समग्र आईडी से खसरा लिंक ऑनलाइन करे | Samagra ID Se Khasra Link Kaise Kare

अगर आप भी मध्यप्रदेश राज्य के निवासी है और आपके पास जमीन है तो आपको अपनी जमीन को समग्र आईडी के साथ लिंक करना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल मे समग्र आईडी से जमीन के खसरा नंबर को लिंक करने की पूरी ऑनलाइन प्रोसेस बताने जा रहे है। आप भी Samagra ID Se Khasra Link Kaise Kare की पूरी जानकारी के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढे।

Samagra ID Se Khasra Link Kaise Kare

समग्र आईडी से जमीन को लिंक कैसे करें ?

समग्र ई-केवाईसी यानि खसरा को समग्र आईडी से लिंक करने के लिए आपको कुछ डॉक्युमेंट्स की जरूरत पड़ेगी। आपको इन डॉक्युमेंट्स को तैयार रखना है –

भूमि को समग्र से लिंक करने के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट्स

  • समग्र आईडी
  • आधार कार्ड
  • जमीन की पाऊती / खसरा नंबर
  • पैन कार्ड / वोटर कार्ड आदि।

Samagra ID Se Jamin Ko Online Link Kaise Kare

Samagra E-KYC करने के लिए आपको सबसे पहले अपने फोन मे समग्र पोर्टल www.samagra.gov.in को ओपन कर लेना है। इसके बाद नीचे बताई प्रोसेस को फॉलो करे –

  • आप समग्र पोर्टल को जैसे ही ओपन करेंगे। आपको समग्र पोर्टल पर e-KYC और भूमि लिंक करे का ऑप्शन देखने को मिल जाएगा। आपको इस पर क्लिक करना है।
samagra id se bhumi link kaise kare
  • आपको अब सदस्य का समग्र आईडी प्रविष्ट करें मे समग्र आईडी को टाइप करना है और केप्चा कोड को टाइप करने के बाद खोजे पर क्लिक करे।
samagra id ko jamin se link kare
  • इसके बाद आपके सामने e-KYC के बारे मे जानकारी आएगी। e-KYC करने के लिए आपको हाँ पर क्लिक करना है।
samagra id ekyc kaise kare
  • आपको सदस्य का समग्र आईडी प्रविष्ट करे मे समग्र आईडी को भरना है। मोबाईल नंबर जो की समग्र मे पंजीकृत है उसे भरे और ओटीपी भेजे पर क्लिक करे।
samgara id aadhar e kyc kaise kare
  • प्राप्त ओटीपी को आपको भरना है और सुरक्षित करे पर क्लिक करना होगा।
  • अब समग्र के अनुसार व्यक्तिगत जानकारी आपके सामने आ जाएगी।
  • नीचे आपके सामने ‘क्या आपके पास म. प्र. मे भूमि है’ लिखा हुआ आएगा। आपके पास भूमि है तो आपको यहाँ पर हाँ पर टिक करना है।
samagra se jamin ki ekyc kare
  • आपकी भूमि किस जिले मे है। उसे जिले, तहसील, गाँव को सिलेक्ट करे। सर्वे नंबर मे खसरा नंबर को सिलेक्ट करे खोजे पर क्लिक करे।
samagra se jamin ki link
  • अब आपके सामने किसान का नाम पिता/पति का नाम, ग्राम आदि की जानकारी आ जाएगी। आपको चेक बॉक्स पर टिक करना है और आगे बढ़े पर क्लिक कर देना है।
samagra ekyc
  • भूमि स्वामी की जानकारी आपके सामने आ जाएगी। अगर आपकी किसी अन्य जगह पर भूमि है तो आपको अन्य भूमि जोड़े पर क्लिक करके उसे भी जोड़ लेना है। अन्यथा आगे बढ़े पर क्लिक करे।
samagra ekyc online kaise kare
  • व्यक्तिगत जानकारी आपके सामने आएगी। आपके सामने दो ऑप्शन ओटीपी द्वारा और बायोमेट्रिक (फिंगर प्रिन्ट) द्वारा आ जाएगा। आपको किसी एक ऑप्शन को सिलेक्ट करना है और टर्म्स को Accept करना है और आधार से ओटीपी का अनुरोध करे पर क्लिक करे।
samagra aadhar ekyc kaise kare
  • आपके मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को टाइप करे और स्वीकार करे पर क्लिक करे।
  • अब आपकी सारी जानकारी आपके सामने आ जाएगी।
  • आपके आधार कार्ड मे मौजूद जन्म तिथि को आपको लिखना है और जन्मतिथि सम्बन्धित दस्तावेज को अपलोड करे।
samagra id se khasra number ko link kare online
  • पहले वाले ऑप्शन पर टिक करे और ग्राम पंचायत/ वार्ड को अनुरोध भेजे पर क्लिक करे।
samgra se aadhae ekyc kaise kare
  • आपके सामने अब Success के नीचे Your Request for e-kyc is registered successfully and Request id लिखी हुई आ जाएगी।
samagra portal se aadhar ekyc kaise kare

आप खुद से इस तरह से ऑनलाइन समग्र पोर्टल से खसरा जमीन की ई-केवाईसी कर सकते है।

समग्र से खसरा लिंक हुआ या नहीं कैसे देखें ?

समग्र आईडी से खसरा लिंक हुआ है या नहीं पता करने के लिए आपको www.mpbhulekh.gov.in की साइट ओपन करने के बाद भू-अभिलेख (Bhu-Abhilekh) के ऊपर क्लिक करना है।

  • इसके बाद आपके सामने क्या आप भू-अभिलेख मे खसरा, खोजना चाहते है तो हाँ पर क्लिक करे।
  • भूखंड का विवरण मे आपको अपना जिला, तहसील, गाँव का चयन करना है।
  • भू-स्वामी, खसरा संख्या, प्लॉट संख्या मे से किसी एक ऑप्शन को सिलेक्ट करे। अगर आप खसरा नंबर को सिलेक्ट करते है तो अपने खसरा के नंबर भरे। और केप्चा कोड को भरने के बाद विवरण देखे पर क्लिक करे।
  • भूखंड से सम्बन्धित जानकारी आपके सामने आ जाएगी। आपको यहाँ पर खतौनी पर क्लिक करना है।
  • अगर समग्र आईडी से खसरा लिंक रहेगा तो आपको खातेदार (खातेदारों) का आईडी क्रमांक (संयुक्त खाते की दशा मे प्रत्येक खातेदार का उनके नाम सहित आईडी क्रमांक) मे आपको नीचे समग्र आईडी लिखी हुई मिल जाएगी।

इस तरह से आप ऑनलाइन घर बैठे ही समग्र आईडी से अपने खसरा को लिंक कर सकते हैं।

Samagra ID Se Khasra Link Kaise Kare से सम्बन्धित (FAQ)

समग्र आईडी से ऑनलाइन जमीन खसरा लिंक कैसे करें ?

समग्र आईडी से ऑनलाइन जमीन खसरा लिंक आप समग्र पोर्टल पर जाने के बाद e-KYC और भूमि लिंक करे के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अपनी समग्र आईडी से खसरा जमीन को लिंक कर सकते हैं।

समग्र खसरा ई-केवाईसी कैसे करें ?

समग्र पोर्टल से खसरा ई केवाईसी करने की प्रोसेस हमने आपको इस आर्टिकल मे बताई है। आप इस आर्टिकल को पूरा पढने के बाद समग्र आईडी खसरा ई केवाईसी कर सकते हैं।

समग्र आईडी से खसरा या भूमि को लिंक करने को लेकर आपके कोई सवाल है तो आप हमारे को कमेन्ट बॉक्स मे कमेन्ट करके पुछ सकते हैं। Samagra ID Se Khasra Link Kaise Kare आपको अगर हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इस अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Share Now

Leave a Comment