अब आपके सामने इस आधिकारिक वेबसाईट का होम पेज खुल जाएगा।
  • अगर आप पहली बार इस वेबसाईट पर लॉग इन कर रहे है तो सबसे पहले आपको एक यूजर नेम और पासवर्ड बनाना होगा।
  • यूजर नेम और पासवर्ड बनाने के लिए आपको General Public Signup पर क्लिक करना होगा।
UP Death Certificate
  • अब आपके सामने SIGN UP पेज ओपन हो जाएगा। आपको User Name, User Email Id, State, District आदि की जानकारी के साथ केप्चा कोड डालकर Register के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद जो ईमेल आईडी आपने डाली है उस पर यूजर आईडी और एक लिंक जाएगा। इस लिंक पर आपको क्लिक कर देना है। जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने USER LOGIN का ऑप्शन आ जाएगा।
Uttar Pradesh Death Certificate Apply Online
  • यूजर लॉग इन के नीचे आपको User id डालने के बाद Password डाल देना है। और Login पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपको Death पर क्लिक करना है। और Add Death Certificate पर क्लिक कर देना है। अब आपके सामने मृत्यु पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
UP Death Certificate Form PDF
  • इस आवेदन फॉर्म मे आपको मृतक की सभी जानकारी जैसे मृतक का नाम, पिता का नाम, मृत्यु का स्थान। मोबाईल नंबर, ईमेल आईडी आदि सभी जानकारी भर देनी है।
  • और अंत मे आपको Submit के बटन पर क्लिक कर देना है। इस तरह से आप उत्तर प्रदेश मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

UP Death Certificate के लिए Offline आवेदन कैसे करे ?

  • यूपी मृत्यु प्रमाण पत्र ऑफलाइन बनवाने के लिए सबसे पहले आपको मृत्यु प्रमाण पत्र ऑफलाइन आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • अगर आप डेथ सर्टिफिकेट आवेदन फॉर्म ई-साथी पोर्टल पर जाकर भी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है।
up death certificate offline Apply
  • आपको आवेदन फॉर्म मे मांगी गई सभी जानकारी को भर देना है।
  • आवेदन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज को संलग्न कर देना है। और संबंधित कार्यालय मे जमा करवा देना है।
  • पूरी प्रक्रिया के होने के बाद मृतक के परिजनों को जल्द ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।

How To Check UP Death Certificate Status Online 2024

  • यूपी डेथ सर्टिफिकेट आवेदन फॉर्म का स्टेटस ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आपको e-nagarsewaup.gov.in ऑफिसियल वेबसाईट पर जाना होगा।
  • अब आपको Citizen Services पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप Citizen Services पर क्लिक करेंगे।
  • आपको Death Certificate देखने को मिलेगा। आपको Death Certificate पर क्लिक करके Check Status पर क्लिक कर देना है।
  • अब आप Acknowledgement Number या Registration Number के साथ ही Date Of Death डालकर उत्तर प्रदेश डेथ सर्टिफिकेट स्टैटस चेक कर सकते है।

उत्तर प्रदेश मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करे ?

Death Certificate Download UP करने के लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप को फॉलो करना होगा।

  • उत्तर प्रदेश मृत्यु प्रमाण पत्र को ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए e-nagarsevaup की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाईट पर आने के बाद आपको Citizen Services के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप Citizen Services पर क्लिक करेंगे। आपको Death Certificate लिखा हुआ दिख जाएगा।
UP Death Certificate Downlaod Online
  • आपको Death Certificate पर क्लिक करने के बाद Download पर क्लिक कर देना है।
up death certificate download
  • इस पेज पर आने के बाद आप तीनतरह से डेथ सर्टिफिकेट को डाउनलोड कर सकते है। आपको Registration Number भरने के बाद केप्चा कोड को भर देना है।
  • और Submit के बटन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद उत्तर प्रदेश मृत्यु प्रमाण पत्र डाउनलोड हो जाएगा।

यह भी जरूर पढे :-

UP Death Certificate Form PDF से सम्बन्धित सवाल (FAQ)

मृत्यु प्रमाण पत्र कैसे बनाए ?

मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनो तरीकों के द्वारा आवेदन किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश राज्य का मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बनवाने की प्रक्रिया हमने आपको ऊपर बता दी है।

मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन का कितना शुल्क लगता है ?

व्यक्ति की मृत्यु के 21 दिन के भीतर अगर आप मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते है तो आपको किसी भी तरह का शुल्क का भुगतान नहीं करना होता है। 21 दिन के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 10 रुपये का भुगतान करना होता है।

मृत्यु प्रमाण पत्र ( Death Certificate ) बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज ?

डेथ सर्टिफिकेट ऑनलाइन बनवाने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म, शपथ पत्र, राशन कार्ड,आधार कार्ड, वोटर कार्ड और पासपोर्ट साइज़ फोटो की आवश्यकता होती है।

उत्तर प्रदेश मृत्यु प्रमाण पत्र पीडीएफ़ फॉर्म कैसे डाउनलोड करे ?

उत्तर प्रदेश मृत्यु प्रमाण पत्र पीडीएफ़ फॉर्म डाउनलोड करने की लिंक हमने आपको ऊपर आर्टिकल मे दे दी है। आप वहाँ से आसानी से फॉर्म को डाउनलोड कर सकते है।

अगर आपको UP Death Certificate Form PDF की जानकारी पसंद आई हो तो हमारे इस लेख को सोशल मीडिया पर शेयर करके हमारी मदद जरूर करे। ताकि इस लेख मे दी गई जानकारी सभी के पास पहुच सके।

Share Now

Leave a Comment