MP Bhulekh Naksha – मध्य प्रदेश राजस्व बोर्ड ने राज्य की जमीन का रिकार्ड रखने के लिए अपना एक वेब पोर्टल की शुरुआत की है। ताकि कोई भी मध्यप्रदेश राज्य का निवासी अपनी जमीन की जानकारी ऑनलाइन निकाल सके। आज के इस लेख मे हम आपको Bhu Naksha MP ऑनलाइन निकालने के बारे मे बता रहे है। ताकि आप भी घर बैठे अपनी जमीन का नक्शा डाउनलोड कर सके। भू-नक्शा मध्यप्रदेश चेक और डाउनलोड करने के लिए हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढे।

क्या है इस लेख मे :-
मध्य प्रदेश भू-नक्शा ऑनलाइन चेक करने के फायदे ?
- मालिक का वेरीफिकेशन – अगर आप किसी भी जमीन को खरीद रहे है तो उस जमीन की एमपी भू नक्शा पोर्टल से जानकारी निकालकर जमीन के मालिक का पता कर सकते है। की जिस व्यक्ति से आप जमीन खरीद रहे है वही इस जमीन का मालिक है या नहीं।
- भूमि का आकार – MP Bhu Naksha Portal पर आप घर बैठे ही किसी भी जमीन का नक्शा डाउनलोड करके। जमीन का आकार का पता लगा सकते है।
- समय की बचत – राजस्व विभाग के कार्यालय से जमीन की जानकारी ऑफलाइन तरीके के द्वारा भूमि का नक्शा आदि निकलवाने मे समय बहुत ज्यादा लगता है। लेकिन अगर आप ऑनलाइन जमीन का नक्शा व जमीन की जानकारी निकालते है तो आपके समय और पैसा दोनों की बचत होती है।
लेख मे जानकारी | भू नक्शा मध्यप्रदेश चेक और डाउनलोड कैसे करे |
भाषा | हिन्दी ( Hindi ) |
संबंधित राज्य का नाम | मध्य प्रदेश राज्य ( Madhya Pradesh ) |
संबंधित विभाग | राजस्व विभाग, मध्यप्रदेश |
आधिकारिक वेबसाईट | www.landrecords.mp.gov.in |
मध्यप्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कैसे करे ?
मध्य प्रदेश भूमि नक्शा ऑनलाइन मोबाईल फोन से घर बैठे ऑनलाइन निकालने को प्रक्रिया हम आपको स्टेप by स्टेप बता रहे है। आप नीचे बताए सभी स्टेप को फॉलो जरूर करे।
1. भू नक्शा एमपी की आधिकारिक वेबसाईट पर जाए।
- अपनी जमीन का नक्शा ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आपको अपने मोबाईल फोन या कंप्युटर मे मध्यप्रदेश भू नक्शा की आधिकारिक वेबसाईट landrecords.mp.gov.in पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाईट के ओपन होने के बाद आपको नक्शा (अक्स) के ऊपर क्लिक करना है।

2. अपना जिला, तहसील और गाँव को सिलेक्ट करे।
- इसके बाद आपको अपने जिला का चयन, तहसील और गाँव का चयन करना होगा।

3. भू नक्शा देखे।
- अपने जिला का चयन व तहसील और गाँव को चुनने के बाद आपके सामने मध्य प्रदेश भू नक्शा आ जाएगा।

4. खसरा का विवरण देखे सिलेक्ट करे।
- खसरा नंबर के द्वारा मध्य प्रदेश भू नक्शा चेक और डाउनलोड करने के लिए आपको खसरा का विवरण पर क्लिक करना होगा। खसरा का विवरण पर आप जैसे ही क्लिक करेंगे। आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।

5. जमीन का खसरा नंबर डाले / खसरा नंबर पर क्लिक करे।
- जमीन का नक्शा निकालने के लिए आपको या तो अपनी जमीन का खसरा नंबर डालकर खोजे पर क्लिक करना है।
- अगर आपको अपनी जमीन के खसरा नंबर पता नहीं है तो आपको अपनी जमीन के नक्शे पर क्लिक करना होगा।

- अब आपके सामने आपकी जमीन का खसरा संख्या, जमीन का क्षेत्रपफल, धारक / भूमि स्वामी का विवरण आ जाएगा।
- आप अपनी जमीन की सभी जानकारी को यहाँ पर देख सकते है।
6. मध्यप्रदेश भू नक्शा को डाउनलोड और प्रिन्ट करे।
- अगर आप अपनी जमीन के भू नक्शे को डाउनलोड करके प्रिन्ट निकालना चाहते है, तो आपको Control+P के बटन को दबाकर
- Print के बटन पर क्लिक करके एमपी भू नक्शा का प्रिन्ट निकाल लेना है।

- इस तरह से दोस्तों आप अपने मोबाईल फोन से ऑनलाइन घर बैठे मध्यप्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है।
यह भी जरूर पढे :-
- किसी भी जमीन का पुराना रिकार्ड ऑनलाइन कैसे निकाले ?
- जमीन का सरकारी रेट कैसे पता करे ?
- खसरा नंबर से ऑनलाइन जमीन का नक्शा कैसे निकाले ?
Bhu Naksha MP से संबंधित प्रश्न उतर ( FAQ )
एमपी भू नक्शा ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले आपको आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबस्त KI आधिकारिक वेबसाईट landrecords.mp.gov.in को ओपन करने के बाद। आपको अपना जिला, तहसील, गाँव को सिलेक्ट करने के बाद खसरा नंबर को भरकर आप मध्यप्रदेश भू नक्शा निकाल सकते है।
मध्यप्रदेश खसरा संख्या के द्वारा भू नक्शा निकालने की पूरी प्रक्रिया हमने आपको स्टेप by स्टेप बता दी है। आप इस लेख को पढ़कर मध्यप्रदेश भू नक्शा खसरा नंबर से निकाल सकते है।
Bhu Naksha Mp निकालने की आधिकारिक वेबसाईट landrecords.mp.gov.in है। इस ऑफिसियल वेबसाईट पर जाकर आप मध्य प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन निकाल सकते है।
अगर दोस्तों आपको Bhu Naksha MP की जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इस जानकारी को सोशल मीडिया के द्वारा ज्यादा लोगों तक पहुँचाने मे हमारी मदद करे। ताकि इस जानकारी की मदद से मध्यप्रदेश राज्य के निवासी घर बैठे ही ऑनलाइन अपनी जमीन का नक्शा निकाल सके। अपना कीमती समय निकाल कर हमारी यह जानकारी पढ़ने के लिए आपका हार्दिक आभार। ईश्वर आपका दिन मंगलमय करे।