Sahaj Jan Seva Kendra Kaise Khole – अगर आपने कभी सीएससी यानि Common Service Center के बारे मे सुना होगा ठीक उसी प्रकार से सहज जन सेवा केंद्र भी एक पोर्टल है। सहज जन सेवा केंद्र से जुड़कर आप अपने कस्टमर को बहुत सारी सेवाए जैसे राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र आदि ऑनलाइन बनाने की सुविधा प्रदान करके अच्छी खासी कमाई कर सकते है। अगर आप भी Sahaj Jan Seva Kendra खोलने के बारे मे सोच रहे है तो आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढे। आगे हम आपको सहज जन सेवा केंद्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके आईडी और पासवर्ड कैसे ले। सहज जन सेवा केंद्र खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज, शैक्षणिक योग्यता आदि के बारे मे विस्तार से जानकारी प्रदान करने वाले है।

सहज जन सेवा केंद्र क्या है ?
अगर आप बेरोजगार है और रोजगार की तलाश मे है तो आप अपने गाँव, कस्बे या कॉलोनी मे सहज जन सेवा केंद्र खोलकर बढ़िया कमाई कर सकते है। सीएससी सेंटर या सहज जनसेवा केंद्र खोलने का सरकार का उद्देश्य देश के दूरदराज या ग्रामीण क्षेत्र मे निवास करने वाले नागरिकों को डिजिटल सुविधाओ का लाभ प्रदान करना है। Sahaj Jan Seva Kendra के द्वारा दूरदराज या ग्रामीण क्षेत्र मे निवास करने वाले नागरिकों को पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पेंशन आवेदन, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, बैंकिंग आदि की सुविधा प्रदान करने के बदले अच्छी कमाई कर सकते है।
आर्टिकल | सहज जन सेवा केंद्र कैसे खोले | Sahaj Jan Seva Kendra Kaise Khole |
भाषा | हिन्दी |
सहज जन सेवा केंद्र रजिस्ट्रेशन प्रोसेस | ऑनलाइन |
उद्देश्य | ग्रामीण व दूरदराज के क्षेत्र मे डिजिटल सेवा प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाईट | Click Here |
सहज जन सेवा केंद्र के लाभ – Sahaj Jan Seva Kendra Benefits
- सहज जन सेवा केंद्र के द्वारा लोगों को राशन कार्ड आवेदन, पेंशन आवेदन, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, मैरिज सर्टिफिकेट आवेदन आदि की सुविधाए प्रदान की जाती है।
- बेरोजगार युवाओ के पास सहज जन सेवा केंद्र खोलकर रोजगार प्राप्त करने के एक अच्छा अवसर है।
- अपने गाँव, कस्बे आदि मे जन सेवा केंद्र / सीएससी सेंटर खोलकर रोजाना 500 से 1000 रुपये तक कमाई कर सकते है।
- ग्रामीण व दूरदराज के लोगों को नजदीक मे ही जन सेवा केंद्र की सुविधा होने से लोगों को भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- किसी भी सरकारी नौकरी के लिए जन सेवा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
- इन सुविधाओ के साथ ही जन सेवा केंद्र पर मोबाईल रिचार्ज, डीटीएच रिचार्ज, बिल पेमेंट, मनी ट्रांसफर, ट्रेन टिकट, फोटो कॉपी की सुविधा प्रदान करके पैसा कमाया जा सकता है।
Sahaj Jan Seva Kendra खोलने के लिए आवश्यक योग्यता
अगर आप भी अपने क्षेत्र मे सहज जन सेवा केंद्र खोलकर नागरिकों को सरकार के द्वारा प्रदान की जाने वाली डिजिटल सुविधाओ का लाभ प्रदान करना चाहते है तो सहज जन सुविधा केंद्र खोलने के लिए योग्यता निर्धारित की गई है जो इस प्रकार है।
- सहज जन केंद्र खोलने के लिए आवेदनकर्ता का 12वी पास होना जरूरी है।
- अगर आप शहरी क्षेत्र से 5 किलोमीटर दूर निवास करते है तो आप उस क्षेत्र मे सहज जन सेवा केंद्र ओपन कर सकते है।
- हिन्दी व अंग्रेजी भाषा की जानकारी होना जरूरी है।
- सहज जन सेवा केंद्र खोने के लिए आप जिस क्षेत्र मे सहज जन सेवा केंद्र खोलना चाहते है उस क्षेत्र के स्थानीय निवासी होना जरूरी है। इसके अलावा आपके गाँव मे किसी के पास सहज जन सेवा केंद्र पहले से नहीं होना चाहिए।
- Sahaj Jan Seva Kendra के लिए आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष होनी जरूरी है।
- आवेदनकर्ता को कंप्युटर की बेसिक जानकारी होनी जरूरी है।
सहज जन सेवा केंद्र खोने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आवेदनकर्ता का आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक पासबुक और कैंसिल चेक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- फोन नंबर
- Email ID
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- आवेदनकर्ता के एड्रैस का Longitude और Latitude आदि।
सहज जन सेवा केंद्र खोलने के लिए जरूरी उपकरण
ऊपर बताए गई शैक्षणिक योग्यता व दस्तावेज के साथ ही आपके पास सहज जन सेवा केंद्र खोलने के लिए कुछ उपकरणों की आवश्यकता होगी जिनके नाम नीचे आपको बता रहे है।
- सहज जन सेवा केंद्र खोलने के लिए आपके पास कंप्युटर, लैपटॉप होना चाहिए।
- इसके साथ इंटरनेट की सुविधा होनी चाहिए।
- आपके पास प्रिंटर, वेब कैमरा, स्कैनर होना चाहिए।
- सहज जन सेवा केंद्र खोलने के लिए आपके पास खुद की या किराया की एक दुकान होनी चाहिए।
Sahaj Jan Seva Kendra Online Registration 2023
सहज जन सेवा केंद्र आईडी पासवर्ड के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों के द्वारा अप्लाई कर सकते है। अगर आप ऑफलाइन तरीके के द्वारा सहज जन सेवा केंद्र खोलने के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको सहज जन सेवा केंद्र के ऑफिस मे जाकर आवेदन कर सकते है। सहज जन सेवा केंद्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रोसेस आपको स्टेप by स्टेप बता रहे है।
स्टेप -1. सबसे पहले आपको अपने मोबाईल या कंप्युटर मे सहज जन सेवा केंद्र की आधिकारिक वेबसाईट retail.sahaj.co.in को ओपन करना है। आधिकारिक वेबसाईट के ओपन होने के बाद आपको REGISTRATION के ऊपर क्लिक करना है। जैसे ही आप रजिस्ट्रेशन के ऊपर क्लिक करने के बाद New Registration के ऊपर क्लिक करे।

स्टेप -2. अब आपके सामने सहज मित्र रजिस्ट्रेशन फॉर्म या जाएगा। आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म मे Personal Details जैसे Primary Details व Address को भरने के बाद Bank Details को भर देना है। इसके बाद आपको References और Documents Upload कर देना है।

स्टेप -3. सभी जानकारी भरने के बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सबमिट कर देना है।

इस तरह से आप ऑनलाइन सहज जन सेवा केंद्र खोलने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। और अपने गाँव, कस्बे मे सहज जन सेवा केंद्र खोलकर नागरिकों को डिजिटल सेवा प्रदान करके पैसा कमा सकते है।
How To Check Sahaj Jan Seva Kendra Application Status
- सहज जन सेवा केंद्र रजिस्ट्रेशन आवेदन की स्तिथि चेक करने के लिए आपको सहज जन सेवा केंद्र की आधिकारिक वेबसाईट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको Know Registration Status के ऊपर क्लिक करना है।

- Application ID डालकर Submit के बटन पर क्लिक करके सहज जन सेवा केंद्र रजिस्ट्रेशन आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते है।
- आप कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके भी आवेदन का स्टेटस पता कर सकते है।
Sahaj Jan Seva Kendra Kaise Khole से सम्बन्धित पूछे जाने वाले सवाल ( FAQ )
सहज जन सेवा केंद्र खोलने के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
सहज जन सेवा केंद्र टोल फ्री नंबर 1800 419 0250 है।
Sahaj Jan Seva Kendra के लिए आवेदन करे के बाद आपको 3 से 10 दिन इंतजार करना होता है। आवेदन फॉर्म Approved होने के बाद User id और Password आपके फोन नंबर पर भए दिया जाता है। इसके बाद आपको लगभग 12000 सिक्युरिटी मनी के रूप मे आपको जमा करना होता है। जो आपको अपने Sahaj Mitra Wallet मे जमा होता है। सहज जन सेवा केंद्र रजिस्ट्रेशन फीस के बारे मे अधिक जानकारी के लिए आप सहज जन सेवा केंद्र के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।
सहज जन सेवा केंद्र की आधिकारिक वेबसाईट retail.sahaj.co.in है।
दोस्तों अगर आपको हमारी Sahaj Jan Seva Kendra Kaise Khole की जानकारी पसंद आई हो तो इस जानकारी को सोशल मीडिया के द्वारा अपने मित्रों के साथ शेयर करने मे हमारी मदद जरूर करे। सहज जन सेवा केंद्र कैसे खोले को लेकर आपके किसी भी तरह के कोई सवाल है तो आप हमारे को कमेन्ट करके पूछ सकते है। आपके सभी सवाल का जल्द ही जवाब देने का प्रयास करेंगे।