Gram Panchayat Voter List UP – उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी महिला व पुरुष यूपी ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट को अब आसानी से आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन देख सकते है। इसके साथ ही आप अपने मोबाईल फोन के द्वारा वोटर लिस्ट ऑनलाइन पीडीएफ़ फाइल मे डाउनलोड करने के साथ की वोटर लिस्ट मे अपना नाम चेक कर सकते है। अगर आप भी UP Gram Panchayat Voter List मे अपना नाम चेक करना चाहते है, तो इस लेख को आप अंत तक जरुर पढे। हम आपको उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट मे अपना नाम ऑनलाइन घर बैठे चेक करना स्टेप by स्टेप बताने वाले है।

यूपी ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट कैसे देखे ?
उत्तर प्रदेश राज्य के जिन महिला व पुरुषों की आयु 18 वर्ष से अधिक हो गई है। अगर आपने कुछ समय पहले ही नया वोटर कार्ड के लिए आवेदन किया है। तो आप ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाईट के द्वारा वोटर लिस्ट मे अपना नाम चेक कर सकते है। उत्तर प्रदेश राज्य के ग्राम पंचायत मे अपने मत ( वोट ) का प्रयोग करने के लिए आपका वोटर लिस्ट मे नाम शामिल होना जरूरी है। ताकि आप भी यूपी ग्राम पंचायत चुनाव मे अपने वोट के प्रयोग करके चुनाव मे शामिल हो सके। और एक अच्छे प्रतिनिधि को चुनाव प्रक्रिया के द्वारा चुना जा सके। निर्वाचन आयोग के द्वारा वोटर कार्ड से संबंधित सभी सेवाओ को अब ऑनलाइन कर दिया गया है। आप स्टेट इलेक्शन कमिशन उत्तर प्रदेश के आधिकारिक पोर्टल के द्वारा वोटर कार्ड से संबंधित सभी सुविधाओ का लाभ घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है।
लेख मे जानकारी | उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव वोटर लिस्ट 2023 कैसे देखे |
भाषा | हिन्दी ( Hindi ) |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी |
यूपी ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट मे नाम चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन ( Online ) |
उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग आधिकारिक वेबसाईट | Click Here |
यूपी वोटर लिस्ट ऑनलाइन होने से होने वाले लाभ
- उत्तर प्रदेश वोटर लिस्ट ऑनलाइन होने से अब यूपी के महिला व पुरुष घर बैठे ऑनलाइन अपना वोटर लिस्ट ( UP Voter List ) मे नाम चेक कर सकते है।
- State Election Commission Uttar Pradesh के आधिकारिक पोर्टल के द्वारा आप ऑनलाइन वोटर कार्ड से संबंधित सेवाओ का लाभ प्राप्त कर सकते है।
- मतदाता सूची ऑनलाइन होने से उत्तर प्रदेश मतदाता सूची मे नाम चेक करने के लिए लोगों को अब दफ्तर के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
- यूपी ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट ऑनलाइन होने से मतदाता सूची मे नाम चेक करने के साथ ही आप मतदाता सूची को पीडीएफ़ फाइल मे डाउनलोड भी कर सकते है।
Gram Panchayat Voter List UP 2023
यूपी ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट मे अपना नाम ऑनलाइन चेक करने के लिए नीचे बताए सभी स्टेप को फॉलो जरूर करे। ताकि आप बिना किसी परेशानी के आसानी से यूपी ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट मे अपना नाम चेक कर सके।
- यूपी ग्राम पंचायत वोटर कार्ड लिस्ट ऑनलाइन अपने मोबाईल फोन के द्वारा नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाईट sec.up.nic.in पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाईट पर आने के बाद आपको Panchayat Election 2022-23 के नीचे VOTER SERVICES के ऊपर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपको Search Panchayat Voters के नीचे ही Click To Search के ऊपर क्लिक करना है।

- अगले पेज पर आपको स्थानीय विवरण मे सबसे पहले आपको अपना जनपद को सिलेक्ट करना है। इसके बाद विकास खण्ड को सिलेक्ट करने के बाद ग्राम पंचायत को चुनने के बाद केप्चा कोड को भरकर Search के बटन पर क्लिक करे।

- अब आपके सामने आपके ग्राम पंचायत की मतदाता सूची और मतदान केंद्र का नाम, मतदान स्थल, वार्ड संख्या, क्रमांक, मतदाता का नाम, माता/ पिता का नाम, लिंग आयु देखने को मिल जाएगी।
- आप मतदाता का व्यतिगत विवरण डालकर और केप्चा कोड भरने के बाद Search पर क्लिक करके मतदाता सूची मे नाम देख सकते है।

- इस तरह से आप आसानी से यूपी ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट मे अपना नाम आसानी से चेक कर सकते सकते है।
यह भी जरूर पढे :-
- वोटर लिस्ट मे अपना नाम ऑनलाइन कैसे जोड़े
- ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट मोबाईल फोन से कैसे देखे
- वोटर कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करे
- वोटर आईडी कार्ड मे ऑनलाइन सुधार कैसे करे
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2023 मतदाता पर्ची डाउनलोड कैसे करे ?
- यूपी ग्राम पंचायत मतदाता पर्ची डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको प्रिन्ट पर्ची के ऊपर क्लिक करना होगा।

- अब आपके सामने आपकी मतदाता पर्ची आ जाएगी। आपका इसका प्रिन्ट भी निकलवा सकते है।
नोट – यह मतदाता पर्ची मतदाता/मतदान की सुविधा के लिए है। यह पहचान के लिए मान्य नहीं है।
UP Gram Panchayat Voter List से संबंधित प्रश्न उत्तर ( FAQ )
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट 2023 पीडीएफ़ ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए आपको sec.up.nic.in आधिकारिक वेबसाईट पर जाना होगा। इस वेबसाईट पर आने के बाद VOTER SERVICES के ऊपर क्लिक करने के बाद आप यूपी ग्राम पंचायत मतदाता सूची को डाउनलोड कर सकते है।
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट डाउनलोड करने की आधिकारिक वेबसाईट sec.up.nic.in है।
जी नहीं वोट डालने के लिए वोटर कार्ड के साथ ही आपका नाम वोटर लिस्ट मे शामिल होना जरूरी है।
उत्तर प्रदेश मतदाता पर्ची ऑनलाइन डाउनलोड करने की प्रक्रिया हमने आपको इस लेख मे विस्तार से बता दी है। आप लेख को पढ़कर आसानी से ऑनलाइन उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव मतदाता पर्ची को डाउनलोड और प्रिन्ट कर सकते है।
अगर दोस्तों आपको हमारी उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव वोटर लिस्ट 2023 कैसे देखे की जानकारी ज्ञानवर्धक और फायदेमंद लगी हो तो इसे अपने मित्रों व रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के द्वारा शेयर जरूर करे। ताकि इस जानकारी का फायदा सभी को मिल सके। आगे आपके उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत मतदाता सूची को लेकर किसी भी तरह के कोई सवाल है तो आप हमारे को नीचे कमेन्ट करके पूछ सकते है। हम जल्द ही आपके सवाल का जवाब देंगे। अपना अमूल्य समय निकालकर हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ने के लिए आपका तहेदिल से हार्दिक आभार ! ईश्वर आपका दिन मंगलमय करे।