Bihar Voter id List 2023 – बिहार सरकार के द्वारा वोटर कार्ड लिस्ट को ऑनलाइन करने से बिहार राज्य के जिन जिन लोगों ने अपना नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है। वो अब घर बैठे ही ऑनलाइन अपना नाम वोटर कार्ड लिस्ट मे चेक कर सकते है। वोटर कार्ड लिस्ट मे अपना नाम चेक करने के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। आज के इस लेख मे हम आपको Bihar Voter Card List मे ऑनलाइन अपना नाम कैसे चेक करे, की पूरी जानकारी विस्तार से बता रहे है। अगर आप भी बिहार वोटर आईडी कार्ड लिस्ट 2023 ऑनलाइन चेक करना चाहते है तो इस लेख के अंत तक हमारे साथ बने रहे।

क्या है इस लेख मे :-
Bihar Voter ID Card List Online
हमारे देश मे किसी भी महिला या पुरुष की आयु 18 साल हो जाती है तो वो वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है। वोटर कार्ड भारतीय निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी होने के साथ ही एक महवपूर्ण सेकारी दस्तावेज है। जिसका उपयोग हम विभिन्न कार्यों जैसे पहचान प्रूफ, के साथ ही केंद्र व राज्य सरकारों के द्वारा चलाई जाने वाली सरकारी योजनाओ का लाभ प्राप्त करने के लिए किया जाता है। आगे हम इस लेख मे हम आपको वोटर आईडी कार्ड के लाभ और उद्देश्य के बारे मे बताएंगे।
लेख मे जानकारी | बिहार वोटर कार्ड लिस्ट 2023 ऑनलाइन कैसे देखे |
भाषा | हिन्दी |
लाभार्थी | बिहार राज्य के नागरिक |
वोटर कार्ड लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन ( Online ) |
बिहार चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाईट | Click Here |
वोटर आईडी कार्ड के लाभ
नीचे हम आपको बिहार वोटर आईडी कार्ड से होने वाले लाभ के बारे मे बता रहे है। अगर आपके पास वोटर कार्ड है तो इसके आपको कौन-कौनसे लाभ हो सकते है।
- मतदाता सूची मे नाम शामिल होने पर वोटर कार्ड के द्वारा आसानी से चुनाव मे अपना मतदान किया जा सकता है।
- वोटर आईडी कार्ड का उपयोग पहचान पत्र के तौर पर किया जा सकता है।
- वोटर कार्ड को आप एड्रैस प्रूफ दस्तावेज के रूप मे इस्तेमाल कर सकते है।
- राज्य व केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओ का लाभ प्राप्त करने मे वोटर कार्ड का उपयोग होता है।
- वोटर आईडी कार्ड के द्वारा कोई भी नागरिक किसी भी कंपनी का मोबाईल सिम आसानी से खरीद सकता है।
वोटर कार्ड लिस्ट 2023 ऑनलाइन कैसे देखे ?
बिहार के जिन 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के महिला व पुरुषों ने वोटर लिस्ट मे नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया है। और अभी तक उनको अपना वोटर आईडी कार्ड नहीं मिला है, तो आप घर बैठे ऑनलाइन Voter List 2023 मे अपना नाम चेक कर सकते है। आगे हम आपको बिहार वोटर लिस्ट को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप by स्टेप बता रहे है।
- सबसे पहले आपको मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार की आधिकारिक वेबसाईट ceobihar.nic.in पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाईट के ओपन होने के बाद आपको Search In E-Roll के ऊपर क्लिक करना है।

- अब आप आपको विवरण द्वारा खोज देखने को मिलेगा। आपको अपना सभी विवरण जैसे अपना नाम, आयु, पिता का नाम, लिंग, राज्य, जिला, विधानसभा क्षेत्र, केप्चा कोड आदि को भरने के बाद खोजे पर क्लिक करना है।

- अगर आपके पास EPIC No. है तो आपको EPIC Number को भरने के बाद Search/खोजे के ऊपर क्लिक करना है।

- जैसे ही आप खोजे के ऊपर क्लिक करेंगे। आपके सामने मतदाता सूचना/Voter Information आ जाएगी। इसमे आप अपनी सभी जानकारी देख सकते है। नीचे आपको मतदाता सूचना प्रिन्ट करे पर क्लिक करके प्रिन्ट कर लेना है।
यह भी जरूर पढे :–
- वोटर लिस्ट मे अपना नाम ऑनलाइन कैसे जोड़े ?
- वोटर आईडी कार्ड मे ऑनलाइन सुधार कैसे करे ?
- ग्राम पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट देखे ऑनलाइन अपने फोन से ?
बिहार ग्राम पंचायत मतदाता लिस्ट डाउनलोड कैसे करे ?
बिहार पंचायत चुनाव वोटर लिस्ट मे अपना नाम चेक करना बहुत ही आसान है। आप घर बैठे ही बिहार वोटर लिस्ट मे अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते है। और बिहार वोटर लिस्ट पीडीएफ़ फाइल डाउनलोड भी कर सकते है। Bihar Panchayat Chunav New Voter List मे नाम चेक करने और वोटर लिस्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए सभी स्टेप को फॉलो जरूर करे।
- बिहार वोटर लिस्ट मे अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपको State Election Commission Bihar की आधिकारिक वेबसाईट sec.bihar.gov.in पर जाना होगा।
- बिहार पंचायत चुनाव वोटर लिस्ट को डाउनलोड करने के लिए आपको Electrol Search के ऊपर क्लिक करना होगा।

- आपके सामने अब एक नया पेज ओपन हो जाएगा। यहाँ पर आपको Download Electrol PDF को सिलेक्ट करने के बाद आपको अपने जिला का नाम, प्रखण्ड का नाम, पंचायत का नाम, वार्ड संख्या डालने के बाद Download PDF के ऊपर क्लिक करना होगा।

- जैसे ही आप Download PDF के ऊपर क्लिक करेंगे। बिहार पंचायत चुनाव वोटर लिस्ट 2023 आपके मोबाईल फोन मे पीडीएफ़ फाइल मे डाउनलोड हो जाएगी। इस वोटर लिस्ट मे आप अपना नाम आसानी से सर्च कर सकते है।

- इस तरह से आप सभी स्टेप को फॉलो करते हुए आसानी से घर बैठे बिहार वोटर लिस्ट 2023 ऑनलाइन डाउनलोड कर पाएंगे।
e-EPIC Voter ID Card Download Kaise Kare
ऑनलाइन डिजिटल वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करना बहुत ही आसान है। अगर आपके पास आपके Voter ID Card के e-EPIC Number है तो आप घर बैठे ही अपना डिजिटल वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
- वोटर आईडी कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाईट www.nvsp.in पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाईट के ओपन होने के बाद आपको Username और Password डालकर login कर लेना है।
- लॉगिन होने के बाद आपको e-EPIC Download के ऊपर क्लिक करना है।

- अब आपको EPIC No. को सिलेक्ट करने के बाद Enter EPIC no. के आगे अपने Epic नंबर को भर देना है।
- इसके बाद Select State के आगे अपना राज्य को सिलेक्ट करने के बाद Search के बटन पर क्लिक करना है।

- आपके वोटर आईडी कार्ड की सभी डिटेल्स आपके सामने आ जाएगी। अब आपके रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी जाएगा। आपको ओटीपी को डालकर Verify करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक केप्चा कोड आयेगा केप्चा कोड को भरने के बाद Download e-EPIC के ऊपर क्लिक करके अपना डिजिटल वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर लेना है।

- इस तरह से आप डिजिटल वोटर आईडी कार्ड को डाउनलोड करके प्रिन्ट निकालकर अपने आवश्यक कार्यों मे काम मे ले सकते है।
बिहार वोटर कार्ड लिस्ट 2023 ऑनलाइन कैसे देखे से संबंधित प्रश्न उत्तर ( FAQ )
बिहार मतदाता सेवा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाईट https://ceobihar.nic.in है। इस वेबसाईट के द्वारा आप बिहार वोटर लिस्ट को देखने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकते है।
e-EPIC No. के द्वारा डिजिटल वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करना बहुत आसान है। आप www.nvsp.in की आधिकारिक वेबसाईट पर आने के बाद e-EPIC Download पर क्लिक करके अपना वोटर आईडी कार्ड को डाउनलोड कर सकते है।
बिहार पंचायत चुनाव वोटर लिस्ट 2023 पीडीएफ़ डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया हमने आपको इस लेख मे बताई है। आप इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़कर घर बैठे अपने फोन से बिहार पंचायत चुनाव वोटर लिस्ट 2023 को डाउनलोड कर सकते है।
अगर दोस्तों आपको हमारा यह Bihar Voter Card List का लेख पसंद आया हो तो इसे अपने मित्रों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करे। ताकि यह जानकारी सभी लोगों तक पहुँच सके। आगे आपके बिहार वोटर लिस्ट को लेकर किसी भी रह के कोई सवाल हो तो आप हमारे को नीचे कमेन्ट करके पूछ सकते है। हम आपके सवाल का जल्द से जल्द जवाब देने का प्रयास करेंगे। अपना अमूल्य समय निकालकर हमारा यह लेख पढ़ने के लिए आपका हार्दिक आभार! ईश्वर आपका दिन मंगलमय करे।