Ration Card Download UP :- आज के इस लेख मे हम आपको बताने वाले उत्तर प्रदेश राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करे। राशन कार्ड के कही पर खो जाने या राशन कार्ड फट जाने की दशा मे राशन डीलर से उचित मूल्य मे गेहू, चावल, दाल आदि लेने मे हमारे को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको विस्तार से बताने वाले है किस तरह से आप UP Ration Card Download करके खुद से किस तरह से प्रिन्ट निकाल सकते है।
UP Ration Card Online Download 2023
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड को डाउनलोड करने की सुविधा उत्तर प्रदेश रसद विभाग ने शुरू किया है। राशन कार्ड के खो जाने पर हमारे को डुप्लिकेट राशन कार्ड के लिए आवेदन करना होता है। तब जाकर हमारे को एक नया राशन कार्ड प्राप्त हो पता है। लेकिन राशन कार्ड के खो जाने की दशा मे हम राशन कार्ड का विवरण, राशन कार्ड नंबर व राशन कार्ड मे जुड़े हुए सदस्य की जानकारी ऑनलाइन निकालकर राशन डीलर को दिखाकर राशन सामग्री प्राप्त कर सकते है। आगे हम आपको बताने वाले है किस तरह से आप उत्तर प्रदेश राशन कार्ड विवरण ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है।
यह भी जरूर पढे :- राशन कार्ड से नाम कैसे हटवाये ?
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड की आवश्यकता व उपयोग
- राशन सामग्री जैसे गेहू, शक्कर, चने की दाल, शक्कर और केरोसिन आदि उचित मूल्य पर राशन की दुकान से प्राप्त करने के लिए
- बैंक खाता ओपन करवाने मे
- स्कूल और कॉलेज मे प्रवेश लेने मे
- वोटर आइडी कार्ड बनाने मे
- पासपोर्ट बनवाने के लिए
- नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए
- नया गैस कनेक्शन लेने के लिए
- सरकारी योजनाओ आदि का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड की आवश्यकता होती है।
यह भी जरूर पढे :- खाद्य सुरक्षा योजना मे अपना नाम कैसे चेक करे?
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करे ?
अगर आपका नाम उत्तर प्रदेश राशन कार्ड सूची मे है। लेकिन राशन कार्ड का विवरण आपके पास नहीं है तो आप आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे। आगे हम आपको राशन कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया बता रहे है।
- UP Ration Card Download करने के लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदश खाद्य एवं रसद विभाग की ऑफिसियल वेबसाईट को ओपन करना होगा।

- ऑफिसियल साइट पर आने के बाद आपको महत्वपूर्ण लिंक के नीचे ही राशन कार्ड की पात्रता सूची दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक कर करना है।

- अब आपके सामने NFSA की पात्रता सूची आ जाएगी। इस लिस्ट मे उत्तर प्रदेश के सभी जिले देखने को मिल जायेगे। आप जिस जिले के निवासी है आपको उस जिले पर क्लिक कर देना है।

- आपको ग्रामीण और शहरी ब्लॉक देखने को मिलेगा। अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से है तो ग्रामीण सिलेक्ट करे। व शहरी क्षेत्र के निवासी है तो शहरी पर क्लिक करे। जैसे हमने ग्रामीण क्षेत्र मे BIJAULI को सिलेक्ट किया है।

- आपकी ग्राम पंचायत के आगे ही आपको पात्र ग्रहस्थी व अंत्योदय लिखा दिखाई देगा। आपको इसके नीचे संख्या पर क्लिक करना है।

- आपके दुकानदार का नाम और आपके ग्राम पंचायत मे कितने राशन कार्ड बने हुए है। सभी आपको देखने को मिल जायेगे। आपको राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करना है।

- पूरी राशन कार्ड लिस्ट आपके सामने है। आपको अपना नाम पता krne के बाद आपके नाम के आगे डिजीटाइज्ड राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करे।

- जैसे ही आप अपनी डिजीटाइज्ड राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने आपके राशन कार्ड का विवरण आ जाएगा। आपको ctrl+p शॉर्ट कट अपने की-बोर्ड से टाइप करना है।

- अब आप अपने राशन कार्ड को पीडीएफ़ फाइल मे सेव करने के साथ ही राशन कार्ड विवरण का प्रिन्ट भी निकाल सकते है। और अपने जरूरी काम भी आसानी से कर सकते है। इसमे आपको वो सभी जरूरी जानकारी मिल जाएगी जो राशन कार्ड मे होती है।
यह भी जरूर पढे :- ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड कैसे करे ?
UP Ration Card Online Download से संबंधित प्रश्न ( FAQ )
यूपी राशन कार्ड लिस्ट आप उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाकर देख सकते है।
राशन कार्ड का विवरण ऑनलाइन डाउनलोड आप ऑनलाइन अपने राज्य की खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाईट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है।
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड से संबंधित शिकायत के लिए 1800 1800 150 या 1967 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करवा सकते है।
निष्कर्ष – हमने आपको इस आर्टिकल मे UP Ration Card Download के बारे में हमने आपको विस्तार से जानकारी प्रदान की है। ताकि आप आसानी से मोबाइल से ही राशन कार्ड को आसानी से डाउनलोड कर सके। अगर किसी भी तरह की राशन कार्ड डाउनलोड करने को लेकर आपको समस्या है तो आप कमेन्ट करके पूछ सकते है। हम जल्द ही आपकी समस्या का जवाब देंगे।
Rajesh